-शिवहर में 1807 व पूर्वी चंपारण में 1743 मतदान केन्द्रों पर डाले जायेंगे वोट -शिवहर में 18,33,374 व पूर्वी चंपारण में 17,90,761 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग -शिवहर में 4,42,427 व पूर्वी चंपारण में 4,28,459 युवा मतदाता करेंगे मतदान पूर्वी चंपारण। शिवहर व पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारा पूरी कर ली गयी है। भयमुक्त मतदान कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि दोनों संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान कर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो…
Author: admin
दुबई। ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को शिया दरगाह में गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में विदेश मंत्री तथा छह अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी। रईसी को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह के अंदर एक कब्र में दफनाया गया। इस दरगाह में शिया समुदाय के आठवें इमाम दफन हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने काले कपड़े पहने हुए थे। उनके जनाजे में हालांकि उतनी भीड़ शामिल नहीं हुई, जितनी 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल कासिम सुलेमानी के मारे…
-पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया साहिबगंज। झारखंड में संताल परगना के साहिबगंज जिला स्थित बोरियो थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गये युवक की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रानीडीह गांव के बाहर सड़क किनारे खेत से पहाड़िया युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के करैया पहाड़ निवासी 32 वर्षीय मधु पहाड़िया अपनी शादीशुदा प्रेमिका मंगली पहाड़िन से मिलने उसके मायके छोटा बोआरीजोर गया था। मंगली के पति सूर्या पहाड़िया उर्फ जेम्स को इसकी भनक लग गयी। इसके बाद सूर्या गुरुवार (23 मई) की…
मुंबई। सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ले बंदरगाह में बीती रात सात नाविकों सहित नाव पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में तीन नाविक तैर कर किनारे आ गए, जबकि दो नाविक अभी भी लापता हैं। शुक्रवार को सुबह से ही लापता नाविकों को खोजने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार 23 मई की रात वेंगुर्ले बंदरगाह पर एक नाव में सात नाविक समुद्र में गए थे। अचानक समुद्र में तेज हवाओं की वजह से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और सात नाविक डूब गए। उनमें से तीन नाविक तैर कर किनारे पर पहुंच गए,…
कीव। रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर गुरुवार तड़के एस-300 मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने रूस के हमले की पुष्टि की। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस रूसी हमले को ‘बेहद क्रूर’ बताते हुए पश्चिमी देशों से पर्याप्त एयर डोम (वायु रक्षा प्रणाली) न मिलने पर फिर से निराशा व्यक्त की। मालूम हो कि रूसी सेना ने हाल ही में व्यापक अभियान के तहत खार्किव के कई गांवों को आपने कब्जे में ले लिया…
रांची। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भाजपा, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया बोकारो को चेतावनी देते हुए नियमों का अक्षरश: अनुपालन करने को कहा है। भाजपा पर झारखंड में चौथे और पांचवें चरण के चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मानक मतदाता पर्ची की जगह अबकी बार 400 पार नारा के साथ फोटो, चुनाव चिह्न आदि के साथ मतदाता पर्ची वितरण का आरोप है। इसकी प्राथमिकी भी दर्ज है। इस बाबत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने भाजपा के प्रदेश संयोजक, विधि प्रकोष्ठ सुधीर श्रीवास्तव को पत्र के…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची के बहुमंजिला इमारतो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच के लिए 6 अधिवक्ताओं की कमेटी बनायी है। इस कमेटी में अधिवक्ता कुमार हर्ष, तरुण कुमार महतो, राहुल आनंद, आसिफ खान, बजरंग कुमार और अभिजीत शामिल है। यह कमेटी औचक निरीक्षण कर रांची शहर के 648 मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग चालू स्थिति में है या नहीं इसकी जांच करेगी। अधिवक्ताओं की छह सदस्य वाली इस कमेटी का नेतृत्व अधिवक्ता पीएएस पति और विभाष सिन्हा करेंगे। अधिवक्ताओं की कमेटी के साथ रांची नगर निगम के तीन अभियंता भी रहेंगे, जो तकनीकी रूप से…
रांची। राज्य की चार लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए 25 मई को मतदान होगा। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली है। इन सीटों पर कुल 82,16,506 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगें। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 8963 है। इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें 02 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची में 21.88 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद09 रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल…
देवघर। सीपीआइ (एम) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा कारात ने देवघर में कहा कि चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में जाने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव का पैटर्न बताता है कि मतदाताओं ने मोदी के बैलून की हवा निकाल दी है। देश भर के मतदाताओं का बड़ा हिस्सा अब बीजेपी के झांसे को समझ चुका है। सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि गोड्डा संसदीय सीट पर सीपीएम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में है। प्रदीप यादव के समर्थन का एलान प्रकाश विप्लव ने कहा संताल…
अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हैं। यह सभी लोग ट्रैवलर से वैष्णो माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा ट्रैवलर के आगे चल रहे ट्रॉले से टकराने की वजह से हुआ। मृतकों में छह माह की बच्ची और एक दंपति भी शामिल हैं। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बताए जा रहे हैं। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाइवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब 2 बजे हुआ। ट्रैवलर में कुल 26 लोग थे। इस हादसे में ट्रैवलर का एक हिस्सा…
रांची। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने रांची के मतदाताओं से अपील की है। जिला सचिव प्रतिक मिश्रा ने रांचीवासियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कुछ सालों में महंगाई बढ़ाने, बेरोजगारों की फौज खड़ी करनेवाली, अग्निवीर का नाम देकर सेना से जुड़ने वाले, किसान-मजदूर विरोधी कानून लाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वाली है। समाज में नफरत फैलाकर समाजिक समरसता को बिगाड़ने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि इस लोकसभा चुनाव में आमजन मतदान का प्रयोग लोकतंत्र को बचाने और रोजगार, महंगाई जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए करने की अपील की।…