Author: sonu kumar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों मुंबई दौरे पर है। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच फिल्मसिटी को लेकर कई पहलुओं पर बातचीत भी हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्षय कुमार से मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें योगी आदित्यनाथ और अक्षय कुमार आपस में चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा-‘आज मुंबई में भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता श्री अक्षय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में…

Read More

कंगना रनौत की बहन एवं मैनेजर रंगोली चंदेल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर कंगना ने अपनी बहन रंगोली को खास तोहफा देते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना ने अपनी बहन को जन्मदिन में एक पप्पी गिफ्ट किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें कंगना ने ट्विटर पर भी साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कंगना ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे टू माई वन एंड ओनली रंगोली। यूं तो रंगोली हमेशा हंसी मजाक करती रहती है, लेकिन अंदर से मैं जानतीं हूं कि वो एक मां है। यहां उनके परिवार में एक और सदस्य शामिल…

Read More

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को एयरसेल-मैक्सिस डील मामले की जांच के लिए एक फरवरी तक का समय दे दिया है। स्पेशल जज अजय कुहार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के बाद ये आदेश दिया। सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए दूसरे देशों को भेजा गया आग्रह पत्र अभी लंबित है। सीबीआई और ईडी दोनों ने इस मामले पर जांच के लिए और समय की मांग की। उसके बाद कोर्ट ने एक फरवरी तक जांच पूरी करने का निर्देश दिया। इसके पहले भी कोर्ट जांच पूरी…

Read More

अरब सागर में मछुआरों की एक नाव के पलट जाने से छह मछुआरे डूब गए। जिसमें से दो मछुआरों के शव मंगलवार को शाम को ही निकाल लिए गए थे, जबकि बुधवार सुबह एक मछुआरे का शव और बरामद हो गया। तीन मछुआरे अभी भी लापता हैं।  नाव में सवार 19 मछुआरे लौट आये थे। बताया गया कि ‘श्रीरक्षा’ नामक मछुआरों की नाव बोलार निवासी प्रशांत की है। मंगलवार को मिले मृतकों की पहचान पांडुरंगा सुवर्ण और प्रीतम सुवर्ण के रूप में की गई है, जो कि बोक्कापटन के निवासी हैं। दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक के उल्लाल स्थित समुद्र के…

Read More

 प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। वहीं, कई  केन्द्रीय मंत्रियों ने भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, स्मृति ईरानी ने भी भाजपा अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने…

Read More

 मुख्यमंत्री विजय रूपानी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अभय भारद्वाज और अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सीएम रुपाणी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में दिवाली के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा की जाएगी। इस स्थिति को देखते हुए राज्य के चार महानगरों में एक रात कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही अभय भारद्वाज और अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज (67 वर्ष) का कल चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया। कोरोना से फेफड़ों को पहुंचे नुकसान के बाद इलाज के…

Read More

 पुलिस की टीम ने अभियान चलाते हुए कोकराझार  जिलांंतर्गत कोकराझार थाना क्षेत्र के बाथौगुरी गांंव के मछिली तालाब के पास से भारी मात्रा में  हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद    हथियार व गोला-बारूदों  में एक  एके-47 राइफल, 7.62 एमएम की पिस्तौल  के 290 जिंदा कारतूस और प्वाइंट 303 एमएम की 19 जिंदा कारतूस  शामिल  है। ज्ञात हो कि बीटीसी चुनाव के मद्देनजर बीटीसी के चारों जिलों में पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी है। गत 3 महीनों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक ने बीटीसी चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कोकराझार में पुलिस के आला…

Read More

देश में नये कृषि कानून आने के बाद से ही किसान संगठन कानून में विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से शुरू हुआ आंदोलन राजधानी दिल्ली की चौखट पर है। किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ समेत आधा दर्जन से अधिक संगठनों ने भले ही आंदोलन से दूरी बना रखी हो, लेकिन मुद्दे सभी के एक जैसे हैं। किसान संघ ने 15 हजार ग्राम समितियों से प्रस्ताव पारित करवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पहले ही भेजे हैं। अब किसान संघ समेत अन्य संगठन भी भविष्य में…

Read More

नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता नाकाम होने के ठीक एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम बैठक की। घंटे भर चली इस बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे। शाह के आवास पर हुई इस बैठक में गत मंगलवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत पर चर्चा की गई। इसके साथ ही गुरुवार तीन दिसम्बर को किसानों से होने वाली बातचीत के मद्देनजर विचार-विमर्श किया गया। शाह ने तोमर और गोयल से किसानों…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 95 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 हजार 604 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 94,99,414 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 501 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,38,122 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,28,644 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 89,32,647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश…

Read More

 एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों, खासकर पंजाब के किसानों का जमावड़ा है। वे कृषि कानून को लेकर आक्रोश में हैं और सरकार की बात नहीं मान रहे हैं। ठीक उसी समय प्रधानमंत्री मोदी और उनके सिख समाज से जुड़ाव के साथ ही सिख समुदाय के लिए उठाए गए कदमों को सामने लाने का काम किया जा रहा है। हांलाकि यह एक संयोग ही है। सरकार ने तय किया था कि इस प्रकाश पर्व पर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा सिख समाज के लिए किए गए कार्यों को सामने लाने का काम करेगी। इसे ध्यान में…

Read More