Author: sonu kumar

फ्रांस की बहुराष्ट्रीय हॉस्पिटालिटी कंपनी एकॉर ने कोलकाता के दो होटलों के साथ व्यवसायिक  करार  खत्म कर लिया है। इसकी वजह से कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ी हुई है। एकॉर ने कोलकाता की अंबुजा-नेवटिया ग्रुप के साथ करार किया था जो कोलकाता में पांच सितारा होटल स्विसोटेल का संचालन करता है।  एकॉर इंडिया के मुताबिक  कॉन्ट्रैक्ट का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसे रिन्यू नहीं किया गया है। एकॉर के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि 1 जुलाई, 2020 से अंबुजा-निवटिया, स्विसोटेल कोलकाता के साथ हमारे मैनेजमेंट ने कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति कर दी है जिसके बाद अब हम…

Read More

अयोध्या, 05 जुलाई (हि.स.)। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर राम नगरी के सरयू घाट पर सामूहिक स्नान पर पाबंदी लगा दी गई और मंदिरों में जाकर दर्शन पर भी रोक लगा दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जगह जगह बैरियर लगाकर अयोध्या में बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन और स्नान से रोका जा रहा है। देश में कोरोना क्रमण को देखते हुए गुरुपूर्णिमा पर राम नगरी में बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है और सीमा पर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम के साथ अयोध्याा आने आने से रोका जा रहा है। बाहर से आने वालों…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के कुकरैल वन में पौध रोपण कर उत्तर प्रदेश में ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ का शुभारम्भ किया। इस मिशन के अन्तर्गत व्यापक जनसहभागिता एवं अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से आज राज्य भर में एक दिन के अंदर 25 करोड़ से अधिक औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, चारा औद्योगिक व प्रकाष्ठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण 201 से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ के तहत आज विभिन्न जिलों में पौध रोपण कर रहे हैं। कार्यक्रम को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सहित 26 राजकीय विभागों तथा विभिन्न…

Read More

गुवाहाटी। असम में अब तक का सर्वाधिक एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई है। यह संख्या वाकई में चौंकाने वाली है। इससे यह भी साबित हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने इसको लेकर जो तैयारियां शुरू की हैं, संभवतः आने वाले दिनों में वह भी नाकाफी हो जाएं। बावजूद असम में पिछले 24 घंटे के दौरान असम में 1202 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि 416 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। नये कुल 1202 मरीजों में से अकेले 777 मामले सिर्फ गुवाहाटी में दर्ज हुए हैं। राज्य…

Read More

 कुशीनगर के पचरुखिया में 29 अगस्त 1994 को दस्यु सरगनाओं ने जब छह पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारा था। उस समय भी पुलिस ने ठीक कानपुर गैंगवार के बाद कि तरह जंगल दस्युओं के खात्मे का अभियान चलाया था। तब बिहार प्रान्त की पुलिस ने भी यूपी पुलिस का सहयोग किया था। संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने चुन चुन—कर दस्युओं को मारा। उसके बाद से फिर कभी दस्यु उभर नहीं पाए। यूं कह लीजिए जंगल पार्टी के नाम से कुख्यात दस्युओं से कुशीनगर ही नहीं पड़ोसी बिहार प्रान्त के जनपदों को भी मुक्ति मिल गई। यूपी के कुशीनगर…

Read More

देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने सात लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,850 नए मामले सामने आए हैं। एक ही दिन में आने वाले नए मरीजों में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6,73,165 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 613 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण की वजह से अब तक 19,268 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,44,814 एक्टिव…

Read More

राज्य में बाढ़ के हालात में धीरे-धीरे सुधार होता दिखाई दे रहा है। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या अब 18 रह गई है। राज्य में 22 मई से बाढ़ के हालात जो बने, वह अब भी कामय है। हालांकि, बीच-बीच में स्थिति काफी सामान्य हुई थी लेकिन अचानक फिर से बारिश तेज हो गई, जिसके चलते बाढ़ के हालात बेकाबू हो गए। केंद्रीय जल आयोग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार निमातीघाटी (जोरहाट) और धुबरी में ब्रह्मपुत्र; एनटी रोड क्रॉसिंग (शोणितपुर) में जिया भराली; धरमतुल (नगांव) में कपिली नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य आपदा प्रबंधन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने रविवार को देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। जीवन को सार्थक बनाने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का आज विशेष दिन है। इस अवसर पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान बहुत ही आदरणीय है। गुरु एक सेतु है, जो ज्ञान और शिष्य को जोड़ता है। एक गुरु अपने ज्ञान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में सहयोगी और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके 74वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पासवान का प्रशासनिक अनुभव और प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर अंतर्दृष्टि केंद्र सरकार के लिए एक बड़ी संपत्ति है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, ‘मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी रामविलास पासवान को शुभकामनाएं। पासवान का प्रशासनिक अनुभव और महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों को लेकर उनकी अंतर्दृष्टि सरकार के लिए एक प्रमुख संपत्ति है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनका योगदान अपार है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए…

Read More

लद्दाख सीमा पर चीन की तरफ से भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती के जवाब मेंं भारतीय सेना ने एक और डिवीजन तैनात कर दी है। इस डिवीजन की तैनाती के बाद सिर्फ पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना की कुल चार डिवीजन हो गई हैं, जबकि मई से पहले इस इलाके में केवल एक डिवीजन तैनात थी। यह भारत की ओर से किसी भी सीमा पर सेना की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश से ले जाई गई यह नई डिवीजन पूर्वी लद्दाख में तैनात रहेगी, जिसमें 15 से 20 हजार…

Read More

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। इस क्रम में अब कांग्रेस नेता लद्दाख के लोगों की वीडियो भी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं जिसमें लोग चीनी घुसपैठ की बात कह रहे हैं। इस बीच शनिवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोग चीनी अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठा रहे है, अगर सरकार उनकी बातों को नजरंदाज करती है तो यह भारत को महंगा पड़ा सकता है। प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘अपनी मातृभूमि से प्यार…

Read More