रांची। पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव बुधवार को एयरपोर्ट रोड स्थित इडी ऑफिस पहुंचे हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। योग्रेंद्र साव की बेटी और विधायक अंबा प्रसाद से इडी 4 अप्रैल और उनके बेटे अंकित राज से 5 अप्रैल को पूछताछ करेगी। सीओ शशिभूषण के साथ अंबा व योगेंद्र साव की मिलीभगत की जांच कर रही इडी सीओ शशिभूषण का कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पूरे परिवार से अच्छा संबंध रहा है। शशि भूषण ने कई जमीनों पर कब्जे के लिए अंबा प्रसाद और उनके पिता योगेंद्र प्रसाद की…
Author: admin
पूर्वी चंपारण। जिले के छौड़ादानो अंचल क्षेत्र में मंगलवार की रात बैखौफ अपराधियों ने एक फर्नीचर व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना महुआवा ओपी थाना से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित महुआवा सैनिक रोड के समीप की बताई जा रही है। गोली लगने से घायल फर्नीचर व्यवसायी को गंभीर अवस्था में मोतिहारी लाया गया। जहां एक निजी नर्सिग होम इलाज चल रहा है। घायल व्यवसायी की पहचान महुआवा गांव निवासी करीब 35 वर्षीय राकेश ठाकुर के रूप में हुई है।घटना के समय वह अपने दुकान के बाहर खड़ा था।इसी दौरान बाइक पर सवार दो…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया स्टेशन से शराब ज़ब्त किया है। मामले में आरोपित उमेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है। इसके बैग से 64 शराब की बोतल बरामद की गई है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त रूप से हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान…
गिरिडीह। ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल से बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल में सुबह ग्रामीण घूम रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर जंगल में पड़े एक शव पर पड़ी। शव अर्धनग्न स्थिति में है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। फिहलाल शव किसका है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विशेष -कांग्रेस और राजद में बढ़ी रार, भाकपा ने चार सीटों पर ठोक दी ताल -लोहरदगा और कोडरमा में चमरा लिंडा और जयप्रकाश वर्मा अटका रहे हैं रोड़े लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन से लोहा लेने के लिए विपक्षी दलों ने इंडी गठबंधन तैयार किया है, लेकिन चुनाव की तारीखों के एलान के बाद झारखंड में यह गठबंधन दो दलों झामुमो और कांग्रेस के बीच सिमट कर रह गया है। चतरा सीट को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच अनबन हो गयी है, तो लोहरदगा से चमरा लिंडा और कोडरमा से जयप्रकाश वर्मा ने ताल ठोक कर परेशानी बढ़ा…
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश की हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट पर 62 साल में कोई भी प्रत्याशी हैट्रिक नहीं लगा पाया है। छह दशक में लोकसभा के चौदह बार चुनाव हुए लेकिन यहां की सीट पर राजनीतिक दलों के दो प्रत्याशी ही लगातार दो बार एमपी बन सके। मौजूदा भाजपा सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल लगातार दो बार जीते। अब ये हैट्रिक लगाने के लिए तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। अबकी बार विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के प्रत्याशी उनके मजबूत गढ़ में साइकिल दौड़ाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। हमीरपुर सदर, राठ, महोबा, चरखारी और तिंदवारी आदि पांच विधानसभा क्षेत्रों वाली…
– देश के वीर सपूत बिपिन रावत का अपमान करने वाली कांग्रेस से नहीं की जा सकती देशभक्ति की अपेक्षा देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती है। कांग्रेस ने देश के वीर सपूत स्व. बिपिन रावत तक का अपमान किया था। ऐसी कांग्रेस से देशभक्ति की अपेक्षा नहीं की जा सकती। देवभूमि पर रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती।…
रांची। लोकसभा चुनाव में पारदर्शिता और आम नागरिकों की शिकायतों के निष्पादन के लिए रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा (व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग) ने शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष और कॉल-सेंटर का गठन किया है। आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद जारी हेल्पलाइन नंबर 1800-345-3333 को कॉल सेंटर से कनेक्ट कर दिया गया है। रांची उपायुक्त ने बताया कि आम नागरिक चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी और शिकायत 1800-345-3333 पर कर सकते हैं।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश को एक परिवार मानती है जबकि कांग्रेस अपने परिवार को देश से बड़ा मानती है। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के कोटपूतली में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि राजस्थान हमेशा ऐसी राष्ट्रविरोधी परिवारवादी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहा है। राजस्थान ने 2014 में भाजपा को सभी 25 सीटें दीं। राजस्थान ने 2019 में भी एनडीए को सभी 25…
रांची। रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने मंगलवार को रांची के राजकीयकृत मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केंद्र न्यू पुलिस लाइन में बूथ जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन, कार्यपालक दंडाधिकारी, स्कूल की प्रधानाध्यापिका, वॉलेंटियर और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। एसडीओ ने सभी मतदाताओं को स्वयं मतदान करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि मतदान केंद्रों में मौजूद बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य दिव्यांगों…
रांची। रांची की दशम फॉल थाना पुलिस ने मैसुडीह गांव में छापेमारी कर एतवा मुंडा को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक किलो 300 ग्राम अफीम, 50 किलो डोडा, 20 लीटर देशी महुआ शराब, किंगफिशर का बीयर 24 पीस, मैक डॉवेल्स 375 एमएल का 24 पीस, मैक डॉवेल्स 180 एमएल का सात पीस, एम्पीरियल ब्लू 375 एमएल का तीन पीस, एट पीएम ब्लैक 375 एमएल का छह पीस बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दशम फॉल थाना पुलिस ने मैसुडीह गांव में एक व्यक्ति…