Author: admin

मुख्यमंत्री ने ‘बाहा पर्व’ पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में की पूजा-अर्चना सरायकेला। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रकृति उपासना के महापर्व ‘बाहा पर्व’ पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुल्लुडीह जाहेरथान का विधिवत उद्घाटन भी किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पूजा स्थलों का संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास का कार्य उनकी सरकार कर रही है। इस क्षेत्र…

Read More

रांची। राज्य में मैट्रिक-इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद झारखंड शैक्षणिक परिषद (जैक) बोर्ड समय पर रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, जिसके लिए इन दिनों कॉपियों की जांच की जा रही है। नौ मार्च से शुरू हुई कॉपियों की जांच को इस महीने के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद 15 दिनों के भीतर टेबुलेशन का काम पूरा कर अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट प्रकाशित करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में जैक अध्यक्ष अनिल महतो ने कहा कि हमारी कोशिश है कि रिजल्ट देने में देरी न हो।…

Read More

धनबाद। एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली में व्याप्त जल समस्या को लेकर भूली वासियों ने शुक्रवार को नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान भूलीवासियों ने जल समस्या को लेकर धनबाद नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा की पिछले पांच वर्षो से धनबाद नगर निगम के अधिकारी भूली वासियों को ठगने का काम कर रहे है। धनबाद वासियों को जलापूर्ति के लिए करोड़ों रुपए की लागत से…

Read More

रांची। मैकलुस्कीगंज थाना पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लूट और डकैती करने वाले गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में भीम कुमार रवि, राकेश साव, राहुल लोहरा और छोटू लोहरा शामिल है।गिरफ्तार सभी अपराधी लातेहार जिला के चंदवा और हेरहंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इनके पास से एक एयर गन, दो लूटा हुआ टैक्टर, लूटे गये एक बाइक, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, चार मोबाईल फोन और दो पुलिस की वर्दी बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी पीयुष पांडेय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक अब 16 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से होगी। पहले यह बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे से होने वाली थी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह जानकारी दी है। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

Read More

रांची। रांची के खादगढ़ा टीओपी पुलिस ने सात किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में बिहार के कैमूर निवासी नंदलाल पाल उर्फ नंदन और रोहतास निवासी सोनी कुमारी शामिल है। इनके पास से सात किलो गांजा, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 800 रुपये नगद बरामद किए गए। सीटी डीएसपी के वेंकटेश रमण ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लोअर बाजार थाना प्रभारी और खादगढ़ा टीओपी प्रभारी भीम सिंह के नेतृत्व में खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर के चार नबंर स्टैंड के समीप खड़े सिंह बस के पास छापेमारी की।…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद-बिक्री घोटाले मामले में आरोपित अफसर अली की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में इडी ने बताया कि जवाब तैयार है, वह आज दाखिल कर देंगे। कोर्ट ने इडी के आग्रह को देखते हुए मामले की सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अफसर अली की गिरफ्तारी में अपनाई की प्रक्रिया संबंध में इडी से जानकारी मांगी थी। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता ओर से अधिवक्ता निलेश कुमार ने पैरवी की। उनकी ओर से…

Read More

रांची। झारखंड की पलामू लोकसभा सीट का इतिहास काफी पुराना है। पलामू लोकसभा सीट का गठन दो जिलों पलामू और गढ़वा के हिस्सों को लेकर किया गया है। पलामू जिले को डाल्टनगंज के नाम से भी जाना जाता है। पलामू में कभी चेरों राजा का शासन हुआ करता था। उन्होंने यहां पलामू का किला बनवाया था। जंगल और पहाड़ों से घिरे इस खूबसूरत लोकसभा क्षेत्र से फिलहाल भाजपा के सांसद विष्णु दयाल राम हैं। शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की लेकिन 1984 के बाद से कांग्रेस यह सीट जीत नहीं पाई है। भले ही यहां से…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू की चेशायर होम रोड जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की ओर से दायर जमानत याचिका की आंशिक सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से बहस की गई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल निर्धारित की है। चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन गड़बड़ी मामले में ईडी ने ईसीआईआर 5/2023 दर्ज किया है। मामले में छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के खिलाफ ईडी ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।…

Read More

हजारीबाग। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर आगजनी की घटना को तृतीय प्रस्तुति कमेटी ने अंजाम दिया है। बलोदर से गोबरदहा सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी और एक ट्रैक्टर को टीपीसी उग्रवादियों ने जला दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। उग्रवादियों ने वहां पोस्टर भी चिपकाया है। पोस्टर में धर्मवीर ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पोस्टर में लिखा है कि बलोदर से गोबरदहा तक सड़क के कालीकरण में टीएसपीसी संगठन को अनदेखा किया जा रहा है। बिना संगठन से बात काम चालू नहीं होना चाहिए। अनदेखा करने पर फौजी कार्रवाई…

Read More

पलामू। शहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुदना के बैंक कालोनी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान सूरज सिंह के घर में गुरुवार की रात चोरी हो गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। एक सप्ताह पहले परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों को 15 लाख रुपए के जेवरात और दो लाख नगद हाथ लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी…

Read More