Author: sunil kumar prajapati

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को पत्र लिखा रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लिखे पत्र में कहा कि झारखंड राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की जांच कर रही जांच एजेंसियों के अनुरोध के प्रति राज्य सरकार और उसके अधिकारी उदासीन हो गए हैं। ऐसे में सरकार से पूछा जाना चाहिए कि इस तरह के गैर-अनुपालन को संवैधानिक मशीनरी की विफलता या खराबी के रूप में क्यों नहीं माना जाए। यदि राज्य सरकार के स्तर से ऐसा असहयोग जारी रहता है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की…

Read More

ए-हेल्प प्रोग्राम के जरिये झारखंड के गांवों में आर्थिक स्वावलंबन लाने में मदद मिलेगी : मंत्री रांची। राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्र ने भरोसा जताया है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर शुरू किए गये ए-हेल्प प्रोग्राम के जरिये झारखंड के गांवों में आर्थिक स्वावलंबन लाने में मदद मिलेगी। जिन 2000 पशु सखियों को इस प्रोग्राम के माध्यम से 16 दिनों तक स्पेशल ट्रेनिंग मिलेगी, वे गांवों में पशु स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन, पशुओं के टीकाकरण और दूसरे कार्यक्रमों में बड़ा रोल और प्रभावी तरीके से अदा कर सकेंगी। महिला सशक्तीकरण का भी आदर्श उदाहरण बनेंगी। मंत्री ने…

Read More

जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज (सोमवार ) मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंच रहे हैं। वह जबलपुर में स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट का भ्रमण करेंगे। डॉ. मांडविया अपराह्न 3.30 बजे विमान से डुमना विमानतल पहुंचेंगे। शाम पांच बजे मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण और शाम 5.30 बजे आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ का भ्रमण करेंगे। वो शाम छह बजे आईसीएमआर से भेड़ाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां करीब डेढ़ घंटे धुआंधार जल प्रपात समेत अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। रात आठ बजे सर्किट…

Read More

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार सुबह कश्मीर घाटी के चार जिलों में कई जगह दबिश दी है। एक अधिकारी ने कहा है कि एनआईए की टीमों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से घाटी में कई स्थानों पर छापा मारा है। इस अफसर के अनुसार छापेमारी पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और बांदीपोरा जिलों में की जा रही है। यह कार्रवाई आतंक से जुड़े मामलों और आतंकवादियों के सहयोगियों को लेकर की जा रही है।

Read More

सहरसा। पटना सिविल कोर्ट के जज व सहरसा जिले के सरडीहा गांव निवासी प्रफुल कुमार सिंह (40)के पिता रंजीत कुमार सिंह (65)सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत सड़क दुर्घटना में सोमवार के अहले सुबह हो गई। जज व तीन बच्चे जख्मी हो गये।सभी जख्मी को इलाज के लिए सहरसा में भर्ती कराया गया है।बख्तियारपुर थाना पुलिस ने तीनों मृतकों को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है।घटना के संबंध में जज के परिजन ने बताया कि जज प्रफुल कुमार सिंह अपने परिवार के साथ अपनी हौंडा क्रेटा गाड़ी से मधेपुरा जिले के शहजादपुर गांव में अपने साले के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका की मित्रता वैश्विक भलाई के लिए है। इससे हमारा ग्रह बेहतर और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के ट्वीट को रिट्वीट कर यह बात कही। बाइडन ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दोस्ती में से एक है। यह पहले से कहीं अधिक मजबूत, करीब और अधिक गतिशील है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे उनकी बात से इत्तेफाक रखते हैं। हमारे देशों के बीच मित्रता वैश्विक भलाई की ताकत है। यह ग्रह…

Read More

—12 निर्विरोध और एक पर चुनाव, जीते सभी 13 सदस्य भाजपा के वाराणसी। जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। रविवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्विरोध 12 सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं, पिछड़ी जाति महिला में भाजपा की इंदिरा रानी ने 76 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी शबाना को हराया। इस जीत पर भाजपा में उत्साह की लहर है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने जीत पर कहा कि इससे ट्रिपल इंजन की सरकार और तेजी से काम करेगी। महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि…

Read More

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे का निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर है। आगरा में जनसंघ और भाजपा की जड़ें जमाने का श्रेय हरिद्वार दुबे को ही दिया जाता है। राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे के निधन की सूचना प्रातः6 बजे मिली। उनका निधन दिल्ली में प्रातः 4 बजे हुआ है। वहां से उनका पार्थिव शरीर आगरा के लिए लाया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि अंतिम संस्कार कब और कहां होगा। यह मूल रूप से बलिया…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों की पुलिस को तलाश है। तीनों आरोपित पीड़ित लड़की के रिश्तेदार हैं। यह वारदात गुलिस्तान कॉलोनी में हुई है। लड़की के माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। तीन दिन पुरानी इस वारदात का खुलासा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। इस संबंध में हवाई अड्डा थाने में पीड़ित के दादा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार लड़की 23 जून को दिन में किराने का सामान खरीदने घर से बाजार गई थी। वह घंटों बाद तक घर नहीं लौटी। वह शाम को…

Read More

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हुई। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 119.25 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 63,098.62 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 43.95 अंक यानी 0.24 की बढ़त के साथ 18,709.45 पर ट्रेंड कर रहा है। कारोबार की शुरुआत में बाजार की चाल धीमी दिख रही है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दायरे में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखी जा…

Read More

करीमगंज (असम)। रामकृष्णनगर पुलिस ने करीमपुर जिले के राताबारी और हैलाकांडी जिले की सीमा पर ईशानचेरा में बीती रात कार ((एएस-11वाई-7668) से 2.5 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस ड्रग्स की बाजार कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस का कहना है कि पक्की सूचना पर हैलाकांडी से रामकृष्णनगर की ओर आ रही कार को रोककर तलाशी ली। कार में बने गुप्त चैंबर ड्रग्स छुपाकर रखी गई थी। पकड़े गए दोनों आरोपित करीमगंज जिले के रहने वाले हैं। दोनों मादक पदार्थों के तस्कर हैं।…

Read More