-सिल्ली विधानसभा स्तरीय अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच की बैठक रांची। सामाजिक न्याय के मंत्र को स्थापित करना है। आपके अनुभवों को मैंने अपने चारों तरफ शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम किया है। मेरी चिंता राज्य के हित में बड़ी है। राजनीतिक और सामाजिक चेतना समय और स्थान के अनुसार बदलती रहती हैं। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सोनाहातू प्रखंड स्थित सती घाट में आयोजित सिल्ली विधानसभा स्तरीय अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच की बैठक के दौरान कहीं। सुदेश महतो ने कहा कि गांव में कोई भी जमीन परती ना रहे, इसका संकल्प लेना होगा। अभिमान…
Author: Akshay Prajapati
-भाजपा का गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित को समर्पित रही है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। बाबूलाल बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से आयोजित गांव चलो अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे। बाबूलाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है। जनता…
-तीन दिवसीय संथाल दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर रांची। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए यात्रा का मार्ग, समय और पड़ाव तय कर लिया गया है। झारखंड में हर 100 किलोमीटर पर ब्रेक लगेगा। तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक दल पाकुड़ के लिए रवाना हुआ। दौरे से संबंधित जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि नेताओं का दल रांची से दुमका पहुंच गया है। रास्ते में यात्रा के ठहराव की जगह, सभा स्थल, प्रचार-प्रसार की सारी व्यवस्था की पूरी समीक्षा की…
-मात्र 20 दिनों की गर्मी की छुट्टियां होंगी रांची। झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में अब विंटर वेकेशन नहीं होगा। क्रिसमस पर सिर्फ एक दिन 25 दिसंबर को छुट्टी होगी। गर्मी की छुट्टियां मात्र 20 दिनों की होंगी। होली, दीपावली, छठ की छुट्टियों में भी कटौती की गयी है। राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2024 का यूनिफॉर्म लीव कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले राज्य के सभी विश्वविद्यालय अपने-अपने हिसाब से छुट्टियों के कैलेंडर तय करते थे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पिछले साल से छुट्टियों की एकसमान व्यवस्था लागू करायी है। पूरे साल में होंगी 72 छुट्टियां पिछले वर्ष…
-देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास -वसुधैव कुटुंबकम की भावना खास रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। हम एक हैं और एक रहेंगे। उत्तर प्रदेश में राम जन्मभूमि है, कृष्ण जन्मभूमि है और काशी भी है। गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम भी प्रयागराज में है। राज्यपाल ने कहा कि भारत में वसुधैव कुटुंबकम और सर्वधर्म समभाव की भावना सदियों से रही है। यह भावना हमारे स्थापत्य कला में झलकती है। ताजमहल के स्थापत्य कला का…
-धारा 144 के मामले में सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दर्ज हो मुकदमा -सीआरपीएफ अधिकारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे -कुछ भ्रष्ट अधिकारी और भाड़े के लोग माहौल को अशांत करना चाहते थे रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन परिवार और इंडि गठबंधन पर निशाना साधा है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार करप्शन में लिप्त है। करप्शन केस की जांच से बचने को यह सरकार लगातार भागती फिर रही है। इसका सामना करने के बजाये हेमंत सोरेन…
-जिला प्रशासन ने जारी की सूचना, शिविर 31 तक रांची। हटिया-रांची प्रोजेक्ट के तहत लोधमा-पिस्का के बीच लिंक लाइन तैयार की जानी है। इसके लिए मौजा टिकराटोली, सिंहपुर, चेटे, सेम्बो, बालालौंग और बारीडीह के जमीन मालिकों को मुआवजा दिया जायेगा। इस संबंध में रांची प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गयी है। जिला भू अर्जन शाखा की ओर से बताया गया है कि 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुआवजा वितरण के लिए शिविर लगाया जायेगा। 29 जनवरी को टिकराटोली मौजा के लिए पंचायत भवन नारो में शिविर लगेगा। इसके…
