रांची। झारखंड में 11वीं जेपीएससी की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों के सपनों में एक बार फिर से पानी फिर गया है। चतरा और जामताड़ा जिला के बाद अभ्यार्थियों ने धनबाद जिला में भी पेपर लीक का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। धनबाद में अभ्यार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक मामले में अब राजनीतिक दल के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। त्वरित जांच और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करें : अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री और खूंटी जिला से सांसद अर्जुन मुंडा की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है उन्होंने कहा…
Author: Akshay Prajapati
सिर्फ चेहरा बदला, पुरानी गैंग ही चला रही सरकार : संजय सेठ भ्रष्टतम सरकार को जनता जवाब देगी रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि जेपीएससी का पर्चा लीक होना और उसके प्रश्नपत्र को लेकर जो वीडियो सामने आया है, वह झारखंड सरकार के लिए चुनौती है। झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ एक बार फिर से क्रूर मजाक किया है। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। इसका जवाब इस राज्य के युवा ही नहीं, हर नागरिक इस भ्रष्टतम सरकार को समय आने पर देंगे। सांसद ने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि…
वैश्य मोर्चा ने लोकसभा प्रभारी-उप प्रभारी की घोषणा की 29 मार्च को भुरकुंडा में वैश्य मतदाता जागरूकता सम्मेलन रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने 10 लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और उप प्रभारियों की घोषणा की। ये प्रभारी वैश्य मतदाताओं को संगठित कर चुनाव के प्रति जागरूक करेंगे। यह जानकारी मोर्चा की ओर से रविवार को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दी गयी। रांची में हीरानाथ साहू को प्रभारी, अश्विनी कुमार साहू अरगोड़ा-कपिल प्रसाद साहू रांची को उप प्रभारी बनाया गया है। हजारीबाग में बीरेंद्र कुमार को प्रभारी, ढलन साव बड़कागांव, लखन अग्रवाल गोला…
झामुमो प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस पार्टी की घोषणा के बाद करेगा रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुसार लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कहां से यह तय नहीं है, यह स्वयं हेमंत ही तय करेंगे कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है। हर जगह की जनता उन्हें ही चुनावी मैदान में उतरने को प्रेरित कर रही है। सुप्रियो ने कहा कि झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस पार्टी की घोषणा के बाद करेगा। पहले कांग्रेस की ओर से दिल्ली में प्रत्याशियों की घोषणा होगी।…
संत जेवियर्स कॉलेज में भूगर्भ विषयों पर परिसंवाद रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के भू विज्ञान, आइक्यूएसी और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पत्थरों से संसाधनों तक भू विज्ञान समझने की अंतदृष्टि विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर नबोर लड़का ने बताया कि इमानदारी से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। विज्ञान में जितना हम अधिक प्रयास करेंगे, उतना ही स्पष्ट निष्कर्ष निकलता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ जयंत सिन्हा ने सबका परिचय कराया। खान-भूतत्व विभाग के निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि भारत-चीन के बाद हरित गृह…
देवघर में विहिप कार्यसमिति की बैठक देवघर। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा कि विहिप के 60 वर्ष पूर्ण होने पर सभी जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर समिति गठन कर लिया जायेगा। कहा कि देश में सीएए लागू किया गया, जो स्वागतयोग्य है। भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से हिंदुओं का स्वाभिमान जगा है। आज सनातन परंपरा विश्व को शांति का संदेश देकर विश्व के अनेक देशों के लोगों के मन में अपना स्थान बनाया है। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने छह माह के कार्यों का प्रतिवेदन…
भाजपा के मिलन कार्यक्रम में कइयों ने ली सदस्यता नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के प्रवक्ता रहे डॉ बिरसा उरांव समेत अन्य ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया। श्री साहू ने कहा कि परिवारवादी पार्टी कांग्रेस- झामुमो से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है और बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रभावित होकर दूसरे दलों से लोग भाजपा में…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रांची में कुपोषण के विरुद्ध कार्यक्रम का प्रथम चरण शनिवार को संपन्न हुआ। गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सांसद संजय सेठ की पहल पर गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार किट का वितरण किया गया। गेल इंडिया के सीएसआर के माध्यम से रांची लोकसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के बीच 2500 से अधिक पोषाहार किट का वितरण किया गया। इस पोषाहार किट में गाय का घी, ड्राइ फ्रूट्स के लड्डू, प्रोटीन पाउडर, पौष्टिक बीज, मोटे अनाज से बने लड्डू सहित कई ऐसी सामग्री शामिल है, जो गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु के…
भाजपा ने लगाया गोविंदपुर सीओ पर गंभीर आरोप रांची। भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने गोविंदपुर सीओ शशिभूषण पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं। कहा है कि इडी रेड के मामले में गोविंदपुर धनबाद सीओ शशिभूषण सिंह के बारे में जो नयी बातें सामने आ रही हैं वह चौंकाने वाली हैं। इन्होंने हल्का कर्मचारी से विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्रोन्नति पाकर सीओ तक का सफर तय किया है। यह कहानी भी दिलचस्प है। विभागीय परीक्षा में शशिभूषण सिंह टॉपर हो गये थे। बाकी जीतने टॉपर हैं, वो अभी भी प्रमोशन के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।…
दुमका। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नागरिकता का अधिकार देने का कानून है। यह नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। मुस्लिम देश से प्रताड़ित लोग जो वर्षों से भागकर भारत में रह रहे थे, वैसे लोगों को नागरिकता मिलने से काफी खुशी है। उक्त बातें परिसदन भवन दुमका में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के भाजपा के ऊपर लगाये गये आरोप को गलत बताया। साथ ही दुमका विधायक बसंत सोरेन के बयान पर कहा कि बसंत की मां रुपी सोरेन, उनके बाबूजी शिबू सोरेन…
भाजपा आर्थिक और राजनीतिक सुचिता के लिए संकल्पित इलेक्ट्रोल बांड के जरिये व्हाइट मनी से चुनाव को फंड करने का एक सार्थक प्रयास है रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है। पहले कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल चुनाव संबंधी लेन-देन कच्चे पैसे में करते थे। यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम था। अटल बिहारी वाजपेई के समय में इनकम टैक्स कानून में संशोधन करके चुनाव में चंदा देने वाले कॉरपोरेट्स को टैक्स में रियायत देने की सार्थक पहल हुई। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के…