Author: sunil kumar prajapati

नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और परिणाम पूरा देश देखेगा। केंद्र की मोदी सरकार की ओर इशारा करते हुए नीतीश कहा कि आज देश का इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है। रांची | राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड में झामुमो को अपने साथ लाने में कामयाबी मिली है। बुधवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ रांची आए नीतीश कुमार को मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथोंहाथ लिया। लगभग एक घंटे…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से हेमंत सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। कई सलाह भी देते रहते हैं। बुधवार को फिर से एक बार बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन को एक सलाह दी है। उन्होंने सीएम को एक मूवी देखने की सलाह दी है। कहा, हेमंत सोरेन जी को अपने समाज के हित में एक सलाह-समय निकाल कर देख आइए। शायद आपकी आंख खुल जाये और आपको आदिवासी-संताल समाज पर व्याप्त खतरे का एहसास हो। बताते चलें कि द केरला स्टोरी मूवी को लेकर देश भर…

Read More

रांची। सेना की जमीन के वास्तविक मालिक जयंत करनाड बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे और बयान दर्ज कराया। इससे पूर्व जयंत को ईडी ने समन जारी कर जमीन के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। सेना की जिस जमीन को तत्कालीन रांची डीसी छवि रंजन, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश और अफसर अली जैसे लोगों ने फर्जी कागजातों के आधार पर बेचा था, उसके वास्तविक मालिक जयंत हैं। जयंत के पूर्वजों ने ही लीज पर सेना को जमीन दी थी। इसके एवज में उन्हें जमीन का किराया मिलता था। पूर्व कमिश्नर नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट…

Read More

लातेहार। जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपखाड़ जंगल में पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया है। नर कंकाल के पास से जो कपड़े बरामद हुए हैं, उससे मृतक की पहचान गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा गांव निवासी गंगा उरांव के रूप में की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक इस संबंध में कुछ भी बताना मुश्किल है। फिलहाल कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में जमीन के नीचे कुछ कपड़ा दबा हुआ…

Read More

रांची। अवैध खनन मामले के आरोपित दाहू यादव के पिता पशुपति यादव ने ईडी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। पशुपति यादव ने अधिवक्ता के जरिये जमानत देने की गुहार लगाई है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 17 मई की तिथि निर्धारित की है। इससे पूर्व पशुपति यादव को 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है। साहिबगंज जिले में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर की कुर्की-जब्ती की गयी थी। दाहू यादव आखिरी बार 18 जुलाई, 2022 को रांची के हिनू…

Read More

मेदिनीनगर। जिले के पुरानी रांची रोड स्थित सील लकड़ी के टाल में बुधवार की सुबह आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य की लकड़ी जलकर नष्ट हो गयी है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद फायरब्रिगेड के कर्मियों ने चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि जेएम टिंबर में बुधवार की सुबह आग की लपटों को उठता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर टाल के मालिक इंद्रजीत सिंह डिंपल एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। तत्काल इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। साथ ही टैंकर के…

Read More

हेमंत सोेरेन और नीतीश कुमार साढ़े पांच बजे मीडिया को संबोधित करेंगे रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम रांची पहुंच रहे हैं। वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विपक्षी एकता को लेकर बैठक करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मीडिया को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि विपक्षी एकता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार वि•िान्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस क्रम में ओड़िशा…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति…

Read More

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 82 अंक चढ़कर 61,843 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 12 अंक की तेजी के साथ 18,313 के स्तर पर ओपन हुआ। कारोबार के बाजार में शुरुआत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर में बढ़त और सिर्फ 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद शेयर बाजार में बिकवाली दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी शुरुआती बढ़त पहले…

Read More

उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा पुलिस फोर्स और फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की बारे में पता लगाया जा सके। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम होटल का है। यहां पर ड्यूटी…

Read More

चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ ने मंगलवार रात को कार्रवाई करते चाइल्ड लाइन चित्तौड़गढ़ के निदेशक एवं एनजीओ संचालक भोजराज सिंह पदमपुरा को 16 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चाइल्ड लाइन के कर्मचारी को तीन माह का वेतन देने के बदले में रिश्वत राशि ली गई थी। आरोपी आसरा विकास संस्थान का संस्थापक और चाइल्ड लाइन का निदेशक है। एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि गांधीनगर सेक्टर 5 निवासी गोपाल पुत्र देवीलाल चावला ने एसीबी में शिकायत की थी। इसमें बताया कि प्रार्थी ने 15 सितंबर 2022 से…

Read More