Author: admin

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार के मतदान केंद्र सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय नंबर 1 के बूथ नंबर 60 में मतदान किया । मतदान करने के बाद केंद्र के बाहर उपस्थित पत्रकारों से तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र का प्रहरी सम्मानित मतदाता आज देश की सरकार तय करने जा रहा है। लोकतंत्र में मताधिकार वह अचूक शस्त्र है जिसका उपयोग कर हर नागरिक देश की सरकार बनाता है। इस अधिकार का उपयोग मैंने किया अन्य लोगों को भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अधिकार का उपयोग करने का अवसर…

Read More

पोलिंग पार्टियों ने संभाली बूथों की कमान रांची। राज्य की चार लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए शनिवार को मतदान होगा। चारों सीटों पर 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन सीटों पर 82,16,506 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बूथों की संख्या 8963 है। इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें 2.44 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों ने संबंधित बूथों की कमान भी संभाल ली…

Read More

-जनता की नाराजगी भाजपा के खिलाफ पहले फेज से दिख रही रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ;झामुमोद्ध के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ये पहली बार है जब मतदाता बिना किसी बहकावे में आये सोच-समझकर मतदान कर रहे हैं। भाजपा इस चुनाव में पहले चरण से ही पिछड़ती नजर आ रही है। सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भाषा इस्तेमाल कर रही है। धर्म के नाम पर, संप्रदाय के नाम पर। जब समाज का एक बड़ा वर्ग उन्हें निष्कासित करने लगा, तो धर्म से नीचे…

Read More

-कांग्रेस-झामुमो पर बरसे गृह मंत्री -झारखंड को भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया -वोट बैंक के लिए आदिवासियों-दलितों-पिछड़ों का आरक्षण मुस्लिमों को दे दिया -केंद्रीय मंत्री ने मधुपुर और जामताड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया आजाद सिपाही संवाददाता देवघर/जामताड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने अपने वोट बैंक के लिए आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाला और उसे मुस्लिमों को दे दिया। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 180 जातियों को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में अनधिकृत रूप से शामिल किया। इसे कोलकाता हाइकोर्ट ने रद्द कर दिया। उन्होंने झारखंड की…

Read More

-पुलिस मुख्यालय ने की संचिका अस्त करने की अनुशंसा -संदर्भ: जमशेदपुर में पेड़ कटवाने का मामला आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी अंशुमन कुमार को पेड़ कटवाने के मामले में क्लीन चिट मिल गयी है। अभी अंशुमन कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। झारखंड में कई जगहों पर महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जैप 6 के कमांडेंट के पद पर भी रहे हैं। वहां से तबादला के बाद एक गुमनाम पत्र के आधार पर उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों की जांच के आदेश दिये गये हैं। जैप 6 में सहायक कमांडेंट के पद पर एक डीएसपी पदस्थापित हैं।…

Read More

-कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा में लगाया नारा -जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन -कल्पना सोरेन ने राज्य सरकारी की गिनाई उपलब्धियां -झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में मांगा वोट बोरियो (साहिबगंज)। शुक्रवार को बोरियो प्रखंड के मंगरूटीकर फुटबाल मैदान में राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा आयोजित की गयी। इस सभा में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में वोट की अपील की। सभा का संचालन झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने…

Read More

जामताड़ा। इसके पहले जामताड़ा में मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास संभव है। भाजपा ही सुशासन ला सकती है और झारखंड को भ्रष्टाचारमुक्त कर सकती है। इसलिए सीता सोरेन को दुमका से विजयी दिलाना जरूरी है।

Read More

-इन भ्रष्टाचारियों ने होटवार जेल को ही सचिवालय बना दिया है जामताड़ा। शुक्रवार को जामताड़ा के मेंझिया दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को दुमका से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन संबोधित। उन्होंने अपने संबोधन में सोरेन परिवार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को भी निशाने पर लिया। पहले करोड़ों का भ्रष्टाचार कर यहां गरीबों की हकमारी करते हैं और जब जेल जाते हैं तो पत्नी जनसभा कर झूठा विलाप करती हैं। पहले सीएम, फिर मंत्री और अब सुन रही हूं दो और मंत्री भ्रष्टाचारी सिद्ध हो चुके…

Read More

रांची। कांग्रेस-झामुमो के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिल कर गोड्डा प्रत्याशी सह सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। साथ ही आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे पर चुनाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा कि 23 मई को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को इडी का समन…

Read More

रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके लिये सात बेंच का गठन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 30 मामलों (वादों) का निष्पादन किया गया। साथ ही तीन लाख 86 हजार 40 रुपये की समझौता राशि विभिन्न मामलों में निष्पादन कर प्राप्त की गयी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बेहरा ने शुक्रवार को दी। उल्लेखनीय है कि हर महीने सिविल कोर्ट में लोक अदालतें लगायी जाती हैं, जहां आपसी समझौते के आधार पर लंबित मामलों का निष्पादन किया जाता है।

Read More

-पिस्का मोड़ से तिलता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन रहेगा वर्जित रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव मतदान समाप्ति के बाद किया गया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने शुक्रवार को बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, कांके, सिल्ली, हटिया, खिजरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है। मतदान समाप्ति के बाद मतदान पदाधिकारी और कर्मी ईवीएम को पंडरा स्थित ब्रजगृह में जमा किया जायेगा। इस दौरान काफी संख्या में वाहनों मूवमेंट होगा। इसे ध्यान में रखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था…

Read More