रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या ने गुरूवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर भारत निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया है। दो राष्ट्रीय दलों के अध्यक्ष को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी नोटिस का हवाला देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लगभग 15 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नफरती बोल की शिकायत आयोग से की गयी थी, उस पर क्या कार्रवाई हुई, पीएम और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी को चुनावी सभा करने से रोका क्यों नहीं गया? सुप्रियो ने कहा कि पांच चरण के…
Author: admin
रांची। लोकसभा चुनाव के दौरान हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा समेत धनबाद के पांच मंडल अध्यक्षों को नोटिस जारी करने पर झारखंड भाजपा के भीतर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिख कर हालिया तौर तरीके पर सवाल खड़े किये हैं। वहीं जयंत सिन्हा ने नोटिस भेजने और उसे सार्वजनिक किये जाने पर आदित्य साहू पर सीधा हमला बोला है। जयंत सिन्हा ने 22 मई को आदित्य साहू के नाम से जारी पत्र में जो बातें लिखी…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र 25 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव होना है। इसे लेकर गुरुवार को सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सदर अनुमंडल अंतर्गत धारा 144 लागू किया है। यह निषेधाज्ञा 25 मई को रात 9 बजे तक लागू रहेगी। जारी आदेश में कहा गया है कि मतदान के क्रम में प्रत्याशियों, उनके सहयोगियों और असामाजिक तत्वों द्वारा बूथों पर बलपूर्वक कब्जा करने, बोगस मतदान कराने की चेष्टा किया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रमों से विरोधियों के बीच परस्पर विद्वेष और प्रतिद्वंद्विता के कारण विधि-व्यवस्था और जन सामान्य की भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़…
-एक-एक वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगा -तुष्टीकरण और विभाजन की राजनीति इंडी गठबंधन की पहचान रांची- गिरिडीह। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में आजसू उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यहां इंडी गठबंधन की करारी हार तय है। इस चुनाव को जनता ने देश का चुनाव समझा है और एक-एक वोट नरेंद्र मोदी के समर्थन में जाने वाला है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के समर्थन में आयोजित पदयात्रा के दौरान कहीं। बाइक रैली में भी शामिल…
रांची। सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय गुरुवार को निरीक्षण के लिए रिनपास पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की समस्या सुनी और महिला वार्ड की मरीजों से भी मिले। न्यायायुक्त ने मरीजों के कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही रिनपास के किचेन में भी गये। वहीं अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी से इसकी विस्तृत जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बहरा और रिनपास की निदेशक डॉक्टर जयति सिमलाई समेत अन्य मौजूद रहे।
रांची। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवात निम्न दबाव में बदल गया है। इसका असर झारखंड में भी दिखने लगा है। गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई। 24 मई से राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा भी चलेगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इसका असर राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में…
-आलम के मुद्दे पर कांग्रेस खामोश क्यों रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गुरुवार को कांग्रेस पर पलटवार किया। कांग्रेस के प्रवक्ता ने यह स्पष्ट क्यों नहीं किया कि 2007 में उनकी यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट कर रामलला को काल्पनिक पात्र और रामायण को काल्पनिक ग्रंथ क्यों बताया था। उसके बाद राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का भी उन्होंने बहिष्कार किया था। ये राम विरोधी लोग हैं और जनता इन रामद्रोहियों को सबक सिखायेगी। कहा कि इडी ने हेमंत सोरेन की जमानत के मुद्दे पर जो पिटीशन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है, उससे बहुत…
*इडी अलायंस प्रत्याशी समीर के समर्थन में पूर्व सीएम की पत्नी ने घातशीला और डुमरिया में किया हजारों वोटरों को सम्बोधित आजाद सिपाही संवाददाता घाटशिला। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती के पक्ष में गुरुवार को घाटशिला के सर्कस मैदान में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए लोगो से हेमंत सोरेन को जेल से निकालने के लिए इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को झारखंड और झारखंडियों से चिढ़ है।उन्हे आदिवासी शब्द से भी चिढ़ है।यही कारण…
जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड समेत देश भर मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। झारखंड में सभी सीटें एनडीए गठबंधन के झोली मे जायेगी। वहीं छत्तीसगढ़ की पूरी सीटें भी भाजपा की झोली में जायेगी। कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सल को खत्म करना भी भाजपा सरकार की देन है, लेकिन झारखंड के वर्तमान में सरकार की नीतियों के कारण फिर से नक्सलवाद पनप रहा है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में…
मुंबई। महाराष्ट्र के डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके के सोनारपाड़ा में स्थित अंबर केमिकल कंपनी में गुरुवार को दोपहर में बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 44 मजदूर घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कल्याण -डोंबिवली नगर निगम की आयुक्त ने बताया कि गुरुवार को करीब डेढ़ बजे डोंबिबली एमआईडीसी इलाके में स्थित अंबर केमिकल्स में बायलर विस्फोट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। डोंबिवली पुलिस…
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नजफगढ़ पहुंचे। यहां रोशन गार्डन में आयोजित जनसभा में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आआपा) तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की आलोचना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है। वह दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर कैसे विश्वास किया जा सकता है कि वह दिल्ली की जनता को…