झारखंड से नहीं जाने देंगे खनिज संपदा: अजय रांची। राज्य के विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाये जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला। नारे लगाते आदिवासियों के विभिन्न संगठन कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल से जुलूस के रूप में लालपुर, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राजभवन पहुंचे। आदिवासी पारंपरिक पोशाक और वाद्ययंत्र के साथ जुलूस में शामिल हुए थे। सभी कोकर समाधि स्थल से पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे। केंद्रीय सरना समिति के अजय तिर्की ने कहा कि हेमंत सोरेन को जल्द रिहा नहीं किया गया,…
Author: Akshay Prajapati
सीओ शशि भूषण सिंह का अपराधी प्रिंस खान से गहरा नाता प्रचलन से बाहर हो चुके 2000 के नोट भी बरामद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने लगाये आरोप रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने सीओ शशिभूषण सिंह के ठिकाने पर भी छापेमारी की थी। इडी ने गोविंदपुर सीओ शशिभूषण सिंह के घर पर छापेमारी कर 15 लाख कैश बरामद किये। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। कहा कि शशिभूषण सिंह की अमीरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवास से चलन से…
सीएम से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट का शिष्टमंडल मिला रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट रांची का शिष्टमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा बांगला भाषा को प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पुनर्स्थापित करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि बांगला भाषा की पढ़ाई में पाठ्यक्रम पुस्तकों की उपलब्धता और प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति पूर्व के वैभव को स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते…
रांची में लगातार चौथे दिन भी चोरी और लूट की घटना, 20 हजार नगद भी लेकर हुए फरार रांची। राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हैं। चार दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी और लूट की घटना को अपराधी अंजाम दे चुके हैं। वहीं पुलिस एक भी घटना में अपराधियों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। हालांकि हिंदपीढ़ी इलाके में हुई घटना के संबंध में कई अपराधियों को पकड़ा है, लेकिन पुलिस ने खुलासा अभी नहीं किया है। इधर मंगलवार को तीन अपराधियों ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचवटी नगर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम…
इडी की छापेमारी के बाद विधायक अंबा प्रसाद का आरोप रांची। झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने अपने आवास पर हुई इडी की छापेमारी के बाद बीजेपी पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ हुई यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के आॅफर ठुकराने के बाद हुई है। मेरे माता-पिता ने मुझे राजनीति न करने की सलाह दी है, लेकिन इससे हम लोग डरनेवाले नहीं हंै। मैं जिस सोच के साथ अपने क्षेत्र और राज्य की जनता की आवाज उठाती रही हूं, उसे मैं लगातार करती रहूंगी। क्या कहा अंबा प्रसाद ने अंबा प्रसाद ने…
रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए झामुमो ने पूरी तैयारी से कमर कस ली है। वहीं झामुमो चाहता है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड दौरा करे और राजनीतिक पार्टियों की राय जाने। उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। सुप्रियो ने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग से आग्रह है कि सोमवार से शुक्रवार तक चुनाव आयोग रांची आये और हम लोगों की भावनाओं से अवगत हो। लोकतंत्र को आगे बढ़ाने का काम 1952 चुनाव आयोग…
चतरा, हजारीबाग, पलामू, चाइबासा में मौत की खेती रांची। झारखंड में मौत की खेती की फसल लहलहाती है। इसे एनसीबी मुख्यालय नयी दिल्ली ने गंभीरता से लिया है। झारखंड सीआइडी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में डिटेल रिपोर्ट मांगी है। इससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में अफीम पोस्ता की खेती करनेवालों की अब खैर नहीं है। झारखंड के चतरा, हजारीबाग, पलामू, चाइबासा में अफीम की खेती खूब हो रही है। सीआइडी के डीआइजी ने चार जिलों के एसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि एनसीबी मुख्यालय की सहायक निदेशक नीना काकर ने पत्र…
रांची। बिना कोई नियोजन नीति के राज्य में हो रही नियुक्तियों में दूसरे राज्यों के लोगों की बहाली, अल्पसंख्यक अधिकारियों के ट्रांसफर में भेदभाव के खिलाफ आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में रांची जिला के आजसू पार्टी कार्यकर्ता की बैठक शनिवार को हुई। केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने कहा कि झारखंड के संसाधनों और नौकरी में आदिवासी-मूलवासी का ही अधिकार है, लेकिन चंपाई सोरेन सरकार ने झारखंडी भावनाओं के दरकिनार कर गैर आरक्षित पद दूसरे राज्यों के लोगों के लिए सुरक्षित कर दिया है। वर्तमान पीजीटी शिक्षक और जूनियर इंजीनियर नियुक्ति में बड़े पैमाने पर उतरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान…
सरकार की गलत नीति से राज्य का भविष्य बर्बाद पूर्व विधायक गणेश ने समर्थकों संग आजसू की सदस्यता ली रांची/चतरा। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि टंडवा समेत राज्य के कई इलाके में लोग विस्थापन का दर्द झेल रहे हैं। विस्थापन के खिलाफ आवाज उठाने पर आम आदमी के खिलाफ मुकदमा कराया जाता है। जनता शासन से डरी हुई है। झूठे एफआइआर से लोगों को डराया जा रहा है। हक और अधिकार देने की सरकार के पास न नीति है और न ही नीयत। सुदेश कुमार महतो टंडवा स्थित किशनपुर मैदान में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे।…
प्रोफेशन इन्वेस्टमेंट क्लब के संथापक सुनील ने सिखाया निवेश का फार्मूला रांची। रियल स्टेट आज दुनिया भर में रोजगार प्रदान करने के मामले में दूसरे नंबर का सेक्टर है। भारत में इस व्यवसाय को फलने फूलने की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत केवल इस बात की है कि लोग इस व्यवसाय के बारीकियों से परिचित हों। उक्त बातें सुनील तुलस्यानी ने कहीं। तुलस्यानी भारतीय मूल के रहने वाले हैं। इनका व्यवसाय कनाडा में है। ये मूलत: रियल स्टेट व्यवसायी, लेखक और प्रशिक्षक हैं। इस प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम के आयोजक आचार्य अमरेश थे। आचार्य अमरेश अमीषा रियल स्टेट के फाउंडर लेखक…
रांची। विश्व महिला दिवस पर शैल्बी डिवाइन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सभी महिला डॉक्टरों और महिला कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही मरीजों और उनकी महिला रिश्तेदारों को गुलाब का फूल देकर सम्मान दिया। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि अपने वादे के अनुसार सभी महिला रोगियों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। महिला रोगियों को पैथोलॉजिकल टेस्ट, रेडियो इमेजिंग टेस्ट और दवाओं पर विशेष छूट दी गयी। एल इन प्रस्तावों को 16 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।