Author: sonu kumar

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट में आगामी 11 जून से सुनवाई शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी लोकल ट्रेन सेवा शुरू नहीं हुई है, इसलिए जिलों में रहने वाले हाईकोर्ट के कर्मचारियों को लाने के लिए 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। हाईकोर्ट सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि महामारी से बचाव के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। मास्क, दस्ताने और प्रोटेक्टिव सूट पहनना अनिवार्य किया गया है। अभी अगले कुछ दिनों तक केवल अति जरूरी मामलों की सुनवाई होने की संभावना है। हालांकि इस बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई…

Read More

भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध अभी कुछ और दिन जारी रहेगा। इसे सुलझाने के लिए राजनयिक और सैन्य स्तर पर आगे भी बैठकें जारी रहेंगी। इस संबंध में शनिवार को दोनों देशों के उच्च सैन्य अधिकारी के बीच सीमा के नजदीक हुई बातचीत इस मुद्दे का हल नहींं खोज पाई। विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को दिए गए आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों देश सैन्य और राजनीतिक चैनलों के माध्यम से सीमा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आगे भी बातचीत का क्रम जारी रखेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

Read More

 दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई। इस दौरान चली तेज हवाएं से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी न बढ़ने का अनुमान पहले ही व्यक्त किया है और बारिश की संभावना भी जताई है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा, उप्र, उत्तराखंड एवं बिहार आदि राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को 10 जून तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी और आसपास के मैदानी भागों…

Read More

केंद्र की मोदी सरकार ने लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी और रोजगार गंवाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए मेगा प्लान तैयार किया है. केंद्र सरकार ने देश के 6 राज्यों के उन 116 जिलों की पहचान की है, जहां लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं. अब सरकार ने इन प्रवासी मजदूरों के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है. इसके तहत कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने राज्यों और गांवों को लौटे करोड़ों प्रवासी मजदूरों के पुनर्वास और रोजगार के लिए पूरा खाका तैयार किया गया है. अब सरकार इन 116 जिलों में केंद्र सरकार के सोशल वेलफेयर…

Read More

आरामबाग। हुगली जिले में आरामबाग थाना अंतर्गत पुइन इलाके में शनिवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना में मां एवं बेटे की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों के नाम मृदुला राय और और अतनु राय है। दोनों पुइन ग्राम के ही निवासी थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वे मोटरसाइकिल से डॉक्टर को दिखाने आरामबाग गए थे। वे अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी उनकी मोटरबाइक को तेजी से आ रही एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मां एवं बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर…

Read More

कोलकाता। जानलेवा महामारी कोरोना की वजह से अब कोलकाता पुलिस के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की आयु 47 साल थी और वह शेक्सपियर सरणी थाने के कॉन्स्टेबल थे। हालांकि उनकी पोस्टिंग डीसी साउथ ट्रैफिक गार्ड में थी। शनिवार रात कोलकाता मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हुई है। लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि वह मूल रूप से सिलीगुड़ी के फांसीदेवा का रहने वाला था। गत 24 मई को उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद गत 28 मई को बस से घर गए थे। उसके…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर इशारों-इशारों में हमला बोला है। रविवार को राज्यपाल ने दो ट्वीट किया, जिसमें बंगाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को लेकर चिंता जताई हैं। जगदीप धनखड़ ने लिखा कि छह जून को एक दिन में सर्वाधिक लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे। राज्य में हालात बिगड़ने के संकेत हैं और इससे बचाव के लिए मौजूदा प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। ममता बनर्जी को टैग करते हुए राज्यपाल ने लिखा है कि जरूरी है कि सख्ती बरतनी शुरू की जाए…

Read More

लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कई दर्द लिए अपने घर लौटे प्रवासियों ने अब बिहार के विकास की कहानी लिखनी शुरू कर दी है। परदेस में भले ही कोई काम करते हों लेकिन गांव आते ही अधिकांश महिला-पुरुषों ने कुदाल थाम लिया है। सरकार द्वारा इसके लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि इसमें परदेस से लौटे प्रवासियों में से दस प्रतिशत को भी काम मिलने की गुंजाइश नहीं है। हालांकि जिन्हें मिल रहा है वह खुश हैं और तन-मन से समर्पित होकर एक नई गाथा लिखने को बेताब हैं। यह ना केवल…

Read More

गुवाहाटी। देश के पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में भी कोरोना ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। हालांकि पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना की उपस्थिति काफी देर से हुई है। आरंभ में पूर्वोत्तर में मरीजों की संख्या बेहद कम थी, ऐसे में माना जाने लगा था कि पूर्वोत्तर के राज्य इस महामारी से बच गए हैं लेकिन अब लग रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्य भी उसी तरह से प्रभावित हैं, जैसा देश के अन्य राज्य। राज्य में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से प्रवासियों का आगमन शुरू हुआ यहां भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने…

Read More

दुनिया भर में आज दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिवस का उद्देश्य संतुलित और सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखना और जागरुकता फैलाना है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अन्नदाता किसानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना संकट की घड़ी में खाद्य सुरक्षा काफी आवश्यक है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपनी भूमिका समझनी होगी। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर हमारी थाली में भोजन देने वाले अन्नदाता किसानों को नमन। स्वस्थ रहने के लिए…

Read More

 योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद रामगढ़ झील का सौंदर्य दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पर्यटक भी इधर आकर्षित हुए हैं। इस वजह से लोगों में झील से रोजी-रोटी और रोजगार के अवसर दिखाने लगे हैं।  रामगढ़ झील की दलदली जमीन (वेटलैंड) पक्षियों के लिए न सिर्फ आहार का जरिया है बल्कि मानसून सीजन में सुरक्षा की दृष्टि से उनका प्रजनन स्थल भी है। लेकिन अब जलकुम्भी की साफ-सफाई में जाने-अनजाने इन पक्षियों का प्रवास उजड़ रहा है। प्रजनन स्थल निरंतर बिखर रहा है। पक्षियों के प्रवास और प्रजनन स्थलों के लिए संकट गहराया गया है।…

Read More