गोड्डा। कल्पना सोरेन ने रविवार को गोड्डा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सभा में कल्पना सोरेन ने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में अगर किसी का राज चलेगा, तो वह यहां केझारखंडियों का होगा। अगर यहां चुनाव होगा तो यहां के मुद्दों पर होगा। हम लोगों ने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण को विधानसभा से पारित कराया। किसलिए कराया? इसलिए कराया, ताकि पिछड़े लोग मजबूत हो सके। ये दूसरे राज्यों में लागू है, लेकिन बीजेपी वाले इसे झारखंड में लागू नहीं करना…
Author: admin
-50-50 हजार रुपये लाभुकों के खाते में जायेगा रांची। अबुआ आवास योजना के लाभुकों को जून माह से दूसरी किस्त की राशि मिलनी शुरू हो जायेगी। ग्रामीण विकास विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। दूसरी किस्त के रूप में योग्य लाभुकों को 50-50 हजार रुपये तक दिये जायेंगे। चुनाव आचार संहिता हटते ही राशि जारी की जायेगी। यह राशि सिर्फ उन लाभुकों को मिलेगी जिन्होंने पहली किस्त में मिले 30-30 हजार रुपये को खर्च कर दिया और जियो टैगिंग करते हुए फोटो वेबसाइट में अपलोड कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 1.60 लाभुकों को पहली किस्त की राशि दी…
रांची। फेफड़े के कैंसर के क्षेत्र में काम करने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर ने कैंसर से जूझ रहे पत्रकार रवि प्रकाश को इस साल के पेशेंट एडवोकेट एजुकेशनल अवार्ड के लिए चुना है। मूल रूप से बिहार के मोतिहारी के रहने वाले रवि प्रकाश अभी रांची में अशोकनगर में किराये के मकान में रहते हैं। वे वर्ष 2007 से रांची में पत्रकारिता कर रहे हैं। रवि प्रकाश को यह पुरस्कार सितंबर में अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन डिएगो शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कांफ्रेंस में सात सितंबर को दिया…
रांची रेलवे स्टेशन को पीछे से जोड़ने वाली सड़क अधूरी नौ दिन अढाई कोस: चार साल में 72 % काम 2.57 किमी रोड अक्टूबर-2022 में होना था कंप्लीट रांची। चार साल बाद भी रांची रेलवे स्टेशन को पीछे से जोड़ने वाली फोरलेन सड़क की हालत नौ दिन चले अढाई कोस वाली कहावत जैसी हो गयी है। 2017-18 में स्वीकृत स्कीम में अब दो साल की देरी हो गयी है। पथ निर्माण विभाग ने रांची शहर में रांची रेलवे स्टेशन जाने लिए दूसरा अप्रोच रोड बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके तहत दो रोड बनाये जाने थे, एक ब्रिज का काम…
रांची। इंडी गठबंधन कैंडिडेट के लिए चुनावी सभा में स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के शामिल होने पर सवाल उठने लगे हैं। सभा के जरिये दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी और विधायक नलिन सोरेन के लिए लोगों से समर्थन मांगा गया। अब भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने सवाल उठाया है। प्रचार में स्पीकर के शामिल होने के मसले को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और साथ ही चुनाव आयोग से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की है। प्रवीण प्रभाकर के मुताबिक, स्पीकर इंडी गठबंधन के कैंडिडेट नलिन सोरेन के लिए प्रचार करने के साथ…
रांची। मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने राजधानी के करमटोली तालाब के पास झोपड़ी में रहने वाले नौ परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए अब तक की कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट नगर विकास विभाग से मांगी है। दरअसल, कई माध्यमों से यह बात सामने आयी थी कि करमटोली तालाब के पास झोपड़ी में रहने वाले परिवार के लिए बनाये गये फ्लैट में वे शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। जिस वजह से तालाब सौंदर्यीकरण का काम विगत तीन सालों से लटका हुआ है। हाालंकि, रांची नगर निगम ने इनके लिए थरपखना के वीर बिरसा नगर में बने अपार्टमेंट में फ्लैट दे…
गुमला। इंसानों में भाई-बहन के रिश्ते तो आपने खूब सुने होंगे। यहां हम दो गांव के आपस में भाई-बहन होने की सच्चाई सुना रहे हैं। इसलिए इनके बाशिंदे आपस में वैवाहिक रिश्ते नहीं बनाते। एक-दूसरे के गांव आना-जाना भी नहीं करते हैं। ताकि कहीं संबंध विकसित न हो जाय। सचमुच। यह अनोखे सामाजिक करतब का पात्र बने दो गांव की कहानी है। ये दोनों गांव झारखंड के गुमला जिले में हैं। इनके नाम आर्या और चुंदरी हैं। भाई-बहन के रिश्ते बने 112 साल हो गए। अगली पीढ़ी भी इसे निभाने के लिए बेताब है। रिश्ता बनाया है तो निभा भी…
रांची। ड्रीम प्रोजेक्ट लाइट हाउस के लाभुकों से एग्रीमेंट हो चुका है, लेकिन ढाई माह बाद भी आशियाना हैंडओवर नहीं किया गया। पेमेंट पूरा करने के बाद लाभुकों को चाबी भी दी गयी, लेकिन फ्लैट नहीं मिला। सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी कहते हैं कि हैंडओवर ही नहीं हुआ है, लेकिन पूरी बिल्डिंग की हालत ही खराब होने लगी है। दीवारों में शिपेज है। काम में भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। इसकी शिकायत भी की है। रांची के धुर्वा इलाके में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनवरी 2021 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के…
रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला-खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर और युवा नाट्य संगीत एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में अभिनेता विजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। विजय सिंह ने टीवी सीरियल भाभी जी घर पर, हप्पू की उलटन पलटन कहानी आदि कई और फिल्मों जैसे लगे रहो मुन्ना भाई, जब वी मेट फिल्मों में रोल किया है। उनका घर रांची में है। आशुतोष द्विवेदी, ऋषिकेश लाल ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि विजय कुमार सिंह जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से मुंबई में भी एक अलग मुकाम हासिल किया है। रांची से मारवाड़ी…
रांची। रांची पुलिस ने अफीम कारोबार में शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफीम तस्कर का नाम शिवम कुमार हजाम उर्फ शिवा, दीपक मुंडा उर्फ जगरू और शनिचरवा मुंडा उर्फ चारो है। एसएसपी को जानकारी मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामचुंआ के पास कुछ लोगों के द्वारा अफीम की खरीद-बिक्री किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण एसपी समेत अन्य को इस काम में लगाया गया। जरेया रोड के किनारे दो व्यक्ति काले रंग की सीबी जेड मोटरसाइकिल के पास खड़े थे। पुलिस पर नजर पड़ते ही वहां से भागने लगे। भागने के दौरान उक्त दोनों…
रांची। रायपुर में कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र निवासी रोहित स्वर्णकार, राजस्थान के पाली जिला के सियारी थाना क्षेत्र के सारन निवासी मुकेश कुमार, देवेन्द्र सिंह और पप्पू 14सिंह उर्फ पप्पू का नाम शामिल है। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावे झारखण्ड में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी। गिरफ्तार शूटर किसी कारोबारी को जान से मारने की सुपारी मिली थी। योजना के मुताबिक अमन साहू गैंग को संचालित करने वाले मयंक सिंह…