Author: admin

पलामू। पलामू से सटे गढवा समाहरणालय में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी। घटना में समाहरणालय परिसर स्थित डीसी कार्यालय का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने दो घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। कोर्ट ने मामले में कल यानी बुधवार को ट्रैफिक एसपी को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रांची नगर निगम के अधिवक्ता से जानना चाहा कि रांची में ट्रैकिंग व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो पा रहा है? दिनभर शहर में जाम की समस्या क्यों बनी रहती है। कई ट्रैफिक सिग्नल खराब क्यों है? सुजाता चौक, कोकर एवं अन्य जगहों पर मल्टी स्टोरेज पार्किंग की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई?…

Read More

रांची। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राज पालिवार को लेकर पिछले कई दिनों से यह चर्चा थी कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इसी बीच 2 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक में शामिल होने राज पालिवार पहुंचे। जब उनसे कांग्रेस या जेएमएम में जाने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं और यही वजह है कि आज भी वह बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर आपके और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के बीच तकरार दिखती है। तब…

Read More

रांची। भाजपा नेता और चतरा लोकसभा के प्रभारी राजधानी यादव और उनके समर्थकों की नाराजगी को देखते हुए प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राजधानी यादव के साथ बैठक की और उन्हें समझाया। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि फिलहाल हम लोगों का पूरा फोकस 14 में 14 लोकसभा सीट एनडीए कैसे जीते, इसी पर लगा हुआ है। कहीं से किसी की कोई नाराजगी नहीं है। सभी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता हैं और सभी एक-दूसरे के लिए लगे हुए हैं। इधर राजधानी यादव ने कहा…

Read More

रांची। दुमका में महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में मंगलवार को हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से विदेशी पर्यटकों के लिए बनाये जानेवाले स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का ड्राफ्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए राज्य सरकार से पिछले एक माह के भीतर राज्य में महिला हिंसा, भू -माफियाओं द्वारा जमीन कब्जा, रंगदारी आदि गंभीर अपराधों के संबंध में जानकारी मांगी है। कोर्ट…

Read More

रांची। शहर में ड्रग्स की खरीद-बिक्री को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी को ड्रग्स कारोबार करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खंडपीठ ने कहा है कि सुखदेव नगर थाना इलाके में जो भी ड्रग्स के कारोबार करनेवाले दुकानदार या अन्य लोग शामिल हैं उन्हें चिह्नित किया जाये और उनकी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाये। कोर्ट ने राज्य सरकार से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि नशे के शिकार…

Read More

राज्य सरकार से मांगा पैनल, जानें पूरा मामला रांची। झारखंड में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी कार्रवाई की है। निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवघर के एसपी पर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल चुनाव आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक देवघर एसपी को हटाये जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है। वहीं नये एसपी के लिए राज्य सरकार से पैनल मांगा है। नये एसपी पर निर्वाचन आयोग ही मुहर लगायेगा। बताया जा रहा है कि तीन मामलों में…

Read More

गोड्डा। जिले की बसंतसराय थाना पुलिस ने एक युवती की हत्या के मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी मृतका का मौसेरा भाई है। जो अपने दोस्त के साथ मौसी के घर पहुंचा था। दोनों ने खाना-पीना खाकर पार्टी मनायी। देर रात बहन को बहला-फुसला कर घर के बाहर खलिहान की तरफ ले गये और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध किये जाने पर दोनों ने मिल कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। शव को छिपाने की नीयत से खलिहान में पुआल से ढंक कर दोनों मौसी घर में…

Read More

रांची। रांची जिला के जिन सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगी है, वह इससे बचने के जुगाड़ लगाने में लग गए हैं। जिला के कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए अपनी बीमारियों का हवाला देते नजर आ रहे हैं। रांची जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 13 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त किया है। लेकिन चुनाव ड्यूटी में लगाये जाने के बाद कई कर्मचारी और पदाधिकारी अपनी बीमारी का हवाला देकर चुनावी कार्य से दूर होने की गुहार लगा रहे हैं। इसके लिए रांची डीसी को भी कई…

Read More

रांची: जेपीएससी के द्वितीय बैच की सेवा संपुष्टि के लिए शिवेंद्र कुमार द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका दायर पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक की खंडपीठ ने झारखंड सरकार को आदेश दिया है कि शिवेंद्र की सेवा 6 सप्ताह के अंदर संपुष्ट करते हुये उन्हें सभी तरह का लाभ प्रदान करें। उन्होंने अपनी याचिका में गुहार लगाई थी कि जेपीएससी द्वितीय बैच के सभी अधिकारियों की सेवा संपुष्ट हो गई है। लेकिन उनकी सेवा संपुष्ट नहीं की गई है। शिवेंद्र की नियुक्ति वर्ष 2008 में डीएसपी के पद पर हुई थी। शिवेंद्र का अधिवक्ता…

Read More

रांची। सूचना के अधिकार (आरटीआइ) कानून के तहत पूछे गये सवालों से पता चला है कि ट्रेन किराये में (वरिष्ठ नागरिकों) सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली रियायतें वापस लेने के बाद से भारतीय रेल ने बुजुर्गों से 5800 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त राजस्व कमाया है। इसको लेकर झारखंड सरकार केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि एक तरफ केंद्र सरकार बुजुर्गों से उनका हक छीनकर राजस्व कमा रही है, तो दूसरी तरफ झारखंड सरकार सम्मान के साथ यहां के बुजुर्गों को सर्वजन पेंशन योजना…

Read More