लातेहार। झारखंड का नक्सल प्रभाविज लातेहार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार मतदाताओं में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह है। अब ग्रामीणों में नक्सलियों का भय खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद जिन ग्रामीण इलाकों में पहले भय का माहौल रहता था, वहीं अब मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिख रहा है। यह नजारा लातेहार जिले के गारू, महुआडांड़ आदि प्रखंडों के गांवों में नजर आ रहा है। दरअसल लातेहार जिले के ग्रामीण इलाकों में चुनाव के बाद मतदान बहिष्कार के नारे गूंजने लगते थे। नक्सली गांव-गांव घूमकर लोगों को धमकी देते थे…
Author: admin
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के समीप शनिवार रात तेज रफ्तार थार गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद डाला। इससे घटनास्थल पर ही दोनों युवक की मौत हो गई। मृतकों में गढ़वा के कांडी निवासी अनुज कुमार शाह (25) कांके के सीएमपीडीआई निवासी अंकुश कुमार (27) की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने थार गाड़ी और स्कूटी को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि…
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जबलपुर में भाजपा उम्मीदवार आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रशासन ने रोड शो के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे सरकार भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक रोड शो में शामिल होकर जनता का अभिवादन करेंगे। रोड शो 1.2 किलोमीटर लंबा होगा और इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का काफिला जिस मार्ग से निकलेगा,…
भोपाल। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज (रविवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ एवं जबलपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो व जबलपुर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जबलपुर व बालाघाट, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 10.30 राजगढ़ में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजगढ लोकसभा क्षेत्र की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे और…
खूंटी। खूंटी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और झामुमो के विधायक विकास कुमार मुंडा ने शनिवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कालीचरण मुंडा और विधायक विकास कुमार मुंडा ने कई गांवो का दौरा कर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने मानकीडीह, लुंगटू, परासी, चयाडीह, चिरगलडीह, कोकाडीह आदि गांवो में बैठक कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आम जनता से किये गये झूठे वादे को याद दिलाते हुए महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर भ्रष्ट भाजपा सरकार को जवाब देने की बात…
-प्रधानमंत्री ने अजमेर में सभा को किया संबोधित -कहा, दस साल में भ्रष्टाचारियों पर जो कार्रवाई हुई वह ट्रेलर है अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में और बड़े फैसले लेने जा रहा हूं। मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं। दस साल में जो कार्रवाई हुई, वह ट्रेलर है। बहुत कुछ बाकी है। मोदी ने शनिवार को अजमेर के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देती है। दस साल में 30 लाख करोड़ रुपए…
-कांग्रेस नेता ने जयपुर में सभा को किया संबोधित -कहा, मोदी लोकतांत्रिक मयार्दाओं का चीरहरण कर रहे, डरा रहे जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश से ऊपर कोई नहीं होता, लेकिन मोदी खुद को महान मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मयार्दाओं का चीरहरण कर रहे हैं, पूरे तंत्र में डर बैठा रहे, यह तानाशाही है। ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है। ये देश हमारे बच्चों का आंगन है। इससे पहले जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम…
हेडर-मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना -पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि बेरमो। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा वालों की नजर हमेशा झारखंड की संपत्ति पर गिद्ध जैसी नजर रहती थी। भाजपा ने सिर्फ झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया। सबसे ज्यादा भाजपा ने राज किया, लेकिन झारखंड के लोगों की स्थिति बद से बदतर होती गयी। यहां के मूलवासियों को विकास से हमेशा दूर रखा गया। हमने सबसे पहले यहां की शिक्षा को सुधारने का काम किया ताकि आदिवासी मूलवासी पढ़ेंगे तो रोजगार पायेंगे। बिना वजह के और बिना…
रांची। सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि बसंत सोरेन जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेश होने को लेकर शनिवार को दुमका पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वर्ष 2025 आते-आते झामुमो कई टुकड़ों में बंट जायेगा। कोई झामुमो सोरेन बनेगा, तो कोई झामुमो चंपाई तो कोई झामुमो मथुरा गुट बनायेगा। झामुमो का सिंबल भी जब्त हो जायेगा। निशिकांत ने कहा कि कल्पना सोरेन के सीएम बनने के बाद जो पहला आदमी सोरेन परिवार से निकलने वाला है, वह…
दिल्ली में कांग्रेस और आप से लेकर झारखंड में झामुमो और राजद की एक ही कहानी कार्यकर्ता सम्मेलन में हमलावर हुए बाबूलाल मरांडी गढ़वा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि परिवारवाद लूट और भ्रष्टाचार की गारंटी से बना है महागठबंधन। दिल्ली से लेकर झारखंड तक की एक ही कहानी है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से लेकर झारखंड में झामुमो और राजद एकही थाली के चट्टे बट्टे हैं। बाबूलाल मरांडी गढ़वा जिला में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। वे शनिवार की भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
जारी किया विकास पत्र, गिनायीं उपलब्धियां बिना छुट्टी के लगातार जनता के बीच काम किया बुक बैंक-टॉय बैंक से समाज में बदलाव रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने बिना किसी छुट्टी के लगातार जनता के बीच काम किया। शनिवार को संजय सेठ ने अपने कार्यालय में विकास पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने पिछले पांच वर्षों में हासिल की गयी उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से रांची लोकसभा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हैं। चाहे वह रांची में बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर हो या प्रस्तावित आउटर रिंग रोड। उन्होंने झिरी में अपशिष्ट उपचार संयंत्र और बड़गेन…