रामगढ़। भुरकुंडा दोहरे हत्याकांड में राजा चौधरी को रामगढ़ की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक दुबे की अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा ओपी के सेंट्रल सौंदा बी टाइप क्वार्टर में तीन वर्ष पहले सहारा के एजेंट कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी की हत्या मामले में राजा चौधरी को अदालत ने आईपीसी की धारा 302 के तहत 14 मई 2024 को दोषी कर दिया था। पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड 184/21 में…
Author: admin
जमशेदपुर। जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके एयरपोर्ट बाजार के पास एक ज्वेलर्स की दुकान में लूट हुई है। एमबी ज्वेलर्स नामक बड़े शोरूम में अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर लाखों के गहने और नगद लूट लिये। दिनदहाड़े अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1:50 पर अपराधी दुकान में घुसे और दुकान में घुसते ही बंदूक तान दी। अपराधी नकाब पहने हुए थे। अपराधियों के पास दो पिस्टल और एक स्टेनगन…
-इंडी गठबंधन के पक्ष में स्पष्ट संकेत मिल रहे रांची। सीपीआइएम की पोलिट ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात राजमहल संसदीय क्षेत्र का पांच दिवसीय दौरा किया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम इंडी गठबंधन के पक्ष में जाने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं क्योंकि अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव का पैटर्न बताता है कि मतदाताओं ने मोदी जी के बैलून की हवा निकाल दी है। देश भर के मतदाताओं का बड़ा हिस्सा अब भाजपा के झांसे को समझ चुका है। कहा कि भाजपा के 10 वषों के शासन काल में देश का संविधान, लोकतंत्र और भारतीय…
चाइबासा। खूंटी- चाइबासा बॉर्डर स्थित जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में गुरुवार को भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर बुधराम मुंडा मारा गया। पता चला है कि बुधराम की एक निजी जिंदगी थी। वह एक साल बाद लव मैरिज करने वाला था। फोन और चिट्ठियों के जरिए दोनों की बातचीत होती थी। शादी तक बात पहुंच भी गयी थी। लड़की ने बुधराम को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। बुधराम भी शादी करना चाहता था, लेकिन जो काम वह करता था, उसको लेकर उसके मन में एक झिझक सी थी। उसे डर था कि कहीं उसके…
धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 मई को मतदान किये जाएंगे। मतदान केंद्रों के लिए सभी पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए बाजार समिति धनबाद, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद एवं राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा से सुरक्षित रवाना हो गयी। तीनों डिस्पैच सेंटरों में अलग अलग डेस्क बनाए गए थे, ताकि मतदान केंद्र पर रवाना होने से पहले मतदान कर्मी पूरी मतदान की प्रक्रियाओं और मतदान से संबंधित निर्देशों के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंचे। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा सुरक्षित व त्रुटिरहित मतदान करने का संदेश पोलिंग पार्टियों को दिया गया और…
रांची। रेलवे की ओर से वार्षिक इंक्रीमेंट को लेकर बड़ी घोषणा की गयी है। रेलवे बोर्ड की मानें तो अब 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी एक जुलाई से लागू होने वाले इंक्रीमेंट का लाभ दिया जायेगा। ये व्यवस्था इस साल से ही लागू की जायेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई को मिलने वाले वार्षिक इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिल पाता था। ऐसे में नयी व्यवस्था लागू होने पर रेलवे कर्मियों को इसका…
-‘हमें बढ़ना है’ परियोजना के तहत 10 जिलों से चयनित हुए थे 106 प्रशिक्षक रांची। राज्य में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत 50,000 से अधिक छात्राओं को करियर विकल्पों के चयन एवं लक्ष्य निर्धारण में 106 करियर परामर्श पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक सहायता करेंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मार्गदर्शन में पीसीआई इंडिया (कमिंस फाउंडेशन और राइजअप के समर्थन के साथ) की ओर से राज्य के 10 जिलों से चयनित 106 शिक्षकों को इससे संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इन शिक्षकों को आर्थिक स्वतंत्रता के मार्ग पर स्थापित छात्राओं की…
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में झारखंड की चार संसदीय सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह पर 25 मई को चुनाव होने हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्टेटस एप तैयार किया है। इसकी मदद से शहरी क्षेत्र के मतदाता घर बैठे ही वोटर बूथों में लगी मतदाताओं की कतार का लाइव स्टेटस पता कर पायेंगे। इस बूथ स्टेटस एप को मतदाता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथों…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सागर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तमलुक से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एक पूर्व जज है जो अपने पद से इस्तीफा देकर अब भाजपा के उम्मीदवार है। उसी ने हजारों लोगों की नौकरी खा ली। उन्होंने कहा कि वही जज कह रहा है कि बदला लेंगे। 25 हजार लोगों की नौकरी खत्म हो गई। उसके बाद वे लोग हंस रहे हैं और नाच रहे हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह कई दिनों से कह रहे हैं…
देश-दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। दक्षिण भारत की राजनीति में यह तारीख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए खास है। 2008 में कर्नाटक का विधानसभा चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। ऐतिहासिक इसलिए कि भाजपा ने 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 110 सीटें जीतकर सरकार बनाई। कर्नाटक को इसीलिए भाजपा के लिए दक्षिण भारत का गेट-वे कहा जाता है। कर्नाटक में 2008 से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 30 प्रतिशत से 36 प्रतिशत के बीच रहा। जबकि इसी अवधि में प्रदेश में कांग्रेस का वोट शेयर…
शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रस और इंडी गठबंधन को स्वार्थी एवं अवसरवादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी पार्टी है। कांग्रेस एवं उसके साथी एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीनकर अपने खास वोट बैंक को देना चाहते हैं। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण का प्रावधान किया लेकिन कांग्रेस के लोग इसको खत्म कर अपने वोट बैंक मुस्लिम जेहादियों को देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शिमला लोकसभा क्षेत्र के नाहन में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा…