नितिन गडकरी भी समारोह का बन सकते हैं हिस्सा रांची। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही खूंटी संसदीय क्षेत्र में 1100 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास कार्यक्रम 5 मार्च को प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी समेत रांची को लोहरदगा से जोड़नेवाली मुख्य सड़क, रांची से बंदगांव को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि 5 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भी खूंटी आने की संभावना है, लेकिन फिलहाल उनके दौरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। खूंटी बाइपास सड़क के…
Author: Akshay Prajapati
अबुआ आवास में पंचायत से लेकर ब्लॉक तक बिचौलिये हावी मेदिनीनगर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय पलामू क्लब में रविवार को हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने की। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का हक मारा जा रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा का क्वेश्चन पेपर बेच दिये जाते हैं, जिसके चलते योग्य पीछे रह जाते हैं। अयोग्य उम्मीदवार का चयन हो जाता है। भ्रष्टाचार के कारण बालू का टेंडर नहीं हो पा रहा है। बालू के अभाव में 70 प्रतिशत व्यवसाय प्रभावित है। शहरी…
श्रीश्याम संग भक्त खेलेंगे फूलों की होली रांची। श्री श्याम संघ फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनायेगा। रविवार को बैठक कर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। साथ ही उत्सव का पोस्टर भी जारी किया। अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि फाल्गुन सुदी एकादशी पर निशान चढ़ाने का बड़ा महत्व है। इसी भाव से इसका आयोजन किया जा रहा है। श्री राधा वल्लव मंदिर अपर बाजार में 20 मार्च को सुबह सात बजे श्रीगणेश और निशान पूजन किया जायेगा। इसके बाद यात्रा शुरू होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते और…
पति हेमंत सोरेन ने दिया बर्थडे गिफ्ट रांची। कल्पना सोरेन ने रविवार को अपने जन्मदिन पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जेल में मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को बुके भी दिया। यह जानकारी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दी। कल्पना ने लिखा कि मैंने अपने जन्मदिन के अवसर पर हेमंत जी से जेल में मुलाकात की। उनकी तरफ से अप्रतिम पुष्पगुच्छ मिला। 18 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब जन्मदिन के अवसर पर हेमंत जी परिवार के साथ नहीं हैं। हेमंत सोरेन की पत्नी ने लिखा कि आज…
हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, टाउन हॉल, नया समाहरणालय भवन और फुटबॉल स्टेडियम सज-धज कर तैयार गढ़वा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज गढ़वा में 93 करोड़ लागत से निर्मित पांच बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें नया समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, टाउन हॉल और फुटबॉल स्टेडियम शामिल है। समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इन पांच योजनाओं के निर्माण से गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल गयी है। नया समाहरणालय भवन : गढ़वा के कल्याणपुर में नया समाहरणालय भवन का निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से बना है। अत्याधुनिक चार मंजिला इस समाहरणालय…
पति के जेल जाने के बाद फ्रंट पर करेंगी सियासत लोकसभा चुनाव में होंगी झामुमो की स्टार प्रचारक रांची। झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन परिवार की एक और सदस्य की राजनीति में इंट्री होनेवाली है। आप कल्पना कर सकते हैं कि आखिर वह सदस्य कौन है। वह सदस्य हैं कल्पना सोरेन। पति हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद वह फ्रंट पर आकर अब सियासत करनेवाली हैं। दस मार्च को बरहेट से वह चुनावी बिगुल फूंक सकती हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में वह झामुमो की स्टार प्रचारक भी होंगी। बरहेट हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है। वह…
रांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के जंतु विज्ञान विभाग ने आइक्यूएसी अकादमिक सहयोग पहल के तहत शनिवार को ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स इन साइंटिफिक रिसर्च’ पर एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया। वर्जीनिया टेक्निकल यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रो डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने अपने शोध कार्य एवं विचारों को विद्यार्थियों से साझा किया। उन्होंने भूमिगत जल और उसके संरक्षण की उपयोगिता को डेटा साइंस और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के परस्पर उपयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला और आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को और प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक सुना और सुलझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों…
भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे भक्त रांची। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से शनिवार को मंदिर में श्याम भंडारा संपन्न हुआ। प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया और उपमंत्री अनिल नारनोली के नेतृत्व में यजमान श्री परिवार के गीता देवी, संतोष सरावगी, सुनील सरावगी, श्वाति अनुराधा ने मंदिर में विराजमान खाटूनरेश, शिव परिवार, बजरंगबली, लड्डू गोपाल, शालीग्राम जी को भंडारे का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद गणेश जी के जयकारों के साथ मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में लिट्टी, आलू चोखा, दाल, धनिया चटनी और केसरिया जलेबी का प्रसाद…
रांची। इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप आफ इंस्ट्टीयूशन में शनिवार को फ्रेशर्स डे और फेयरवेल का आयोजन किया गया। मौके पर संस्थान के न्यू पारा मेडिकल और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वहीं फेयरवेल भी दिया गया। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक गीत और नृत्य ने सबको झुमाया। कौंसिल परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। मौके पर जीनत कौशर, डॉ नाजनीन कौसर, डॉ शाहीन कौशर, शिखा श्रीवास्तव, आलिया खान, सत्यप्रकाश हिमांशु, मजहर अंसारी, प्रफुल्लित, शकील परवेज, प्रियातोष रंजन, हाजी मंसूर, शबाना, सादिक अंसारी, शाहनवाज, अद्रिजा सरकार समेत अन्य मौजूद थे।
कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक रांची। आगामी लोकसभा को देखते झारखंड कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के तमाम मुद्दों पर चर्चा होने के साथ तैयारियों को लेकर बात हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। वहीं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है, जिसको ध्यान में रख कर बैठक की गयी है। इस बैठक में राज्य में चुनाव के तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही चुनाव को लेकर कितनी…
रांची। श्री श्याम मित्र मंडल का दल 11 मार्च को हवाई मार्ग से श्री खाटूधाम राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगा। सभी भक्त फाल्गुन के रंग-रंगीला मेला में भाग लेंगे। प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि खाटूधाम की अनुपम यात्रा 2024 के लिए मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी को यात्रा का संयोजक, राजीव रंजन मित्तल को उप संयोजक मनोनीत किया गया है। पांच दिवसीय खाटूधाम की अनुपम यात्रा की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही है। सुरेश सरावगी ने बताया कि 12 मार्च को रिंग्स में भजन संकीर्तन और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर निशान पूजन किया जायेगा। बताया कि…