सरयू राय ने कहा कि कदमा प्रकरण में जो एफआइआर की गयी है, वह गलत है। राजनीतिक दबाव में ही ऐसा किया गया है। जो धारा लगायी गयी है, वह भी गलत है। कदमा में हुई झड़पवाली घटना के दिन जनार्दन पांडेय और सुधांशु ओझा अपनी बेटी से मिलने पुरी गये हुए थे। पुलिस टीम ने उन्हें पुरी जाकर गिरफ्तार किया, जो सवालों के घेरे में है।
Author: sunil kumar prajapati
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह सोची समझी साजिश है। साजिश के तहत अभय सिंह को फंसाया गया है। राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति ने एंटी सोशल एलिमेंट्स के लोगों को बढ़ावा दे रखा है। उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर में बीते दिनों हुए विवाद में एक पक्ष ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। पत्थरबाजी की घटना में प्रशासन के लोग भी घायल हुए थे। मामले में थाने में जो एफआइआर दर्ज की गयी है, उसमें साफ तौर पर घटना का जिक्र किया गया है। कहीं भी अभय सिंह का नाम नहीं…
कैथल। रविवार को पारा अपने उफान पर था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर की सड़के सूनी रही।दो दिन में बारिश की आशंका ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया। मंडी और खलिहान में पड़ी किसानों की गेहूं को बरसात से नुकसान हो सकता है। सभी को इसी बात का डर सता रहा है। रविवार को कैथल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की स्पीड मद्दम रही लेकिन तेज धूप के कारण हवाएं गरम रही। रविवार रात के समय मौसम के फिर से बदलने की आशंका जताई जा रही…
भोपाल। वन विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रयासों से 200 टन महुआ 110 रुपये प्रति किलो के भाव से लंदन निर्यात किए जाने का अनुबंध हुआ है। यह अनुबंध पिछले साल के अंत में 9वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले में लंदन की मेसर्स ओ-फारेस्ट की भारतीय इकाई मधुवन्या के साथ हुआ। राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह ने रविवार को बताया कि महुआ से पृथक से तीन गुना मुनाफा प्राप्त होगा। अनुबंधित महुआ की आपूर्ति वर्ष 2023 में की जाएगी। इसके लिए उमरिया, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, सीहोर, सीधी और खण्डवा जिला यूनियन के…
-सेना की जमीन ही नहीं, कई और जमीनों के फर्जीवाड़े खुलेंगे -खरीद-फरोख्त करनेवाले कई बड़े-बड़े सफेदपोश आयेंगे जद में -इडी ने अंचलकर्मी के यहां से प्राप्त कागजातों को खंगालना किया शुरू -सात आरोपियों से पूछताछ में खुलेंगे राज, हटेगा मुखौटा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन की आग अभी थमी नहीं है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन घोटाले का राज खोल कर राज्य में तहलका मचा दिया है। सेना की 4.55 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े से शुरू हुई जांच बहुत दूर तलक जाने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो रांची में जमीन…
नई दिल्ली। ‘फेक न्यूज’ पर लगाम लगाने के लिए ‘फैक्ट चेक’ को महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस फर्जी सूचनाएं हैं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंचाना महत्वपूर्ण है। अनुराग ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में भारतीय सूचना सेवा ग्रुप ‘ए’ के प्रशिक्षु अधिकारियों के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि बेहतर कम्युनिकेशन, सरकार और लोगों के बीच…
इटावा। इटावा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने सैफई हवाई पट्टी को रीजनल एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग उठाई है। इस सम्बंध में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हवाई पट्टी के लिए किसानों से ली गई जमीन पर केवल एक परिवार की सुविधा के लिए हवाई जहाज उतरते हैं। यह जनता के पैसे से ली गई जमीन है, इसे रीजनल एयर कनेक्टिविटी से जोड़कर आसपास के जनपद के लाखों लोगों को सस्ती दरों में घरेलू उड़ान का लाभ दिया जा…
जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली एवं थाना बोधघाट पुलिस ने उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 14 गुण्डे बदमाश व असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार 14 गुण्डे बदमाश व असामाजिक तत्वों को एसडीएम न्यायालय जगदलपुर में पेश कर प्रतिबंधात्मक धारा 151 / 107,116 (3) जाफौ के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया…
इंदौर (मप्र)। शहर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के बावड़ी हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को बावड़ी से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अभी एक व्यक्ति और लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। गुरुवार को यहां रामनवमी पर पूजा की जा रही थी। सुबह 11ः30 बजे हवन शुरू हुआ था। मंदिर परिसर के अंदर बावड़ी की गर्डर फर्शी से बनी छत पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे। तभी स्लैब भर-भराकर गिर गया…
मानेसर/नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता (एआईपीसीसी) 2023 का 13वां संस्करण जीत लिया है। प्रतियोगिता में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस बलों की 24 शीर्ष कमांडो टीमों ने भाग लिया। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि विशिष्ट पर्वत-प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने पहली बार यह प्रतियोगिता जीती है। 11 दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 मार्च को हुआ था और 31 मार्च को इसका समापन समारोह मानेसर में आयोजित हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देश के पुलिस बलों के बीच सबसे कठिन पेशेवर प्रतियोगिताओं…
नवादा। इन दिनों देशभर में रामनवमी की तैयारी धूमधाम से चल रही है। इस मौके पर लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों में महावीरी ध्वज लगाते हैं। इस दौरान शहर और गावों में निकलने वाली शोभा यात्रा में भी इस महावीरी ध्वज का विशेष महत्व होता है। खास बात ये है कि नवादा का एक मुस्लिम व्यक्ति मो नसीम महावीरी पताका बनाता है। जिसे खरीदने के लिए लोग इसके पास पहुंचते हैं। नवादा में हमेशा से गंगा जमुना तहजीब की मिशाल कुछ लोगो ने पेश की है। यहां दोनों समुदाय के लोग अक्सर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं। कुछ ऐसा…