Author: Pramod Singh

-झारखंड के 13 आइपीएस का तबादला रांची। झारखंड सरकार ने 13 आइपीएस का तबादला किया है। वहीं दो आइपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीआइडी डीजी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज का डीआइजी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की है। जानें कौन कहां गये सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी आरके मल्लिक जैप एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। एडीजी मुख्यालय के पद…

Read More

-चार साल पूरे होने पर भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र रांची। प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। 29 दिसंबर को वर्तमान सरकार के चार साल पूरे होने हैं। इसे लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आरोप पत्र जारी करते सरकार पर जनता को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में अभी फाइल, फोल्डर और बॉस की सरकार है। ठगबंधन मालामाल है, झारखंड बदहाल है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस राज्य के 23 वर्षों…

Read More

-गिरिडीह में वीर बलिदान दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए बाबूलाल गिरिडीह। मुगल शासकों के अत्याचार के खिलाफ बलिदान देनेवाले चार साहिबजादे के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस मंगलवार को गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में मनाया गया। गुरुद्वारा के प्रधान सेवक डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया और पूर्व प्रधान सचिव डॉ अमरजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में मनाये गये बलिदान दिवस में सिख समुदाय के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मेयर सुनील पासवान भी शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा नेताओं…

Read More

-470 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति का वितरण सिमरिया। सिमरिया में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, श्रम प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोगता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक अंबा प्रसाद शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 470 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति वितरण की सौगात दी। उन्होंने 137 करोड़ की 161 योजनाओं का शिलान्यास, 112 करोड़ की 241 योजनाओं का उद्घाटन और 221 करोड़ की परिसंपत्ति 11 लाख 37000 लाभुकों के बीच वितरित की गयी। इस मौके पर…

Read More

-प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की रहेगी धूम रांची। एक्वा वर्ल्ड की ओर से नव वर्ष मेला कार्निवल 2024 का आयोजन 28 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच किया जायेगा। मंगलवार को एक्वा वर्ल्ड में कार्निवल 2024 का बुकलेट आयोजन समिति के संरक्षक प्रतुल शाहदेव और आयोजन टीम ने रिलीज किया। निदेशक सत्यप्रकाश चंदेल ने बताया कि कार्निवल 2024 का उद्घाटन 27 दिसंबर की शाम को चार बजे सांसद संजय सेठ एक्वा वर्ल्ड परिसर में करेंगे। 28 दिसंबर से कार्निवल आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। कार्निवल में प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, किड्स फैशन…

Read More

-नशे में धुत एएसआइ ने बरसायीं ताबड़तोड़ 28 गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर पकड़ना पड़ा हजारीबाग। हजारीबाग में शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ 28 गोलियां बरसा दीं। एएसआइ की इस हरकत से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गयी। जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर उसे पकड़ा। एसपी ने घटना के बाद तत्काल प्रभाव से आरोपी एएसआइ को सस्पेंड कर दिया है और अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। ये घटना हजारीबाग स्थित पुलिस लाइन की है। फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि एएसआइ…

Read More

-शिक्षा नीति क्रियान्वयन और आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि से जो प्रयोग चल रहे हैं उसे और आगे बढ़ना चाहिए रांची। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आज सही समय पर चर्चा समस्त भारत में हो रही है। इसी दृष्टि से समाज के लोगों को साथ लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। भारत गौरव, हमारी परिवार व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, पर्यावरण, सस्टेनेबल डिवेलपमेंट जैसे विषय शिक्षा में सम्मिलित किये जाने चाहिए, देश में आज अनेक उदाहरण हैं जहां इन पर सफल प्रयोग चल रहे हैं। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की प्रांत संयोजक बैठक…

Read More

गुरु जी के आशीर्वाद से आनेवाले 10 वर्षों में हर झारखंडी की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी रांची। वीर शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची जिला झामुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहली बार इंडिया गठबंधन की सरकार ने शहीद निर्मल महतो के सपनों के अनुरूप काम किया है। झारखंड के निर्माता गुरु शिबू सोरेन के निरंतर आशीर्वाद से मैं निर्मल दा के सपनों को साकार कर पा रहा हूं। आनेवाले 10 वर्षों…

Read More

-क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन का शिष्टमंडल मिला, दी बधाई रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जीइएल चर्च के बिशप सीमन तिर्की ने सीएम को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि क्रिसमस एक-दूसरे से खुशियां बांटने वाला पर्व है। यह पर्व हम सभी को आपसी सौहार्द्र और एक-दूसरे के लिए समर्पण का परिचय देता है। समस्त राज्यवासियों को क्रिसमस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप, जीइएल चर्च के बिशप सीमांत…

Read More

-उलगुलान आदिवासी डीलिस्टिंग महारैली में हुंकार रांची। उलगुलान आदिवासी डिलिस्टिंग महारैली में वक्ताओं ने कहा कि दूसरे धर्म को अपनानेवालों को एसटी का लाभ किसी हाल में नहीं मिलना चाहिए। जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से मोरहाबादी मैदान में रविवार को कहा गया कि जिसने इसाई या इस्लाम धर्म अपना लिया है, उसे अनुसूचित जनजाति का आरक्षण नहीं मिले। राष्ट्रीय संयोजक सह पूर्व मंत्री गणेशराम भगत ने कहा कि देश के 700 से अधिक जनजातियों के विकास और उन्नति के लिए संविधान निमार्ताओं ने आरक्षण और अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया था। इन सुविधाओं का लाभ अधिकतर वे लोग उठा…

Read More

-मोबाइल, बाइक सब दूसरे के नाम, दो हजार नंबर है मोबाइल में पर कोई नहीं जानता घर रांची। रांची पुलिस एक स्वाभाविक मौत के बाद अपना माथा पीट रही है। पुलिस के समक्ष परेशानी यह है कि मौत के बाद शव किसको सौंपे। मृतक के परिजन कौन हैं। कहां रहते हैं। किसी को कुछ पता नहीं है। 21 दिसंबर को खेलगांव थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास वेद प्रकाश मिश्रा के मकान में किरायेदार के रूप में रहने वाले 70 वर्षीय राकेश दुबे की मौत हो गयी। वे यहां 13 दिसंबर 2023 को किरायेदार के रूप में आये थे।…

Read More