Author: admin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय में वार्ता की। अहमदाबाद से परीक्षा का पेपर लीक किया गया है। लीक करने वाले आरोपित उस कंपनी के कर्मचारी हैं जिन्हें पेपर को सुरक्षित रखने और ट्रांसपोर्ट करने की जिम्मेदारी मिली थी। इसमें एक आरोपित पूर्व कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा लीक मामले के मास्टर माइंड प्रयागराज निवासी अभिषेक शुकला, शिवम गिरी और रोहित पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। जिस एजेंसी द्वारा यह कार्य किया जा रहा था, उसकी एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी टीसीआई है। इस एजेंसी…

Read More

बिहार में शाम 6:30 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, JDU-BJP से ये विधायक बनेंगे मंत्री पटना। बिहार की नीतीश कुमार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम साढ़े 6 बजे होगा। मंत्रियों की लिस्ट तकरीबन तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के 12 विधायक मंत्रिपद की शपथ लेंगे। बीजेपी की तरफ से शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की लिस्ट में रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज बबलू, संतोष सिंह, सुरेंद्र मेहता, जनक राम, दिलीप जायसवाल, कृष्णनंदन पासवान और नीतीश मिश्रा का नाम शामिल है। वहीं, जेडीयू की तरफ से महेश्वर हजारी, जमा खान, मदन साहनी, सुनील कुमार, लेसी सिंह और…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद उनकी अच्छी सेहत की कामना करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ममता ने आभार जताया है। गुरुवार देर शाम अपने घर पर टहलने के दौरान ममता गिर गई थीं, जिससे उनके माथे पर चोट लग गई। उनके माथे पर कट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ और चार टांके लगाने पड़े। घटना के ठीक बाद कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराई गई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वायरल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि मैं…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 811 करोड़ रुपये की लागत की 20 योजनाओं का शुभारंभ/शिलान्यास किया। इन योजनाओं के अंतर्गत किसान कॉल सेंटर, आत्मा योजना, राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों की घेराबंदी, कृषि प्रसार योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों की घेराबन्दी, कृषि यांत्रिकरण राज्य योजना, प्रति बूंद अधिक फसल योजना, बिहार पोषक अनाज (मिलेट्स) विकास योजना, बिहार मक्का विकास योजना, मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम, बीज योजनाएँ (मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार, प्रमाणित बीज उत्पादन कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना तथा धान बीज वितरण कार्यक्रम), केला क्षेत्र विकास योजना, प्याज, मखाना और अन्य उत्पादों का भंडारण, जैविक…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव कामत में आंगनबाड़ी सेविका चयन में उस समय हंगामा हो गया जब ग्रामसभा में चयनित सेविका आरती किन्नू के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी ने स्थानीय थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कार्यवाही पंजी छीन लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामसभा में उपस्थित महिलाओं समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसका कांड संख्या-55/24 है। गौरतलब है कि गत वर्ष 29 नवंबर को आयोजित ग्रामसभा में सकुन्ती उरांव का चयन मेधा के आधार पर किया गया था और स्थल पर चयन…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उन्हें सशक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। मानव सभ्यताओं की प्रगति इस धारणा की पुष्टि करती है कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति उसकी शिक्षित आबादी की क्षमता पर निर्भर करती है। राज्यपाल शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में कुल 4043 छात्रों को उपाधि दी गयी। राधाकृष्णन ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, भारत विश्व में सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों, दार्शनिकों, खगोलशास्त्रियों, गणितज्ञों, वैज्ञानिकों, भाषाविदों के लिए जाना जाता…

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को शुक्रवार को दोहरा झटका लगा। बैरकपुर से सांसद एवं बागी नेता अर्जुन सिंह और तमलुक से सांसद दिव्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिव्येंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता और विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई हैं। दिव्येंदु अधिकारी तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीते। ये क्षेत्र अधिकारी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि, इस बार ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दिव्येंदु…

Read More

धनबाद। विगत चुनाव में धनबाद और झरिया शहर में सबसे कम मतदान प्रतिशत को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को आईआईटी आइएसएम के 16 छात्र-छात्राओं ने नगर निगम के नेतृत्व में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आईआईटी आइएसएम के छात्र छत्राओं को एक अलग ही वेशभूषा में बड़ा ही आकर्षक नुक्कड़ नाटक करता देख राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इंजीनियरिंग के छात्रों ने बड़े ही सरल अंदाज में लोगों को उनके मत की ताकत और उसकी उपयोगिता को समझाया।…

Read More

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि बेहतर ज्ञान और मस्तिष्क के सही विकास के लिए किताबों का अध्ययन सबसे श्रेष्ठ रास्ता है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की सामग्री हमें उपलब्ध होती है लेकिन वे विश्वसनीय और सही कसौटी पर परखी नहीं होती हैं। किताबों से इतिहास, अर्थशास्त्र, अपने आसपास की चीजों को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलता है। यह बातें उपायुक्त ने आज समाहरणालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय पुस्तक मेला-सह-विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही। इससे पूर्व उपायुक्त ने मेला का शुभारंभ फीता काटकर…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रांची में सेना की 4.55 एकड़ जमीन समेत अन्य जमीन घोटाले मामले में आरोपित तलहा खान की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। पूर्व में ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने तल्हा खान की जमानत याचिका का खारिज कर दी, जिसे उसने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। मामले में ईडी ने 13 अप्रैल, 2023 को आरोपित को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। इस मामले…

Read More

हजारीबाग। बिहार में 15 मार्च से शुरू बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक कराने की आशंका में हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। अभ्यर्थियों से पैसे लेकर परीक्षा दिलाने वाले सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस हजारीबाग पुलिस शहर के दो-तीन होटल में चल रही छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शहर के रोमी स्थित कोहिनूर बैंक्विट हॉल में छापामारी की, जिसमें परीक्षा संबंधित ओएमआर शीट प्रश्न पत्र और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए गए। इस संबंध में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस से…

Read More