Author: admin

रांची। एरोबिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में झारखंड ने पहली बार मेडल जीता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड से 13 खिलाड़ियों की टीम ने भाग लिया था। जिसमें सीनियर और जूनियर टीम के खिलाड़ी शामिल थे। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिमनास्टिक से जुड़े राष्ट्रीय खेल में यहां के खिलाड़ी विजय हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल देकर उनकी जीत का सम्मान किया गया। जम्मू कश्मीर से जीतने के बाद सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे और सांसद संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। श्री सेठ…

Read More

ह्यूस्टन। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को कनाडा के खिलाफ 7 अप्रैल से होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए यूएसए की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। एंडरसन के अलावा, हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार, एंड्रीज़ गॉस, शैडली वान शल्कविक और नितीश कुमार यूएसए टीम में अन्य नए चेहरे हैं। एंडरसन आखिरी बार 2018 में न्यूजीलैंड के लिए खेले थे, और अब मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) की घोषणा के दौरान देश में प्रवास के बाद यूएसए के लिए खेलने के लिए पात्र हैं। यूएसए जाने के बाद से, एंडरसन ने मेजर लीग क्रिकेट…

Read More

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के आयरलैंड दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। पाकिस्तान आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। तीनों मैच क्रमशः 10, 12 और 14 मई को डबलिन के कैसल एवेन्यू में खेले जाएंगे। यह श्रृंखला संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की 12 मैचों की तैयारी का हिस्सा है। पाकिस्तान के आयरलैंड रवाना होने से पहले, न्यूजीलैंड पांच टी20 मैच खेलने के लिए अप्रैल में पाकिस्तान पहुंचेगा, जिसका पहला मैच 18 अप्रैल को होगा। अंतिम मैच 27 अप्रैल को होगा। इसके बाद,…

Read More

रांची। गिरिडीह से आजसू और एनडीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चंद्र प्रकाश चौधरी के नाम पर मुहर लगाया है। आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा सीट से चंद्र प्रकाश चौधरी का नाम की चर्चा हो रही थी। आज पार्टी की ओर से इसपर औपचारिक रुप से मुहर लगा दी गई। बता दें कि वर्तमान में भी गिरिडीह  लोकसभा सीट से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद हैं। अब पार्टी ने एक बार…

Read More

एक तरफ जहां मलयालम इंडस्ट्री या साउथ सिनेमा कहानी के मामले में काफी आगे निकल चुका है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड जंग लगी चीजों को तेल से रगड़कर चमकाने की कोशिश कर रहा है। सतह पर चाहे कितनी भी अच्छी लगें, समय के साथ चीजें अपनी चमक खो देती हैं, क्योंकि वे अंदर से खोखली होती हैं। ऐसे ही फिल्म ‘क्रू’ देखने के बाद महसूस होता है। ‘क्रू’ में कोई मजा नहीं है, क्योंकि कहानी पहले से ही पॉलिश की गई है। कहानी: फिल्म ‘क्रू’ के प्लॉट की बात करें तो ट्रेलर देखने वालों ने इस पर जरूर गौर किया…

Read More

इस वक्त हर तरफ सियासी माहौल है। लोकसभा चुनाव लड़ाई शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। मनोरंजन उद्योग में भी राजनीति की हवा चल रही है। कंगना रनौत को भाजपा से लोकसभा टिकट मिल गया है। गुरुवार को अभिनेता गोविंदा सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना में शामिल हुए। इसके बाद अब एक्ट्रेस कृति सेनन की राजनीति में आने की चर्चा शुरू हो गई है। कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ आज रिलीज हो गई है। फिल्म के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कृति से राजनीति में आने की…

Read More

नई दिल्ली। मुकेश की आवाज कहे जाने वाले गायक कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। वह पिछले एक महीने से कोमा में थे। कमलेश अवस्थी ने फिल्म ‘गोपीचंद जासूस’ में राज कपूर के लिए पार्श्वगायन किया। उनके गाने ‘तेरा साथ है तो..’, ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है..’ कमलेश अवस्थी के निधन से संगीत जगत में शोक छा गया है। कमलेश अवस्थी का जन्म 1945 में सावरकुंडला गुजरात में हुआ था। उन्होंने भावनगर यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत कला गुरु भरभाई पंड्या के मार्गदर्शन में भावनगर से की। संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपना पहला एल्बम…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीम कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे। एलआईसी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की समाप्ति से पहले कर बचाने की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा देने के लिए 30 और 31 मार्च को अपने कार्यालय खुले रखेगा। बीमा कंपनी एलआईसी का यह कदम बैंकों की उस घोषणा के बाद आया है, जिसमें उनकी शाखाएं शनिवार और रविवार को खुली रहने की जानकारी दी गई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने कहा कि बीमा नियामक आईआरडीएआई की…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक अप्रैल से गेहूं की स्टॉक स्थिति की अनिवार्य घोषणा का आदेश जारी किया है। सरकार ने यह कदम जमाखोरी और सट्टेबाजी रोकने के लिए उठाया है। सभी श्रेणियों की संस्थाओं की ओर से चावल के स्टॉक की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने जारी एक आदेश में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेताओं और प्रोसेसरों को एक अप्रैल से प्रभावी सरकारी पोर्टल पर गेहूं की अपनी स्टॉक की स्थिति…

Read More

‘जो कहते हैं, वो करते हैं’,अंकिता के दोषियों को सजा मिलने के बाद सीएम चंपाई का ट्वीट रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुमका पेट्रोल कांड के दोषियों को सजा मिलने के बाद एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सीएम ने लिखा है जो कहते हैं, वो करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसमें अपना ट्वीट, एक बयान और आखिर में अखबार में छपी सजा मिलने की खबर का कटिंग साझा किया है। इसे उन्होंने पहल और असर के रुप में दिखाया है। संभवत इस ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री जताना चाहते हैं कि उनकी सरकार महिला अपराध के मामलों में…

Read More

राज्य सरकार दोषियों को फांसी की सजा दिलाए : आरती कुजूर रांची। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषी शाहरुख हुसैन और मो. नईम को उम्रकैद कि सजा हुई है। हम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। साथ ही सरकार से आग्रह करते हैं कि हाई कोर्ट में सरकार अपील करे कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा हो। आरती कुजूर प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। आरती ने कहा कि झारखंड की बेटियों की इज्जत लूटने और जान लेने पर उतारू लोगो को फांसी की सजा…

Read More