Author: sunil kumar prajapati

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में आंतकवादरोधी विभाग के थाने में हुए दो विस्फोटों में 23 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। घटना में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक स्वात जिले के कबाल स्थित आतंकवादरोधी विभाग के पुलिस थाने में आत्मघाती आतंकी हमला हुआ।थाने के अंदर दो धमाके हुए, जिस कारण थाने की छत उड़ गई और इमारत का एक हिस्सा तो गिर कर समतल सा हो गया। इसी परिसर में कबाल सिटी पुलिस स्टेशन और एक रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय भी है। घटना में 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। 45…

Read More

कैलिफोर्निया। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना का मानना है कि भारतीय लोग पाकिस्तान को नहीं, बल्कि चीन को सबसे बड़ी सैन्य चुनौती मानते हैं। कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूट में विदेश नीति पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन के साथ अपने रिश्तों को फिर से संतुलित करने की जरूरत है। रो खन्ना ने कहा कि चीन से अमेरिका के संतुलित रिश्तों से अमेरिका और और एशिया में अमेरिकी सहयोगियों को मिल रही चुनौती को लेकर स्पष्टता आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी कूटनीति और नेतृत्व की बदौलत 21वीं सदी, 20वीं सदी की…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सेना की जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) रांची के पूर्व डीसी (वर्तमान में समाज कल्याण निदेशक) छवि रंजन से सोमवार को पूछताछ करेगी। इससे पहले इडी ने छवि रंजन को 21 अप्रैल को पेश होने के लिए समन भेजा था। उस वक्त वह पेश नहीं हुए और दो सप्ताह का समय मांगा था। इडी ने उन्हें समय नहीं दिया और 21 अप्रैल को ही शाम 4 बजे तक कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। छवि रंजन फिर भी नहीं पहुंचे। इसके बाद इडी ने तीसरा समन भेज कर 24 अप्रैल को जोनल कार्यालय में हाजिर…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत राज में रांची में हुए जमीन महाघोटाले के बारे में कई लोगों से बातचीत कर हमने इस गोरखधंधे के बारे में विस्तार से समझने का प्रयास किया है। राज्य में हुए जमीन घोटाले के सामने अब खान घोटाला बौना लगने लगा है। यह जमीन घोटोला 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में दलालों, कुछ धन लोभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मिल कर भ्रष्टाचार का ऐसा काम किया है, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता अमृतसर। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले गयी। वहां से अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। उधर, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद मोगा जिले में तनाव है। यहां पुलिस फोर्स की तैनाती के अलावा रोडे गांव में एसएसपी ने खुद फ्लैग मार्च किया। भिंडरांवाले के जन्म स्थान पर सरेंडर की प्लानिंग की: जिस रोडे गांव से अमृतपाल को पकड़ा गया,…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता अयोध्या। अक्षय तृतीया में अयोध्या में राम मंदिर का 156 देशों के जल से अभिषेक किया गया। इसमें अमेरिका के 14 मंदिरों और 12 नदियों का जल भी शामिल है। 13 देशों के राजदूत, 40 देशों के अप्रवासी भारतीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। इसमें तजाकिस्तान के ताज मोहम्मद भी हैं। उन्होंने बाबर की जन्मभूमि की नदी कश्क-ए-दरिया समेत कई मुस्लिम देशों की नदियों का जल भेजा है। मणिराम छावनी के सभागार में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में जैक ने मैट्रिक और इंटर की कॉपियों की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल और इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल को संपन्न हुई थी। तकरीबन 20 दिनों के बाद जैक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। कॉपियों की जांच के लिए पूरे राज्य के 19 जिलों में 66 केंद्र बनाये गये हैं। इनमें मैट्रिक की कॉपियों की जांच के लिए 35 केंद्र और इंटर की कॉपियों की जांच के लिए 31 केंद्र बनाये गये हैं। मालूम हो कि इस साल मैट्रिक और इंटर की…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के सीनियर आइएएस अधिकारी विनय चौबे शनिवार को छत्तीसगढ़ इडी के सामने अपना बयान दर्ज करवाने के लिए हाजिर हुए थे। इस दौरान उनसे इडी की टीम ने करीब नौ घंटे पूछताछ की। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक यह पूछताछ चली। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रही इडी ने झारखंड के उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और बेवरेज कॉरपोरेशन के एमडी करण सत्यार्थी को नोटिस जारी किया था। इस केस में झारखंड उत्पाद वि•ााग ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ करार करते हुए उसे कंसल्टेंट चुना…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अर्थिक प्रशाखा पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर अधियाचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कुल 863 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग को इससे संबंधित अधियाचना कार्मिक विभाग से प्राप्त हुई है। अधियाचना के अनुसार राज्य सचिवालय में नियुक्ति के लिए रिक्त तमाम पदों पर नियुक्तियां होनी हैं और इनमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863 पद हैं। इसके पूर्व जेएसएससी ने 10 प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा -2023,…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची स्थित पुराना विधानसभा मैदान में रविवार को बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने खतियान बचाओ महाजुटान का आयोजन किया। इस दौरान बोरियो विधायक ने कहा कि हम लड़कर लोगों की जमीन वापस दिलवायेंगे। अगर ये लड़ाई अपनी ही सरकार के खिलाफ हो तब भी लड़ेगें। क्योंकि आज अपनी ही सरकार गलत कर रही है। पूरे झारखंड़ में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। इसी लूट को रोकने के लिए आज हम इस मंच पर एकत्रित हुए हैं। आज लोगों को जगाने का काम करेंगे ताकि सभी को अपने अधिकार के बारे में पता चल सके…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रोटरैक्ट क्लब आॅफ यूनाइटेड रांची और रोटरैक्ट क्लब आॅफ सेंट जेवियर्स कॉलेज ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन रविवार को टीम ग्रीन, टीम हेल्प रांची, तथा एनसीसी के सहभागिता से किया गया। यह अभियान सुबह 6:30 बजे शहर के फिरायालाल से होकर जेल चौक तक आयोजित किया गया। इसके माध्यम से स्वच्छता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में सामान्य सफाई की गतिविधियों के अलावा जनता के बीच अपनी बात रखने के लिए 1/3 कंपनी सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची नेशनल कैडेट कोर द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन…

Read More