Author: Akshay Prajapati

सरकार ने सपनों और परिश्रम का भी सौदा किया: विशाल रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि आजसू छात्रों के हक, अधिकार और हित से जुड़े सभी विषयों को मुखरता से उठाते आया है। पेपर लीक मामले में सरकार को जगाने का काम आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया था। इसके बाद सरकार ने एसआइटी का गठन किया। छात्र इस एसआइटी जांच से…

Read More

समस्याओं को उठाया, सीएम ने दिया भरोसा रांची। बीआरपी-सीआरपी संघ के प्रतिनिधियों ने शनिवार को सीएम चंपाई सोरेन से मुलाकात की। उन्हें समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, महासचिव नितिन कुमार के नेतृत्व में चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गयी। बीआरपी सीआरपी की लंबित समस्या के समाधान की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि संघ की मांगों की दिशा में जल्द पहल की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में कौकब फिरदौश, विनीता कुमारी, पवन तिवारी, कमलकांत मेहता, रवींद्र कुमार ठाकुर, कुमार रोहित, कुमार सिकंदर, कुलदीप सुरेन, मंटू साहू के साथ अन्य उपस्थित रहे।

Read More

झारखंडी वीरों के साथ किया गया छल : हरि उरांव रांची। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में शनिवार को क्रांतिकारी वीर बुद्धू भगत की जयंती मनायी गयी। अध्यक्षता करते हुए टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उरांव ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में झारखंड के इतिहास के साथ बेमानी हुई है। हमें आज भी न्याय नहीं मिल पाया है। हमेशा से वीरों के साथ छल हुआ है। आरएलएसवाइ कालेज के डॉ खालिक अहमद ने कहा कि वीर बुद्धू भगत छोटानागपुर के पहले क्रांतिकारी थे, जिन्हें पकड़ने के लिए अंग्रेज सरकार ने 1000 रुपये का…

Read More

रांची। चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। ऐसे विधायक, जो मंत्री पद की रेस में पीछे रह गये, उनकी नाराजगी अब खुल कर सामने आ गयी है। पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने इस पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर कहा है कि सिर मुड़ाते ही ओले पड़े। चंपाई सोरेन मंत्रिपरिषद का विस्तार होते ही कांग्रेस में बगावती सुर उठने लगे। कतिपय कांग्रेसी मंत्रियों के भ्रष्ट कारनामे सरकार का स्वास्थ्य खराब करेंगे। पहले की तरह इस सरकार को भी बीमार बना देंगे। सरयू राय ने विरोध जताने के लिए झारखंड कांग्रेस के विधायकों को बधाई…

Read More

12 दिन तक रिमांड के बाद इडी ने कोर्ट में किया पेश रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित 8.5 एकड़ बड़गाईं अंचल की जमीन दखल के मामले में बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इडी ने पूछताछ पूरी होने की बात कहते हुए इडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत से भानु को जेल भेजने का आग्रह किया। इसके बाद कोर्ट ने भानु को 22 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। इससे पूर्व तीन बार चार-चार…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला कार्यभार रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय कक्ष में कार्यभार संभाला। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया। बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करना लक्ष्य होगा। इसके अलावा दूसरी पारी में आधारभूत संरचना दुरुस्त हो, मैन पावर की कमी ना हो, ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखा जायेगा। इस मौके पर विधानंद शर्मा पंकज, माधवी मिश्रा, ललित शुक्ला, एड्स कंट्रोल सोसाइटी के…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने पदभार ग्रहण किया रांची। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू में पदभार ग्रहण किया। इस पदभार ग्रहण समारोह में मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने पदभार ग्रहण समारोह में तलवार और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा आरती सिंह…

Read More

अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड में है दुकान रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड में रिलायंस फ्रेश के पास ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास हुआ है। हालांकि दुकानदार ने इस लूट को विफल कर दिया। वहीं अपराधी पिस्टल छोड़ कर भाग गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को निकाला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मोबाइल-बाइक को…

Read More

आइजी ने जारी किया आदेश,कांट्रैक्ट पर रखे जायेंगे रांची। राज्य के जेलों में संविदा के आधार पर कक्षपालों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 150 भूतपूर्व सैनिकों को एक साल के अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जायेगा। जरूरत के अनुसार इस अनुबंध को बढ़ाया भी जा सकता है। अनुबंध पर नियुक्त किये गये भूतपूर्व सैनिकों को हर महीने 20 हजार वेतन मिलेगा। हर साल सेवा अवधि के विस्तार होने पर मानदेय में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की जायेगी। इन कर्मियों को एक साल में सिर्फ 20…

Read More

राहुल गांधी के फैसले का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देगी। राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी एमएसपी पर कानूनी गारंटी किसानों के जीवन में तीन बड़े बदलाव लायेगी। इन बदलाव में फसल के सही दाम मिलने से किसान कर्ज की मुसीबत से छुटकारा पायेगा। कोई भी किसान आत्महत्या…

Read More

रांची। सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को बाबानगरी देवघर में कहा, मैंने पहले ही हेमंत सोरेन के बारे में कहा था कि उनको जेल जाना होगा। हेमंत सोरेन और उनके परिवार को जेल जाना होगा। डॉ दुबे ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था कि कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस का अस्तित्व मिट जायेगा। कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने उन सभी लोगों से कहा था कि इस ट्वीट को संभाल कर रखियेगा, क्योंकि 2024 में झारखंड में न तो झामुमो बचेगा, न कांग्रेस बचेगी।…

Read More