Author: Pramod Singh

– संताल के आदिवासी नये जेल अधीक्षक की सख्ती सीएम को नहीं पच रही रांची। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी होटवार जेल के सुपरिटेंडेंट राबर्ट बेसरा की सराहना की है। साथ ही उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को नसीहत भी दी है। सोशल मीडिया के जरिये बाबूलाल ने कहा है कि उन्होंने सुना है, होटवार जेल में इडी के केस में बंद आपके कमाऊ चेलों को युवा संताल आदिवासी नये जेल अधीक्षक राबर्ट बेसरा की सख्ती पच नहीं रही है। पहले की तरह ये अधीक्षक प्रेम की लीला के मायाजाल में फंस नहीं रहा। इतना टाइट कर दिया है कि सरकारी मेहमानों…

Read More

-गूंज महोत्सव का तीसरा व अंतिम दिन युवाओं के नाम सिल्ली/ रांची। गूंज महोत्सव का तीसरा और अंतिम दिन युवाओं के नाम समर्पित रहा। इस दौरान कई कार्यक्रम शुरू हुए। नयी पहल के साथ अब सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के 25 मिडिल स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गयी। इसके लिए गूंज परिवार, सीसीएल और आइआइटी कानपुर एलुमनी बेस्ड एडटेक कंपनी स्कूगलिंक के बीच एमओयू किया गया। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा में क्षेत्र को अव्वल बनाना है। यह वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरत है। इसके लिए कई योजनाएं बनायी जा रही हैं…

Read More

-गुमला में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम गुमला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की 80 प्रतिशत आबादी गांव में बसती है। सरकार गठन से पूर्व मैंने कहा था कि हमारी सरकार का संचालन गांव और पंचायत से होगा। योजनाओं का लाभ देने के लिए लोगों को प्रखंड कार्यालय और जिला मुख्यालय नहीं बुलाया जायेगा। आपकी सरकार खुद आपके द्वार आकर समस्याओं का समाधान करेगी। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए तीसरी बार ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी शिविरों का लाभ उठायें। सरकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा…

Read More

-कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव की आवश्यकता : सुदेश सिल्ली/रांची। गूंज महोत्सव का दूसरा दिन किसानों को समर्पित रहा। महोत्सव में विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों को गूंज परिवार के संरक्षक सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने सम्मानित किया। इनमें प्रखंड के 75 उत्कृष्ट किसान सम्मानित किये गये। महोत्सव के दौरान 22 किसानों के बीच 18 लाख 26 हजार रुपये का केसीसी वितरण भी किया गया। कृषि के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए सिल्ली प्रखंड के झाबरी गांव को उन्नत कृषि विकास के लिए विभाग ने गोद लिया है। जबकि प्रखंड के 25 किसानों को राज्य के…

Read More

-राज्य में उत्पन्न संवैधानिक संकट, आकंठ भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था पर सवाल उठाये रांची। भाजपा विधायकों ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के समक्ष हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा। उसमें कहा है कि हेमंत सरकार की चार वर्षों की नाकामियों, वादाखिलाफी ने आम जनता, युवा, महिला, किसान, दलित, आदिवासी सभी वर्गों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। राज्य की जनता न सिर्फ सड़क ,बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का संकट झेल रही, बल्कि भय और आतंक में भी जी रही है। आये दिन,…

Read More

-तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जनता संकल्पित नामकुम। भाजपा का मिलन कार्यक्रम नामकुम में रविवार को हुआ। इसमें जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा और खिजरी ग्राम पंचायत की मुखिया कमेर्ला कच्छप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा सहित सबका साथ-सबका विकास को…

Read More

-पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सशक्त भारत, मजबूत भारत के लिए आत्मनिर्भर भारत का निर्माण आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुका है। पीएम विश्वकर्मा योजना आत्मनिर्भर भारत की कुंजी बनेगी। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सर्वांगीण विकास की चिंता की है। गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : बाउरी नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार…

Read More

सैकड़ों करोड़ बरामदगी पर कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया नयी दिल्ली। आइटी छापे और उनसे जुड़े परिसरों से सैकड़ों करोड़ रुपये नकद की बरामदगी पर कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू की पहली प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने कहा कि आज जो हो रहा है, वह मुझे दुखी करता है। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है, वह मेरी फर्म का है। जो नकदी बरामद की गयी है, वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है। यह शराब की बिक्री से हुई कार्रवाई है। इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। जैसा…

Read More

भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज का बढ़ाया मान चंदवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को चंदवा में रामदेव गोंझू की पुण्यतिथि पर खरवार भोक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्री मरांडी ने कहा कि भारत के इतिहास में जनजाति समाज का संघर्ष और बलिदान का गौरवशाली इतिहास है। 1857 की लड़ाई के पहले ही भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू जैसे वीर महापुरुषों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, बलिदान दिये। गोली-बंदूक और तोपों के आगे तीर-धनुष से दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिये। कहा कि अलग झारखंड राज्य की लड़ाई भी लंबे काल तक चली, लेकिन अटल…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में जेल में बंद गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पीटर को हाइकोर्ट से जमानत मिली है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राजा पीटर के कस्टडी पीरियड और ट्रायल में गवाहों की अधिकता को देखते हुए कुछ शर्तों के साथ जमानत प्रदान की। इससे पहले झारखंड हाइकोर्ट से दो बार राजा पीटर की जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी जमानत याचिका मेरिट के आधार पर खारिज हो चुकी थी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राजा…

Read More

-महिला ने नेताजी एक्सप्रेस में बेटे को दिया जन्म कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में चलती ट्रेन में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। इस बार ट्रेन के सामान्य कोच में सफर कर रही गर्भवती महिला का शौचालय में प्रसव हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। कोडरमा स्टेशन पर जानकारी मिलने मिली, तो आरपीएफ ने जच्चा-बच्चा को मिशन सेवा के तहत एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि 13 दिसंबर को गाड़ी संख्या 12312 डाउन (नेताजी एक्सप्रेस) समय 1:16 बजे कोडरमा जंक्शन पहुंची। ट्रेन के आगमन पर…

Read More