Author: admin

रांची। डोरंडा कॉलेज में स्त्री-प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ स्वाति लाल ने बच्चियों को स्वच्छता की जानकारी दी। गुरुवार को उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से बालिकाओं को उनके दैनिक जीवन मे होने वाले शारीरिक और मानसिक विकास की जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ राज कुमार शर्मा, प्रो रजनी भगत, ममता प्रिया कुजूर ने आम जिंदगी में स्वच्छता के महत्व को बताया। सुशील कुमार झा, ओंकार कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Read More

रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय के आठ मेधावी छात्रों ने ताइवान स्कॉलरशिप प्राप्त कर अपने शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर प्राप्त किया है। ताइवान शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए हुआयु संवर्द्धन छात्रवृत्ति परिणाम जारी किया है। इसमें सीयूजे के आठ चीनी भाषा के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। इनमें तानिया छाया, नीरज कुमार, अमरेंद्र कुमार, करन कुमार, कुमारी श्रुति, सुधा कुमारी, मैत्रेयी आलोक और रूपाली शर्मा शामिल हंै। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से ये छात्र ताइवान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। वहां की समृद्ध…

Read More

रांची। ज्योति संगम श्री दुर्गा मंदिर अपर बाजार का 20वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9 बजे से मंदिर में विशेष पूजा की गयी। दोपहर एक बजे से मारवाड़ी उच्च विद्यालय में महाभंडरा का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 10 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम सात बजे से ज्योति संगम चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समक्ष बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर मां दुर्गा की महाआरती की गयी। इसके बाद छप्पन भोग, हलवा का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में चंद्रभान खत्री, अंकित गुप्ता, दीपक कुमार पंकज, अविनाश कुमार, राजकुमार गुप्ता, मनोज बक्सरिया, हेमंत पोद्दार,…

Read More

रांची। मेकॉन लिमिटेड ने भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तत्वावधान में सेल के साथ मिलकर 30 और 31 मई को एमटीआइ में इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आइकॉन्स) का आयोजन किया। पहले दिन मेकॉन के अध्यक्ष सह एमडी संजय कुमार वर्मा ने विषयवस्तु से अवगत कराया। उद्घाटन इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा, अतिरिक्त सचिव सुकृति लिखी, संयुक्त सचिव अभिजीत नरेंद्र, डॉ संजय रॉय, सीएमडी एनएमडीसी अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी मॉयल अजीत कुमार सक्सेना, सीएमडी संजय कुमार वर्मा, अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि आज भारत में स्थापित की जा रही…

Read More

तमाड़। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग का प्रचार समाप्त होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी ने राजधानी रांची के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत होगी। रांची के दिउड़ी मंदिर में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की पूजा-अर्चना लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिउड़ी मंदिर में मत्था टेका और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए मन्नत भी मांगी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि झारखंड में…

Read More

रांची। वर्ष 2023-24 के लिए झारखंड विधानसभा की गठित समितियों के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार जब तक विधानसभा की नयी समितियों का गठन नहीं हो जाता तब तक उक्त तिथि तक 2023-24 के लिए गठित समिति को विस्तारित कर दिया गया है। यानी वर्तमान में गठित विभिन्न समितियां अपना कार्य करती रहेंगी। वहीं हिंदी विद्यापीठ से शैक्षणिक योग्यता की उपाधि लेकर नौकरी पाने वाले सचिवालय के दो सहायकों को बैक डेट से आर्थिक लाभ देते हुए प्रमोशन दिया गया है।

Read More

विशेष अंतिम परिणाम 2-1 हो सकता है, पर किसके पक्ष में, कहना मुश्किल शहरी इलाके में भाजपा का जोर, तो गांवों में बराबरी की है टक्कर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की राजनीति का केंद्रबिंदु कहे जानेवाले संताल परगना में लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण, यानी 1 जून को मतदान होगा। यहां चुनाव प्रचार के लिए अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है, इसलिए सभी दलों और उम्मीदवारों ने संताल परगना की तीनों सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,…

Read More

कार्यपालक दंडाधिकारी साधना जयपुरियार समेत तीन को तीन-तीन साल की सजा जेट्रोफा खेती के नाम पर 58 लाख का घोटाला रांची। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा की अदालत ने जेट्रोफा की खेती के नाम पर सरकारी राशि का घोटाला करने के आरोपी तत्कालीन मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी साधना जयपुरियार समेत तीन को तीन-तीन वर्षों की सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। जानकारी के अनुसार जिले के मनिका प्रखंड में वर्ष 2010 में जेट्रोफा प्लांटेशन के नाम पर घोटाला किया गया था। तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी साधना जयपुरियार, ग्राम विकास सेवा समिति एनजीओ के…

Read More

फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना व एसओजी पुलिस टीम ने गुरुवार की प्रात: दो हत्यारोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल दोनों हत्यारोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव निवासी कमलेश (50) की 25 मई को बाइक से जाते समय सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा रोड पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। वह जीवित न बचे इसके लिए गोली मारने के बाद बदमाशों ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कई वार किए थे। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई भूरे सिंह यादव ने…

Read More

लखनऊ। सामाजिक समरसता विभाग की ओर से अवध प्रान्त के सभी जिलों में महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई जायेगी। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में 31 मई को विश्व संवाद केन्द्र के अधीश सभागार में सायं 04 बजे एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में ‘सामाजिक समरसता के आधार पर अहिल्याबाई होलकर का लोककल्याणकारी शासन’ विषय पर विद्वानों के व्याख्यान होंगे। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षत…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29 से 34…

Read More