शराब घोटाला मामले में कर सकती है पूछताछ नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। जांच एजेंसी दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर ऐसे समय में गई है, जब आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर राहत देने से इनकार कर दिया था। अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाने से पहले इडी ने स्थानीय सिविल लाइंस थाना पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गयी। दस मिनट पहले इडी की करीब दस के अधिक अधिकारियों की टीम केजरीवाल के घर पहुंची है।सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस भी केजरीवाल के…
Author: admin
– पहली बार 2,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई सोने की कीमत नई दिल्ली। वर्ल्ड गोल्ड मार्केट में सोना ऊंचाई के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज पहली बार 2,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। वर्ल्ड गोल्ड मार्केट में ये उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती करने का संकेत दिए जाने की वजह से माना जा रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोना के नई ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस साल फरवरी के मध्य से…
लोकसभा 2024 का चुनाव वस्तुतः एक धर्मयुद्ध है। इसको बहुत संजीदगी से सभी को लड़ना ही होगा। राजनीतिक जय-पराजय अपनी जगह है किंतु देश को जीतना चाहिए। राष्ट्र विजयी हो, ऐसा संकल्प होना चाहिए। इसके लिए प्रतिज्ञा की नहीं केवल संकल्प की आवश्यकता है। प्रतिज्ञा में शक्ति नहीं होती। वह भीष्म बनाती है किंतु संकल्प शक्ति से भरी होती है। वह शिव बनाती है। शिव कल्याणकारी हैं। शिव से ही सत्य और सुंदर भी स्थापित हो पायेंगे। संकल्प और प्रतिज्ञा के बारे में श्रीमदभगवदगीता में भगवान कृष्ण ने बहुत सलीके से समझा दिया है। याद कीजिए कि जब जयद्रथ को…
प्रतिवर्ष 22 मार्च को दुनियाभर में लोगों में जल संरक्षण और रखरखाव को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में रियो द जेनेरियो में आयोजित ‘पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन’ में की गई थी। संयुक्त राष्ट्र की उसी घोषणा के बाद पहला विश्व जल दिवस 22 मार्च 1993 को मनाया गया था। यह दिन जल के महत्व को जानने, समय रहते जल संरक्षण को लेकर सचेत होने तथा पानी बचाने का संकल्प लेने का दिन है। दरअसल जल धरती पर मानव जीवन की…
योग्य मतदाता का 12 डी फॉर्म भरने के दिए निर्देश पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय के दूसरे तल्ले के सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाईज़र के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं का निबंधन, एएसडी वोटर वेरिफिकेशन, सीनियर सिटीजन वेरिफिकेशन, ईपी जेंडर रेश्यो वेरिफिकेशन आदि की समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने एएसडी (अब्सेंट, शिफ्टेड या डेड) वोटरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही आवश्यकतानुसार फॉर्म 7 भरकर उचित कार्रवाई करने…
नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया ने सौरभ वत्स को कंपनी का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वत्स 15 जनवरी, 2024 को कंपनी के उप प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा। कंपनी ने गुरुवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि सौरभ वत्स को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे राकेश श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च, 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले वत्स 15 जनवरी को कंपनी के उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। कुछ सर्राफा बाजारों में आज सोने में मामूली तेजी आई है, वहीं कुछ सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। दूसरी ओर, चांदी की चमक आज घटती हुई नजर आ रही है। चांदी के भाव में आज 400 रुपये से 450 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 76,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली…
निवेशकों ने 1 दिन में कमाए 5.83 लाख करोड़ रुपये नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल बना रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। दिन के कारोबार में बिकवालों ने मुनाफावसूली करके दबाव बनाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में कारोबार करते रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.75 प्रतिशत और निफ्टी 0.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में चौतरफा खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स…
विशेष -लोकसभा के बाद और विधानसभा चुनावों में पूरी तरह बदल गयी थी तस्वीर -अपने इस गढ़ को बचाने के लिए भाजपा को उठाना पड़ेगा कुछ ठोस कदम संसदीय लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गयी है। झारखंड की 14 संसदीय सीटों में से एक खूंटी में 13 मई को मतदान होना है। खूंटी लोकसभा सीट का इतिहास शुरू से काफी रोमांचक रहा है और इस बार इस सीट के रोमांच में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इस लोकसभा चुनाव के दौरान खूंटी काफी रोमांचक चुनावी रणक्षेत्र के रूप में तब्दील हो सकता है। भाजपा…
पूर्वी चंपारण। बिहार और यूपी के भाइयों को गालियां देने, मारपीट कर मुंबई से भगाने की बात करने वाले महाराष्ट्र के मनसे प्रमुख राज ठाकरे को अपने एनडीए गठबंधन में शामिल कर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता के सम्मान का उसकी नजर में कोई महत्व नहीं है। जो काम कांग्रेस ने किया वहीं काम भाजपा कर रही है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उक्त बातें गुरुवार को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने चकिया में जन सुराज…
गिरिडीह। गिरिडीह गांडेय जेएमएम अल्प संख्यक मोर्चा से जुड़े कई समर्थक गुरुवार को जेएमएम से नाता तोड कर कमल दल का झंडा थाम लिया। इस दौरान सूबे के पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम के कई अल्पसंख्यक युवाओ को भाजपा के अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया। जेएमएम के गांडेय अल्प संख्यक मोर्चा से जुड़े मोहम्मद साकिर हुसैन के नेतृत्व में करीब सौ से अधिक अल्प संख्यक युवाओं ने बाबूलाल मरांडी के समक्ष जेएमएम से नाता तोड कर कमल दल का दामन थामा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की अब देश के अल्प…