Author: admin

रांची। राज्य सरकार ने 42 डीएसपी का तबादला किया है । इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। जैप-6 के डीएसपी जयश्री कुजूर को रेल डीएसपी जमशेदपुर, जैप-3 के डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा को एसडीपीओ मधुपुर, सराकेला मुख्यालय डीएसपी चंदन कुमार वत्स को रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी, बोकारो यातायात डीएसपी पूनम मिंज को जैप-10 डीएसपी, रांची यातायात डीएसपी कपिद्र उरांव को जैप-5 का डीएसपी बनाया गया हैं। वहीं सिमडेगा मुख्यालय डीएसपी पतरस बिरुआ को जैप-4, आईआरबी-1 के डीएसपी मजरुल होदा को जैप-8, गुमला के डीएसपी अभियान मनीष कुमार को चक्रधरपुर…

Read More

– देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का अहसास कराएगी यह हवाई सेवा – देहरादून से अयोध्या के लिए 7006 रुपये के फ्लाइट का टिकट मात्र 1999 रुपये में मिलेगा देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भले ही अलग राज्य हैं, लेकिन आस्था का इससे कोई मतलब नहीं है। देवभूमि से श्रीराम जन्मभूमि की राह अब देश-दुनिया के लिए सुगम होगी। श्रद्धालु अब सड़क या रेल मार्ग से ही नहीं बल्कि हवाई मार्ग से सीधे श्रीराम जन्मभूमि और वापस देवभूमि पहुंच सकेंगे। विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ यह हवाई सेवा धार्मिक यात्रा का अहसास कराने के साथ ही धार्मिक…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उद्योग विभाग एवं भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को अनुदान के प्रथम किस्त का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 02 हजार 509 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण विभाग एवं उद्योग विभाग की कुल 81 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने सांकेतिक रूप से 5 लाभुकों को 50-50 हजार का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत चयनित 40 हजार…

Read More

मुंबई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र भूषण प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की फोटो जीवनी पर आधारित ‘बेस्ट ऑफ आशा भोंसले’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर आशा भोसले भी उपस्थित थीं। प्रसिद्ध फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष ने प्रसिद्ध गायिका आशाताई भोंसले की दुर्लभ तस्वीरों को संकलित कर इस पुस्तक का प्रकाशन किया है। इस पुस्तक के प्रकाशन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। वैल्यूएबल ग्रुप के सहयोग से यह पुस्तक प्रकाशित की गई है। पुस्तक में आशा भोसले की 42 अलग-अलग तस्वीरों और उस पल की यादों को खूबसूरती से पेश…

Read More

रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की लोकसभा समन्वय समिति की बैठक के कार्यक्रम में मामूली फेरबदल किया गया है। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि पूर्व निर्धारित गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की देवघर में आठ मार्च को प्रस्तावित बैठक को महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। अन्य लोकसभा क्षेत्र की बैठक निर्धारित तिथि पर ही होगी। गोड्डा लोकसभा के लिए नई तिथि की घोषणा नए सिरे से जल्द ही की जाएगी।

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सरायकेला के खरकई डैम प्रोजेक्ट में छह हजार करोड़ से अधिक राशि खर्च किए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा इसे बंद करने पर आपत्ति जताते हुए संतोष कुमार सोनी की दायर जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। मामले में हाई कोर्ट में भू राजस्व विभाग के सचिव हाजिर हुए। उन्होंने खरकई डैम प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के संबंध में जानकारी दी। कोर्ट ने उन्हें शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा कि अभी इस प्रोजेक्ट के लिए और कितने जमीन के अधिग्रहण का काम बचा है और इसके लिए कितनी राशि आपके…

Read More

रांची। रांची लोकसभा सीट को सराईकेला, खरसावन और रांची जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है। इसे झरनों का शहर भी कहा जाता है। इस क्षेत्र को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर होने के लिए जाना जाता है। राजधानी रांची संयुक्त बिहार के समय से ही राजनीति का मुख्य केंद्र रही है। रांची की इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती है। ये एक ऐसी सीट है, जिस पर राज्य की सत्ता पर काबिज झामुमो कभी भी जीत नहीं पाई है। पिछले दो चुनावों में यहां से बीजेपी…

Read More

‘फुकरे’ एक्टर पुलकित सम्राट इस समय अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह काफी समय से एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच का ये प्यार भरा रिश्ता अब एक और कदम आगे बढ़ने जा रहा है। हाल ही में इन दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर लीक होने से उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है। दोनों 13 मार्च को शादी करेंगे। दोनों की शादी के कार्ड भी सामने आने से फैंस ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है। पहलें खबरें थीं कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट…

Read More

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम ने क्षेत्रीय तकनीकी महाप्रबंधकों का तबादला किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है, जिसके मुताबिक छतरपुर के वरीय प्रबंधक तकनीकी राम गोपाल राम को स्थानांतरित करते हुए वरीय प्रबंधक तकनीकी विद्युत आपूर्ति अंचल साहेबगंज में पदस्थापित किया गया है। निगम मुख्यालय में पदस्थापित वरीय प्रबंधक तकनीकी शोभन सिंह को वरीय प्रबंधक तकनीकी छतरपुर में स्थानांतरित किया गया है। नगर उंटारी में कनीय अभियंता रहे धनंजय प्रसाद को राजखरसावां विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जमशेदपुर पदस्थापित किया गया है। तकनीकी महाप्रबंधक संजय सिंह को उप महाप्रबंधक पावर परचेस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।…

Read More

अररिया। पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अररिया जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के लाइव प्रसारण को सुना।मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद थे। मौके पर दो सेवानिवृत शिक्षिका विभा कुमारी और मीणा नायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा महिला…

Read More

लीमा। विवादों में घिरे पेरू के ताकतवर प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक युवती की मदद करने के लिए प्रभाव डालने के आरोपों के बीच यह निर्णय लिया। उन्होंने इस युवती को कथित तौर पर “आई लव यू” कहा था। सिनार डेली समाचार पत्र के एक्स हैंडल में उपलब्ध संक्षिप्त रिपोर्ट के अनुसार अल्बर्टो ओटारोला ने संवाददाता सम्मेलन में इस्तीफा देने की घोषणा की। अल्बर्टो ओटारोला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति दीना बोलुअर्टे से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों…

Read More