रांची। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर देश की जनता के प्रति यात्रा और राहुल गांधी के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता के लिए आभार प्रकट किया है। ठाकुर ने कहा कि हम जनता के आभारी हैं, जिन्होंने इस यात्रा के लिए अपने समर्थन को मजबूती से बनाए रखा और देश में जारी लूट- खसोट,भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ मुखर होकर आगे आकर संघर्ष करने का हौसला दिखाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से कहा कि “एक राजा की…
Author: admin
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हमारी लड़ाई लंबी है और हमें अभी बहुत ताकत की जरूरत है। हेमंत सोरेन हमारे साथ नहीं हैं। गठबंधन मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से हम लोग कर रहे हैं। कल्पना सोरेन भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर मुंबई से लौटने के बाद सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। वह गठबंधन के तहत झामुमो की ओर से भाग लेने गई थीं। उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा से अभी हमारी उम्मीदवारी तय नहीं हुई है। पार्टी जो…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से ऐन पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा मुख्यालय में संगीता आजाद ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। आजाद के साथ ही उनके पति अरिमर्दन आजाद और प्रसिद्ध अधिवक्ता व निर्भया कांड में पीड़ित पक्ष के लिए अदालती लड़ाई लड़ने वाली सीमा कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के कुल 28 मतदान केंद्रों के स्थान बदल दिए गए हैं। इसकी जानकारी सोमवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने दी। 1. रांची, विधानसभा संख्या एवं नाम- 58- तमाड़, (136), राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तिनतिला। केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदान केंद्र संख्या एवं नाम- आंगनबाड़ी केंद्र, तिनतिला। 2. रांची, विधानसभा संख्या एवं नाम- 58- तमाड़, (139), राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, करुंगा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदान केंद्र संख्या एवं नाम- आंगनबाड़ी केंद्र, करुंगा। 3. रांची, विधानसभा संख्या एवं नाम- 61- सिल्ली, (1), सामुदायिक भवन डहुआ। केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदान केंद्र संख्या एवं…
नई दिल्ली। बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की गई। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि लोकसभा सीटों को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 16 सीटों पर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (रामविलास) 5 सीटों पर लड़ेगी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा और सभी सीटें जीतेगा…
भागलपुर। जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छीट मकनपुर के रहने वालज रविंद्र यादव के पुत्र सुमन यादव उर्फ जय जय यादव को सोशल मीडिया पर हथियार लेकर फोटो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी। सोशल मीडिया पर हथियार लहराना और हर्ष फायरिंग करना एक कानूनन अपराध है लेकिन ऐसी घटना सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रही है। ऐसा ही मामला फेसबुक के पोस्ट पर दिखा, जहां युवक ने अपने हाथ में हथियार लहराता हुआ फोटो पोस्ट किया था। हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर…
सहरसा। बिहार सर्वोदय मंडल, लोक समिति, दलित अधिकार मंच के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय सर्वोदय समाज सम्मेलन अंबेडकर पुस्तकालय में सोमवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में बिहार, झारखंड, गुजरात आदि से करीब 150 लोक सेवक, सर्वोदय, समाजवादी, अंबेडकर वादी साथी उपस्थित होकर अपना विचार व्यक्त कर कई प्रस्ताव सम्मेलन का उद्घाटन सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष, महादेव विद्रोही,महामंत्री डॉ आनंद किशोर, पूर्व मंत्री विजय कुमार ने गांधी जी और अंबेडकर जी के मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन कर किया। बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण ने मौके पर कहा गांधी केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि सारी…
नेपाल। नेपाल के विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने संसद में आज कहा कि रूसी सेना में कार्यरत नेपाली युवाओं का करार रद्द करने को लेकर रूस की तरफ से सकारात्मक जवाब आया है। प्रतिनिधि सभा में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि रूस ने वहां की सेना में भविष्य में किसी भी नेपाली युवा की भर्ती नहीं लेने के लिए अपनी सहमति जता दी है। उन्होंने कहा कि इस समय रूसी सेना की तरफ से युद्ध लड़ रहे नेपाली युवाओं का करार रद्द करने को लेकर भी रूस ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे…
हजारीबाग। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने समाहरणालय सभागार में आज लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग के वित्तीय ट्रांजेक्शन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशो का पालन सुनिश्चित कराएं। उपायुक्त ने सभी बैंकों के प्रतिनिधि से कहा कि किसी भी खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने-देन वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखे तथा इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को भी दें। साथ ही कहा कि विभिन्न बैंकों के एटीएम में नकद राशि जमा करने वाले एटीएम वैन में सभी संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज…
पलामू। पलामू संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार विष्णु दयाल राम ने सोमवार को कहा कि उनके विरोधी उन्हें बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध करते हैं तो उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने डालटनगंज में विशेष बातचीत में कहा कि लगातार इस लोकसभा क्षेत्र से वह विजयी हुए हैं और भाजपा ने योग्य समझकर तीसरी बार उन्हें टिकट दिया है। वीडी राम ने कहा कि पहली और दूसरी बार उन्हें बाहरी नहीं बताया गया। तीसरी बार चुनाव लड़ने से पहले बाहरी बताया जा रहा है। यह सारा खेल विपक्ष का है और उससे उन्हें कोई फर्क नहीं…
लोहरदगा। सोमवार दोपहर हुए तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से दलहन तिलहन फसलों के साथ-साथ रबी फसलों विभिन्न सब्जियों व खपरैल मकान को भारी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि के कारण आम में लगे मंजर भी झड़ गए हैं। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा तबाही किस्को प्रखण्ड के हिसरी,एवं मेरले के किसानों को हुई.जहाँ भारी ओलावृष्टि के कारण सड़क समेत खेत-खलिहान पर उजले चादर सी परत जम गई।साथ ही जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।जगह -जगह नाली में जलजमाव के कारण घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गई। ओलावृष्टि से अरहर,चना, सरसों,तीसी,टमाटर, लहसुन प्याज आम के साथ-साथ गेहूं…