किशनगंज। नेपाल में भूस्खलन से किशनगंज के चार किशोरों की मौत हो गई। चारों मजदूरी के लिए किशनगंज से नेपाल गए थे लेकिन इस हादसे ने चारों की जान ले ली। मृतकों में जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बैरबन्ना निवासी मो. अब्दुल, मो. तौसीफ, मो. मुजफ्फर और मो. अजीमुद्दीन (चारों 16 से 18) हैं। चारों नेपाल में ही मजदूरी करते थे। उनक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दिघलबैंक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों ने पुलिस को दी। शवों का पोस्टमार्टम नेपाल में ही होगा। फिलहाल किशनगंज पुलिस परिजनों…
Author: sunil kumar prajapati
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं थाना भोजपुर पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई के दौरान पीपलसाना के एक गोदाम में छापेमारी की। यहां पर नकली नोट छाप रहे एक झोलाछाप चिकित्सक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 20-20 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये हैं। इसके अलावा आरोपितों के पास से नकली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। नकली नोट बाजार में खपाने वाली आरोपित युवती अभी फरार है। भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना के मोहल्ला चौधरियान में मदीना…
-हेल्थ चेकअप के साथ ही बच्चों को मिलेगा 25 हजार रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर -लखनऊ स्मार्ट सिटी ने स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के रूप में शुरू की अनूठी पहल -करीब 2 हजार बच्चों के हेल्थ चेकअप के साथ ही बनाया जा रहाडिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड लखनऊ। बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना है। प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने नगर विकास विभाग और लखनऊ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ‘स्कूल हेल्थ प्रोग्राम’ की शुरूआत की है। भारत में किसी भी स्कूल में न ही कोई डिजिटल हेल्थ…
गौतमबुद्धनगर (नोएडा)। जनपद में शनिवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक की साली और उसकी बुआ की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद नोएडा में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के…
नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही के साथ-साथ वित्तीय दायित्वों पर अंतरिम रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है। एनसीएलटी सोमवार को इन दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। गो फर्स्ट ने ट्वीट कर बताया कि उसने अपनी सभी फ्लाइट्स को 12 मई तक के लिए रद्द कर दिया है। वाडिया ग्रुप की कंपनी ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों का पूरा पैसा जल्द…
हृदयनारायण दीक्षित कर्नाटक सरकार ने पंथ मजहब आधारित आरक्षण निरस्त कर दिया है। विषय न्यायायिक विचार में हैं। भारत की संविधान सभा ने अल्पसंख्यक अधिकारों मूल अधिकारों सम्बंधी समिति का गठन किया था। इसके सभापति सरदार पटेल बनाए गए थे। पटेल समिति ने आरक्षण सम्बंधी विषय पर गंभीर विचार-विमर्श किया। संविधान सभा में सरदार पटेल ने 25 मई, 1949 को समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पटेल समिति के प्रतिवेदन पर (25 और 26 मई 1949) गंभीर बहस हुई। संविधान सभा के सदस्य नजीरुद्दीन अहमद ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि किसी प्रकार के रक्षण स्वस्थ राजनीतिक विकास के प्रतिकूल हैं।…
काठमांडू। पांच महीने में ही नेपाल की नई सरकार डगमगाने लगी लगी है। दिसंबर में चुनाव के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता पुष्प कमल दाहाल प्रचंड प्रधानमंत्री बने थे। 275 सदस्यीय संसद में वो 10 जनवरी को 268 सांसदों के समर्थन से विश्वास मत हासिल करने में सफल रहे थे। प्रचंड ने इसके बाद शक्ति संतुलन बदला। इस वजह से केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन ब्यूएमएल) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया। यूएमएल और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) विपक्ष में शामिल हो गए। प्रचंड को 20 मार्च को फिर से विश्वास मत हासिल करना पड़ा। उन्हें नेपाली कांग्रेस…
बॉलीवुड के भाईजान और किंग खान हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। शाहरुख-सलमान एक साथ फिल्म ”पठान” में भी नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान अब एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही शाहरुख-सलमान सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर 3 में साथ नजर आएंगे। इससे फैंस में उत्सुकता का माहौल पैदा हो गया है। ”टाइगर 3” के लिए मेकर्स कमर कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक,…
जम्मू। जम्मू संभाग के राजौरी जिले में पांच जवानों की शहादत के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ आज जम्मू का दौरा करेंगे। रक्षामंत्री जम्मू संभाग में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। माना जा रहा है कि रक्षामंत्री राजौरी भी जाएंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजौरी जिले कंडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान आतंकियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच पैरा कमांड शहीद हो गए हैं। इस समय उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी राजौरी के कंडी वन क्षेत्र में जारी अभियानों की परिचालन स्थिति की समीक्षा करने…
पाली। शहर के सुमेरपुर रोड स्थित केशव नगर के मैरिज गार्डन में सीवरेज चैंबर (हौद) की सफाई के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक को बचा लिया गया है। उसे उपचार के लिए राजकीय बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात दो बजे हुआ था। जबकि, शवों को शनिवार सुबह चार बजे बाहर निकाला जा सका। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे पांच सफाईकर्मी मैरिज गार्डन के सीवरेज चैंबर की सफाई करने पहुंचे थे। चैंबर शादी समारोह के वेस्ट (खाने) से भरा हुआ था। इनमें से चार युवक हौद में उतरे हुए थे…
महाकवि रबींद्र नाथ टैगोर की जयंती 07 मई को मनाई जाएगी। उन्हें जनगण का कवि कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। गुरुदेव टैगोर दुनिया के एकमात्र ऐसे कवि हैं जिनके लिखे दो गीत दो देशों के राष्ट्रगान हैं। उनका लिखा गीत जन गण मन भारत का राष्ट्रीय गान है। उनका लिखा दूसरा गीत आमार सोनार बांग्ला बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान है। दुनिया में गुरुदेव जैसे विरले ही लोग होते हैं जिन्हें इतना बड़ा सम्मान मिला है। जिनके लिखे गीत दो देशों के राष्ट्रगान बनकर अमर हो गए। भारत और बांग्लादेश में जब भी कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम होता है तो गुरुदेव…