-मादक पदार्थों के विरुद्ध 19 से 26 जून तक चलेगा अभियान रांची। राज्य के मुख्य सचिव एल खियांगते ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों का उत्पादन और इसका सेवन एक कलंक है। हमें इस कलंक को मिटाना है। स्कूलों, कॉलेजों पर फोकस करने की जरूरत है। समाज के प्रत्येक व्यक्तियों को भी इसके रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। राज्य में मादक पदार्थों के उत्पादन व सेवन की रोकथाम के लिए बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथित मुख्य सचिव बोल रहे थे। पांच साल में 4949 लोग हुए गिरफ्तार : वंदना दादेल प्रधान सचिव गृह,…
Author: admin
-बिहार में गर्मी से 80 छात्र बेहोश हुए आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बुधवार के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को देश में सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड दिल्ली ने तोड़ दिया। मंगेशपुर में दोपहर का तापमान 52.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के बाद राजस्थान का चूरू शहर 50.5 डिग्री तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में गर्मी से 23 से 29 मई तक 55 लोगों की मौत हो…
-15 जून के बाद 600 होमगार्ड लगाये जायेंगे रांची। राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर कोर्ट ने नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया है कि वह शहर में सड़कों के किनारे वाहनों, खासकर दो पहिया वाहन को ना लगने दें। कोर्ट ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि रांची शहर में कुछ फूड स्टॉल और छोटी-छोटी दुकानों के निकट अनाधिकृत रूप से पार्किंग बना दी जाती है, जिसे रोकना होगा। सड़क किनारों को अतिक्रमण मुक्त रखना होगा, ताकि सुगम यातायात संभव हो सके। कोर्ट ने यह भी…
रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में चुटिया थाना पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार साहू को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। मामले में विवाहिता ने तेली टोला निवासी सूरज कुमार साहू के खिलाफ चुटिया थाने में बीते दिनों प्राथमिकी दर्ज करायी थी। क्या है मामला दर्ज प्राथमिकी में विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी युवक ने बीते छह मई को उसके घर पहुंचे और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की है। विवाहिता ने…
रामगढ़। भारतीय रेल के धनबाद मंडल जोन में बुधवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 2059 यात्रियों को पकड़ा गया है। इन यात्रियों से लगभग 11 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग की जा रही हैं। यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान दिन-रात चलाया जा रहा है । जांच अभियान के परिणामस्वरूप बुधवार को 2059 यात्रियों को पकड़ा गया। अभियान में बिना टिकट…
रांची। हाइकोर्ट ने एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोल परियोजना के लिए हुई ग्रामसभा की प्रक्रिया का विवरण सरकार से कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और अरुण कुमार राय की बेंच ने पिछली सुनवाई में सरकार से ग्रामसभा की प्रक्रिया का विवरण मांगा था। इसके बाद सरकार ने जिला प्रशासन द्वारा जारी पत्र कोर्ट में पेश किया। इस पर कोर्ट ने सरकार से ग्राम सभा की प्रक्रिया का विवरण सरकार से कोर्ट में उपलब्ध कराने को कहा है। कोर्ट ने यह आदेश मंटू सोनी द्वारा फर्जी ग्रामसभा कर लोगों के फर्जी…
कोडरमा। भीषण गर्मी को देखते हुए कोडरमा जिला में आम जनों तक पेयजल की सुविधा, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में सुलभ एवं अबाध तरीके से उपलब्ध कराये जाने को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने क्यू.आर.टी. टीम को निदेश दिया है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है अथवा पेयजल से संबंधित पेयजल पाईप के क्षतिग्रस्त होने, मोटर के खराब होने की स्थिति में अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निमित आपस में समन्वय स्थापित कर त्वरित गति से सभी आवश्यक…
रांची। लापुंग थाना क्षेत्र के कथकुवांरी जाने वाले गुमला-खूंटी, रांची रोड में अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग और छापेमारी में बालू लदा 12 हाइवा को पुलिस ने जब्त किया है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और खान निरीक्षक और पुलिस ने संयुक्त रुप से यह कार्रवाई की है। बुधवार को डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान सभी हाइवा चालक वाहन को छोड़कर भाग गये। सभी हाइवा पर बालू लोड था। किसी भी हाइवा में बालू का चालान नहीं पाया गया है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही…
शिमला। हिल्स स्टेशन शिमला में इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानों की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला की वादियों का रूख करने वाले सैलानियों को यहां भी गर्मी के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला में बुधवार को गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शिमला का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शिमला में वर्ष 2014 के बाद पहली बार पारा 31 डिग्री के पार गया है। शिमला में सबसे अधिकतम तापमान 27 मई, 2010 को रिकॉर्ड किया गया था, जो 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार…
फिल्म ‘भूलभुलैया-3’ को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। ‘भूलभुलैया’ के पहले दो पार्ट की सफलता के बाद ‘भूलभुलैया-3’ जबरदस्त चर्चा में है। ‘भूलभुलैया-3’ में कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगी। अब ‘भूलभुलैया-3’ में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दिक्षित, विद्या बालन नजर आएंगी। हाल ही में ‘भूलभुलैया-3’ के सेट से तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन फोटोज में तीनों एक्ट्रेस का अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है। ‘भूलभुलैया-3’ के सेट से लीक हुई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में माधुरी और विद्या ब्लैक साड़ी में नजर आ…
– बिकवाली के दबाव के कारण निवेशकों को लगी 1.83 लाख करोड़ की चपत नई दिल्ली। मुनाफावसूली के दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद थोड़ी देर तक खरीदारी का जोर बनता नजर आया, लेकिन कुछ देर बाद ही बिकवालों ने अपना दबाव बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार नीचे गिरता चला गया। हालांकि, खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि सेंसेक्स…