रांची। हेमंत सोरेन मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का उपवास 30वें दिन भी जारी रहा। रांची के मोरहाबादी मैदान के पास बापू वाटिका के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व शुक्रवार को झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने किया। इसमें गिरिडीह और रांची जिला के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। हीरालाल मांझी ने कहा कि न्याय यात्रा निकाल कर हमारे कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि किस तरह केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हमारे नेता हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया है। लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार…
Author: Akshay Prajapati
रांची। राज्य में संचालित 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए शुक्रवार की शाम चार बजे तक 36,229 आवेदन प्राप्त हुए। उत्कृष्ट विद्यालयों में 8,984 सीटों पर नामांकन का लक्ष्य निर्धारित था। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए इस बार आॅफलाइन और आॅनलाइन दोनों मोड से आवेदन लिये गये थे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब तक विभिन्न जिलों से 34,695 आॅफलाइन आवेदन आये हैं, जबकि आॅनलाइन मोड से नामांकन के लिए 1534 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन करने वाले बच्चे दिनांक 18 से 21 मार्च तक प्रवेश परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।…
चुनावी बांड के जनांदोलन को रोकना चाहती है केंद्र सरकार रांची। चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक पाटियों को चुनावी बांड के माध्यम से चंदा देने वालों के नाम सार्वजनिक किये जाने के बाद से कांग्रेस-भाजपा को घेरने में लगी हुई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नीति रही है राम नाम जपना पराया माल अपना और इसी तर्ज पर भाजपा नेताओं ने गैंग बनाकर चुनावी बांड के जरिये रकम की वसूली की है। 15 फरवरी 2024 को चुनावी बांड को असंवैधानिक घोषित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से मोदी सरकार एसबीआइ…
बेटियों ने मारी बाजी, खिलखिला उठे चेहरे रांची। रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को मोरहाबादी परिसर स्थित दीक्षांत मंडप में 4043 को उपाधि दी गयी। साथ ही 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला। इनमें 40 छात्राएं और 21 छात्र शामिल रहे। उपाधि और गोल्ड मेडल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिलखिला उठे। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। इन्होंने पारंपरिक परिधान में उपस्थित छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और उपाधि प्रदान की। युवाओं को सशक्त बनाने में यूनिवर्सिटी का बड़ा रोल: राज्यपाल राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत के…
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की पहल झारखंड में स्थापित होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक बड़ी शहद टेस्टिंग लैब हनी हब बनने से क्षेत्र के शहद उत्पादक हजारों किसानों को मिलेंगे निर्यात के अवसर नयी दिल्ली/रांची। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में पूर्वी भारत में शहद क्रांति का आगाज होने जा रहा है। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक बड़ी शहद टेस्टिंग लैब स्थापित की जायेगी, जिसका शिलान्यास 14 मार्च को केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा करेंगे। इस क्षेत्र के हनी हब बनने…
सीएम ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा योजना लंबित रहने से बढ़ जाती है लागत राशि, सरकार पर पड़ता है अतिरिक्त बोझ लंबित योजनाओं की सूची एक सप्ताह में मांगी रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को भवन निर्माण, जल संसाधन, पेयजल-स्वच्छता, नगर विकास, पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग की 10 करोड़ की राशि से ऊपर की योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि इन योजनाओं से राज्य की विकास की दिशा तय होगी। ऐसे में ये सभी योजनाएं समय पर पूर्ण हों और इसकी गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी…
अब हर महीने काम का होगा मूल्यांकन रांची। झारखंड सरकार ने ग्राम पंचायत के सुढृढ़ीकरण योजना के तहत एक कदम और बढ़ाया है। राज्य के 17380 पंचायत स्वयंसेवक अब पंचायत सहायक कहलायेंगे। इन्हें पंचायत के विकास कार्यों में भागीदार बनाने के लिए सरकार 2500 रुपये काम के बदले प्रोत्साहन-सम्मान राशि देगी। इन्हें किसी तरह का मानदेय नहीं दिया जायेगा। इनकी रिटायरमेंट आयु सीमा भी तय की गयी है, एक-एक साल विस्तार करने के बाद अधिकतम 60 वर्ष तक इनसे काम लिया जा सकता है। हालांकि इसके पूर्व भी इन्हें हटाया जा सकता है। ग्राम पंचायतें ग्राम सभा का अनुमोदन लेने…
रांची। बोरिया से जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। राजमहल लोकसभा सीट से वो झारखंड पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने ताल ठोकने का एलान कर दिया है। लोबिन हेंब्रम पिछले काफी समय से जेएमएम के बागी बने हुए थे। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री काल से लेकर चंपाई के कार्यकाल तक उन्होंने सरकार के खिलाफ लगातार बयान दिये, लेकिन जब चंपाई सरकार के फ्लोर टेस्ट का समय आया तो चंपाई के साथ लोबिन खड़े नजर आये। अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा…
महानगर महिला कांग्रेस कमेटी का नारी न्याय सम्मान रांची। रांची महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को बिहार क्लब में नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री रेखा सहाय थीं। इस अवसर पर श्रीमती सहाय ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाएं आज समाज में बराबर के हिस्सेदार हैं। इस दिशा में झारखंड की महागठबंधन सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए झारखंड सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित सावित्रीबाइ फुले…
झारखंड से नहीं जाने देंगे खनिज संपदा: अजय रांची। राज्य के विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाये जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला। नारे लगाते आदिवासियों के विभिन्न संगठन कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल से जुलूस के रूप में लालपुर, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राजभवन पहुंचे। आदिवासी पारंपरिक पोशाक और वाद्ययंत्र के साथ जुलूस में शामिल हुए थे। सभी कोकर समाधि स्थल से पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे। केंद्रीय सरना समिति के अजय तिर्की ने कहा कि हेमंत सोरेन को जल्द रिहा नहीं किया गया,…
सीओ शशि भूषण सिंह का अपराधी प्रिंस खान से गहरा नाता प्रचलन से बाहर हो चुके 2000 के नोट भी बरामद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने लगाये आरोप रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने सीओ शशिभूषण सिंह के ठिकाने पर भी छापेमारी की थी। इडी ने गोविंदपुर सीओ शशिभूषण सिंह के घर पर छापेमारी कर 15 लाख कैश बरामद किये। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। कहा कि शशिभूषण सिंह की अमीरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवास से चलन से…