Author: admin

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा रांची। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव बुधवार को रांची पहुंचे। झारखंड प्रदेश कार्यालय में राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भोला यादव ने लोकसभा चुनाव पर विस्तृत रूप से चर्चा की। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, पलामू और कोडरमा पर नेताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की। इस पर उन्होंने गठबंधन दलों से बात करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव कमलेश यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, सचिव राम कुमार यादव, प्रदेश युवा…

Read More

धनबाद। लोकतंत्र के महापर्व के दिन धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार को धनबाद नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं घर-घर तक जाकर लोगों को मतदान के दिन वोट डालने की अपील करेंगी। इस संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसको लेकर धनबाद के सभी 55 वार्ड जो नगर निगम क्षेत्र के…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष टाटा स्टील (कारपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी भी उपस्थित रहे।

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बिहार के बांका चंदन डैम से सिंचाई के लिए झारखंड को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे जनहित याचिका की सुनवाई को बुधवार को हुई। कोर्ट ने मामले में झारखंड सरकार से पूछा है कि उसके हिस्से में आने वाले चार कैनाल सिस्टम की मरम्मत कार्य पूरा हुआ है या नहीं। इसकी अद्यतन जानकारी बताने का कोर्ट ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया है। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पैरवी की। बिहार…

Read More

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय साहित्य संस्था साहित्य अकादमी इस वर्ष 70 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला ‘साहित्योत्सव’ इस बार विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 11 से 16 मार्च तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में 1100 से अधिक विद्वान भाग लेंगे। रवींद्र भवन परिसर में विस्तृत जानकारी देने के लिए बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि 190 से अधिक सत्रों में 1100 से अधिक प्रसिद्ध लेखक और विद्वान भाग ले…

Read More

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के पास इस साल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘ओडेला-2’ की शूटिंग शुरू की। अब खबरें आ रही हैं कि तमन्ना को निर्देशक नीरज पांडे के अगले प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हालांकि, फिल्म के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि तमन्ना भाटिया स्टारर अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट ओटीटी रिलीज होगा। फिल्म की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 24 फरवरी से शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की डिटेल्स…

Read More

रांची। नक्सल प्रभावित राज्य होने के कारण लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सुरक्षा समेत अन्य मामलों को लेकर आईजी अभियान पुलिस मुख्यालय में राज्य के सभी रेंज के डीआईजी और एसएसपी, एसपी के समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान सभी जिलों के एसपी अपने-अपने जिलों में सुरक्षा की तैयारियों की जानकारी देंगे। गत तीन मार्च को राज्य के सभी रेंज आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी और डीएसपी को भी लोकसभा चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया था। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली घटना के आरोपित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद उसे सीबीआई को सौंपने पर राजनीति गरमाती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूबे में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार बेटी बचाओ नही, शाहजहां बचाओ मुहिम में जुटी हुई है। बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस पूरी तरह से पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है। पुलिस संदेशखाली के मुख्य आरोपित को सीबीआई को नहीं सौंप रही है। यह इतिहास…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बारासात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। इसकी वजह से पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है। भाजपा की ओर से बारासात में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है जबकि उसे उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को वर्चुअली माध्यम से सिकंदराबाद में स्थित राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र (वीएफसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति निलयम में ऐतिहासिक लकड़ी के झंडे की 120 फीट की प्रतिकृति, जय हिंद बावड़ी, भूलभुलैया उद्यान, बच्चों का पार्क और रॉक गार्डन में दिव्य शिव और नंदी बैल की मूर्तियां सहित अपने देश की सांस्कृतिक समृद्धि में डूबने के लिए विभिन्न ऐतिहासिक आकर्षण आगंतुकों को सक्षम बना रहे हैं। वीएफसी हमारे देश की समृद्ध विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास…

Read More

यशराज फिल्म्स के ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर कई महीनों से चर्चा हो रही थी। अब स्पाई यूनिवर्स में आलिया की एंट्री हो चुकी है, यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विद्यानी ने इस बात की पुष्टि की। आलिया के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अक्षय विद्यानी ने कहा, “मैं आपके साथ इंडस्ट्री का एक सीक्रेट शेयर कर रहा हूं। आलिया भट्ट वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। इस साल फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी। हम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी…

Read More