कोलकाता। देश में शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान होगा। इस चरण में पश्चिम बंगाल में आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जहां 79 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिन आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी उनमें बांकुड़ा, बिष्णुपुर, पुरुलिया, कांथी, तमलुक, मेदिनीपुर, घाटाल और झारग्राम शामिल हैं। इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा उनमें कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली, घाटाल से दो सेलिब्रिटी उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस के दीपक अधिकारी उर्फ देव और भाजपा के हिरण चटर्जी शामिल हैं। इनके अलावा प्रमुख प्रत्याशियों में…
Author: admin
रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी मोहम्मद अफसर अली की जमानत याचिका पर अब पीएमएलए कोर्ट में 5 जून को सुनवाई होगी। उनकी ओर से 14 मई को जमानत की गुहार लगायी गयी है। बता दें कि 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में इडी ने 17 अप्रैल को उन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर इस मामले में भी गिरफ्तार किया था। बरियातू में सेना की 4.5 एकड़ जमीन घोटाले में भी वह आरोपी है। इस मामले में जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। दरअसल, अफसर अली जमीन की फर्जी…
रांची। रांची रेल मंडल के कुरकुरा ओरगा रेलखंड पर विकास कार्यों की वजह से हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन का परिचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। यह ट्रेन 27, 28, 29 मई, दो, तीन, चार, पांच और नौ जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन कुल आठ दिनों तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 08175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल सप्ताह के सात दिन हटिया से झारसुगुडा जंक्शन तक चलती है। यह पैसेंजर ट्रेन हटिया से 12:50 बजे निकलती है और 07:55 बजे झारसुगुड़ा जंक्शन पहुंचती है। ट्रेन 08175 कुल सात घंटे पांच मिनट में यात्रा तय करती है और 33 स्टेशनों पर रुकती है। यह…
खूंटी। कर्रा प्रखंड के बिकुवादाग गांव में शुक्रवार ऐतिहासिक चार दिवसीय मंडा अनुष्ठान पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा विश्वास के साथ संपन्न हो गया। इस बार 178 भोक्ताओं ने अनुष्ठान में भाग लिया। वैसे तो भगवान भोलनाथ को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग इलाकों में कई तरह के अनुष्ठान किए जाते है, पर शैव भक्ति की जितनी कष्टसाध्य आराधना मंडा पर्व है, उतना कष्ट सामान्य पूजा-अर्चना में देखने को नहीं मिलती। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बाद से ही पूरे झारखंड में भगवान भोलेनाथ की कष्टसाध्य आराधना का लोकपर्व मंडा शुरू हो जाता है, जो पूरे ज्येष्ठ महीने तक चलता है। यह…
हाइकोर्ट के नये भवन का एक साल पूरा रांची। झारखंड हाइकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन का 24 मई को एक वर्ष पूरा हो गया। पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाइकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन किया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाइ चंद्रचूर्ण, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन समेत अन्य मौजूद रहे थे। हाइकोर्ट के नये भवन में अधिवक्ता 12 जून को शिफ्ट हुए थे और इसी दिन पहली बार न्यायिक कार्य भी शुरू हुआ था। हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन 12 जून को एक कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें हाइकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को आमंत्रित करने की…
रांची। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में अभियोजन गवाह के क्रॉस एग्जामिन के लिए आरोपी राजा पीटर को एनआइए की विशेष कोर्ट से अनुमति मिली है। राजा पीटर ने कोर्ट में आवेदन देकर दो अभियोजन गवाह के क्रॉस एग्जामिन करने का आग्रह किया था। मामले में शुक्रवार को केस के अनुसंधानकर्ता का क्रॉस एग्जामिन नही हो पाया। बता दें कि मामले में एनआइए के द्वारा 89 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया है। 9 जुलाई 2008 को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या बुंडू के स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी…
रांची। राजधानी रांची की तुपुदाना ओपी पुलिस ने पीएलएफआई के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में तैयब अंसारी और शमशेर अंसारी शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा गया है। आरोपितों ने अधिवक्ता ज्योति आनंद से पीएलएफआई के नाम पर दस लाख की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में अधिवक्ता ज्योति आनंद ने 17 मई को तुपुदाना ओपी में (कांड संख्या 167/24 ) दर्ज कराया था। ओपी प्रभारी दुलार महतो ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। वो हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले हिमाचल प्रदेश…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार और झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह बिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे भोजपुर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के…
रांची। गृह मंत्री अमित शाह 24 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे जामताड़ा के मेझिया गांव में दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। गृह मंत्री के प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जामताड़ा मेझिया गांव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओंं और समर्थकों में काफी…
-93 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 82.18 लाख मतदाता रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में गुरुवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। चारों संसदीय क्षेत्रों में 25 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इन चारों संसदीय क्षेत्रों में 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक रांची में 27, धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 प्रत्याशी और गिरिडीह में 16 प्रत्याशी हैं। कुल 82,18,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग…