Author: admin

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। पति के जेल जाने के बाद उन्होंने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया की कमान संभाल ली है। जिसपर आए दिन वह कोई ना कोई पोस्ट करती हैं। मंगलवार को उन्होंने आप नेता संजय सिंह को बेल मिलने पर बधाई देते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कल्पना ने लिखा है तानाशाही ताकतों का किला ध्वस्त होना शुरू हो गया है। आप नेता और राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी ने अन्यायपूर्ण कारावास के खिलाफ एक बड़ी जंग…

Read More

रांची। गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव गैंगरेंप का मामला सामने आया है। पहाड़िया लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 6 लड़कों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि पीड़िता गांव के पास ही लगे मेला को देखने गई थी। वहां से मेला देखकर लौट रही किशोरी के साथ इसी दौरान युवकों ने दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया इस घटना के दूसरे दिन मामले की जानकारी ग्रामीणों को…

Read More

जल्द से जल्द वसूली के मूड में जेबीवीएनएल रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से हर महीने बिजली चोरी और अधिक बकाये के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। जिसमें बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। वहीं, औसतन हर छह महीने में जेबीवीएनएल की ओर से अधिक बिजली बिल बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस भेजा जाता है। जिसमें सरकारी कार्यालय से लेकर निजी उद्योग और अन्य कंपनियां भी शामिल होती है।इसी क्रम में पिछले दिनों जमशेदपुर, कोल्हान, रांची में भी ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस भेजी गयी। हालांकि अलग-अलग आपूर्ति कार्यालय की ओर से इन…

Read More

रांची। सीबीआई की जांच में झारखंड में बड़े पैमाने पर फर्जी डोमेसाइल निर्गत किए जाने के खुलासे के बाद अब झारखंड का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी हरकत में है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत झारखंड के कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग को पत्र लिखा गया है और सीबीआई जांच रिपोर्ट व रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया में प्रवेश परीक्षा 2018 की प्रक्रियाओं में अनियमितता की शिकायत मिली है।यह बात सामने आयी है कि कई उम्मीदवारों ने झारखंड कोटे से प्रवेश लिया है जबकि वे झारखंंड…

Read More

रांची। राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले में कल यानी बुधवार को ट्रैफिक एसपी को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रांची नगर निगम के अधिवक्ता से जानना चाहा की रांची में ट्रैकिंग व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो पा रहा है? दिन भर शहर में जाम की समस्या क्यों बनी रहती है। कई ट्रैफिक सिग्नल खराब क्यों है? सुजाता चौक, कोकर एवं अन्य जगहों पर मल्टी स्टोरेज पार्किंग की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई?…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के वामदलों में फुट नजर आ रही है। जहां वामदलों की ओर से पहले इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की गयी थी। वहीं सीट नहीं मिलने पर नाराज सीपीआई नेताओं ने सभी आठ लोकसभ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। ऐसे में वामदलों की एकजुटता बनाये रखने के लिये सीपीआईएम की ओर से सीपीआई नेताओं को पत्राचार किया गया है। जिसमें भाजपा को लोकसभा चुनाव में हराने के लिये वामदलों की एकजुटता की बात कही गयी है।पत्राचार की जानकारी देते हुए सीपीआईएम नेता प्रकाश विप्लव ने कहा कि मार्च में…

Read More

रांची। झारखंड के लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 3 अप्रैल को होनी है। जिसके बाद कांग्रेस और राज्य में इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की संभावना है। मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य में कांग्रेस सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिनमें से अब तक सिर्फ तीन सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा हो पायी है। कांग्रेस के हिस्से की बची सीटों पर पार्टी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद या अगले दिन सुबह उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। 3…

Read More

गिरिडीह। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गिरिडीह जिले की पांच थानों की पुलिस ने पिछले 24 घंटों में एसपी के निर्देश पर 15 लाख से अधिक नकदी बरामद की है। सरिया थाना पुलिस ने मंगलवार 04 लाख 45 हजार नकद रुपये बरामद किया। इसके कुछ देर बाद सरिया थाना पुलिस ने दो लाख रुपये बरामद किए। इससे पहले सोमवार को गिरिडीह की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने भी एक गाड़ी से ढाई लाख नकद बरामद किया। जिले के देवरी थाना पुलिस को भी गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती इलाके से 01 लाख 75 हजार नकद रुपये बरामद करने में सफलता मिली…

Read More

धनबाद। जिला परिषद मैदान में लगे पुस्तक मेला के एक बुक स्टॉल में आज सुबह अचानक आग लग गई। स्टॉल धारक एवं सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आयोजक आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। स्टॉल धारक ने बताया की कुछ किताबें जली हैं जबकि आग बुझाने के दौरान पानी से भींगने से दो स्टॉल की महंगी महंगी…

Read More

पटना। एलजेपीआर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के सारण से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना है। चिराग ने कहा कि पिछले कई चुनाव से लालू परिवार राजीव प्रताप रूडीको हराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बार सारण में लालू परिवार को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि एकजुट NDA बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगा। रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने कहा कि सारण से लालू परिवार लगातार राजीव प्रताप रूडी को हराने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन जिस तरह…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट (इरेडा) ने अबतक की सबसे अधिक ऋण स्वीकृतियां और संवितरण हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। इरेडा ने बीते वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक ऋण को मंजूरी दी है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरेडा ने वित्त वर्ष 2023-24 में 37,354 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए हैं, जबकि 25,089 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं। मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में 47,076 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए थे। मंत्रालय के मुताबिक इरेडा की वार्षिक ऋण स्वीकृतियां वित्त…

Read More