Author: Pramod Singh

-पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को जेल से धमकी देने के मामले की कड़ी भर्त्सना की गयी रांची। द रांची प्रेस क्लब के चुनाव के बाद शनिवार को पहली बार नवनिर्वाचित कमेटी की औपचारिक बैठक प्रेस क्लब में हुई। इसमें क्लब की दशा और दिशा पर गंभीरता से विचार किया गया। पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को जेल से धमकी देने के मामले की कड़ी भर्त्सना की गयी। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित पत्रकार और उनके परिजनों को अविलंब सुरक्षा प्रदान करे। जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें…

Read More

-पत्रकार को धमकी पर सांसद संजय सेठ ने उठाये सवाल रांची। पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को होटवार जेल से मिली धमकी को लेकर सांसद संजय सेठ ने कई सवाल खड़े किये हैं। सांसद श्री सेठ ने कहा कि जेल के लैंडलाइन नंबर से धमकी दिया जाना, सीधे-सीधे सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा करने वाला है। यह बताने वाला है कि कैसे झारखंड में सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरकार के द्वारा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमकियां दी जा रही हैं। सांसद ने…

Read More

-झारखंड में जंगलराज, अब मीडिया भी सही बात को नहीं लिख सकती रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने पत्रकार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से धमकी भरे फोन कॉल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री प्रकाश ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से झारखंड में जंगलराज कायम हो चुका है। आज झारखंड में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था को लागू करने की जिसकी जिम्मेदारी होती है, हेमन्त सरकार ने उसे वसूली में लगा दिया है। नतीजा आज झारखंड में कोई…

Read More

-लव जिहाद,  धर्मांतरण से आदिवासी समाज की धर्म संस्कृति को खतरा रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने शनिवार को राज्य में बढ़ते लव जिहाद,धर्मांतरण और गो तस्करी के मामलों में राज्य सरकार पर प्रेसवार्ता कर बड़ा हमला बोला। वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने में लगे हैं। कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है पूरे प्रदेश में आंतरिक विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही। उन्होंने हाल में ही पाकुड़ जिले में धर्मांतरण की घटी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकुड़ जिला में…

Read More

-सरकार के 4 साल: मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने रखी बात रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का ठीक तरह से गठन भी नहीं हुआ था और देश-दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। वैश्विक महामारी के चलते देश में लंबे समय तक लॉकडाउन लगा रहा। झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। वैसी स्थिति में कोरोना जैसी आपदा राज्य के लिए अभिशाप जैसी थी। उन्होंने कहा कि इन विषम परिस्थितियों के बीच कोरोना संकट से लेकर अब तक हमारी सरकार ने बेहतर काम किया। हमने जो किया, जमीन पर किया। अबी…

Read More

-आदिवासी एकता महारैली को लेकर मंथन रांची। आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर 4 फरवरी को रांची में आदिवासी एकता महारैली होगी। इसे लेकर गुरुवार को विभिन्न संगठनों संग पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने विचार मंथन किया। बंधु तिर्की ने आदिवासी एकता महारैली का एकमात्र उद्देश्य आदिवासी समुदाय को एकजुट करना है। आदिवासियों के विकास के साथ ही उन्हें वैसे विभाजनकारी तत्वों से बचाना है, जो केवल सत्ता के लिए लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के बीच फूट डाल कर अपने स्वार्थ के लिए उन्हें लड़वाने के साथ पिछले…

Read More

रांची। केंद्रीय कारा होटवार रांची के अधीक्षक पद पर पदस्थापित बेसरा निशांत रॉबर्ट को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्राचार्य कारा प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Read More

-‘अकल बड़ी की भैंस’ के थीम पर आज लोगों में भैंस के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ रही रांची। एक्वा वर्ल्ड में कार्निवल के पहले दिन गुरुवार को कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की धूम रही। सबसे पहले ड्रॉइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जहां बच्चों को पर्यावरण से संबंधित संदेश देने वाला चित्र बनाना था। म्यूजिकल चेयर का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों ने हिस्सा लिया। बेस्ट रिस्ट वॉच कंपटीशन में युवाओं और यूवतियों ने रैंप पर चलकर अपने रिस्ट वॉच की नुमाइश की। चॉकलेट ईटिंग कंपटीशन में बच्चों को कम समय में ज्यादा चॉकलेट खाने की…

Read More

-स्कूल-कॉलेजों के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित, पुलिस बेफिक्र रांची। सूखे नशे ने लोगों का सुख चैन तो छीन ही लिया है। अब लोगों के वंश और नस्लों पर भी बन आयी है। शराब के बाद सूखा नशा युवाओं की नसों में इस कदर दौड़ने लगा है कि परिवार के परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गये हैं। राजधानी रांची भी अब इससे अछूता नहीं रहा है। रांची के चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक में सस्ते और सुलभ नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। शहर में चाय की टपरी की आड़ में युवाओं को हरी और सफेद पुड़ियों में गांजा और…

Read More

रांची। राज्य के 93 इंस्पेक्टर को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति मिली है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमोशन पानेवालों में डेविड सुनील कुमार मिंज, राजबल्लभ पासवान, लक्ष्मण प्रसाद, अरुणा मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक पासवान, अनिल एक्का, अटल शांडिल्य, किशोर तिर्की, सत्येंद्र नारायण सिंह, प्रभात कुमार सिंह, गोवर्धन उरांव, अजीत अरुण एक्का, सुधीर सुरीन, मुनु टुडू, नलिन कुमार मरांडी, अर्जुन पूर्ति, राइफल मुर्मू, चंद्रमोहन हांसदा, रामजी महतो, अलबिनुस इंदवार, बैजू उरांव, प्रकाश टोप्पो, अनूप बीपी केरकेट्टा, संतोष कुमार, दीपाली नायक, सतीश कुमार सिन्हा, मणिभूषण प्रसाद, वेंकटेश कुमार, मनोज…

Read More

-कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 139वां स्थापना दिवस रांची। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी का 139वां स्थापना दिवस रांची स्थित कार्यालय में गुरुवार को मनाया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने झंडोत्तोलन किया और गार्ड आॅफ आॅनर सेवादल के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने दी। मौके पर बंधु तिर्की ने सभी को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 138 वर्ष पूर्व 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस की चुनौती आज बहुत बढ़ गयी है। देश को विभाजनकारी शक्तियों के साथ ही अलगाववादी विचारधारा से बचाना और उन मूल्यों की रक्षा करना हम कांग्रेसियों की बहुत महत्वपूर्ण…

Read More