Author: Pramod Singh

-राज्य सरकार की 4 साल की नाकामियों को करेगी उजागर रांची। प्रदेश भाजपा हर साल हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करती आई है। स्पष्ट आंकड़ों के साथ पार्टी ने राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर किया है। हेमंत सरकार के 4वर्ष आगामी 28दिसंबर को पूरे होंगे। इस दृष्टि से इस वर्ष भी पार्टी जनता की अदालत में हेमंत सरकार की 4वर्षों की नाकामियों ,लूट झूठ,भ्रष्टाचार को सटीक आंकड़ों के साथ लेकर जाएगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप पत्र तैयार करने की दृष्टि से एक 5सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसके संयोजक पार्टी के…

Read More

-रेलवे रैक से काला पत्थर और कोयला का चूर प्लांट को आपूर्ति -पांच हजार रुपये टन है प्लांट का कोयला, कोल डिपो को आठ हजार में रांची । झारखंड में कोयला तस्करी का एक और तरीका कारोबारियों ने ईजाद कर लिया है। इस तरीके से जहां करोड़ों का नुकसान पॉवर प्लांट को हो रहा है, वहीं कारोबारी मालामाल हो रहे हैं। संरक्षण की बात करें तो सीसीएल के अधिकारियों की भूमिका इसमें सामने आयी है। बरकाकाना, पतरातू या दूसरी रेलवे साइडिंग से एनटीपीसी, एमपीएल मैथन, पंजाब पॉवर प्लांट, हरियाणा पॉवर प्लांट सहित देश के अन्य पॉवर प्लांट को कोयले की…

Read More

-सीपी चौधरी वरीय उपाध्यक्ष, लंबोदर-सुनीता को महासचिव की कमान रांची। एक बार फिर से सुदेश कुमार महतो को आजसू पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बताया कि राज्य के नवनिर्माण के लिए लिये गये नवसंकल्पों के तहत केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है। इसी वर्ष 29-30 सितंबर और एक अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आजसू पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन में फैसला लिया गया था कि केंद्रीय कमेटी और केंद्रीय पदाधिकारियों का चयन होगा। इसी…

Read More

-55 मोबाइल फोन सेट, 36 सिम कार्ड सहित कई सामान बरामद गिरिडीह। गिरिडीह में एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना से पुलिस ने नौ शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बीते 100 दिनों में गिरिडीह जिले में 100 साइबर अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 55 मोबाइल फोन, 36 सिमकार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, 3 आईपैड, 1 लैपटॉप, तीन पावर बैंक और चार बाइक बरामद किये हैं। इनकी हुई गिरफ्तार, भेजे गये जेल गिरफ्तार साइबर अपराधियों में भेलवाघाटी थाना…

Read More

-कई दुकानें जलकर राख हो गयीं रांची।महात्मा गांधी मार्ग यानी मेन रोड स्थित डेली मार्केट फल में मंगलवार की रात भीषण आग लग गयी। इस घटना में कई दुकानें जलकर राख हो गयीं। आग लगने के बाद मार्केट में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने नल, बाल्टी और बर्तन से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, हालांकि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फिर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

Read More

-मूलवासी सदान मोर्चा की विचार गोष्ठी रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनाव में हक के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए मूलवासी सदान रहें। राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय है। वह रविवार को मूलवासी सदान मोर्चा की ओर से 2024 चुनाव की रणनीति को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। गोष्ठी का आयोजन ग्रैंड आॅकेजन बैंक्वेट हॉल कोकर में किया गया था। कहा कि आजादी से लेकर झारखंड अलग राज्य तक की लड़ाई में मूलवासी सदानों ने शहादत दी, लेकिन राज्य में एक…

Read More

-आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, जेएमएम और कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन रांची। राज्य की मौजूदा व्यवस्था से जनता खुश नहीं है। सरकार की गलत नीतियों का असर आम आदमी के जीवन पर पड़ रहा है। गैर जवाबदेह शासन ने प्रदेश को पीछे धकेला है। जिन्हें लोगों ने सत्ता संभालने की जिम्मेदारी दी, वे जनता का विश्वास जीतने में पूर्णत: विफल रहे हैं। उक्त बातें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। इस दौरान लोहरदगा, जमशेदपुर और रांची से आये जेएमएम, कांग्रेस के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों,…

Read More

-झामुमो प्रवक्ता का बयान चोरी और सीनाजोरी रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो में केवल सरकार चलाने का गठबंधन नहीं हुआ है, बल्कि एक-दूसरे के भ्रष्टाचार पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ भी बोलने का समझौता है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो नेताओं के भ्रष्टाचार उजागर होते हैं, तो कांग्रेस पार्टी उनके बचाव में आंदोलन करती है। जब कांग्रेस का मामला उजागर होता है, तो झामुमो बचाव में आ जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो की यह…

Read More

-आठ लॉकर और दस कमरे खुलने अभी बाकी रांची। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापामारी को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सुबह तक मेरे पास जो जानकारी थी, उसके मुताबिक 290 करोड़ रुपये कैश गिने गये हैं, आठ लॉकर हैं, जो अभी खुलने बाकी हैं और 10 कमरे खुलने बाकी हैं। अगर यह संख्या 500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाये, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। 500 करोड़ रुपये केवल नकद हैं, तो संपत्ति 1000 करोड़ रुपये की हो सकती है। कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। कांग्रेस ने इस देश की पूरी अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया…

Read More

-सरकार के सहयोग के बिना कांग्रेसी नेताओं का भ्रष्टाचार संभव नहीं  रांची। भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने धीरज साहू के ठिकानों पर पड़े आइटी छापा और करोड़ रुपये की बरामदगी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। साथ ही झारखंड़ में कांग्रेस के समर्थन से झामुमो की चल रही सरकार से इस्तीफे की मांग की। श्री प्रकाश ने कहा कि क से कांग्रेस और क से करप्शन, क से कैश यानी कि कांग्रेस और करप्शन का चोली-दामन का संबंध है। जब जब कांग्रेस सत्ता में आयी है, चाहे वह केंद्र की सत्ता में हो या राज्य की सत्ता में, भ्रष्टाचार को…

Read More

-धीरज साहू के ठिकाने से बरामद 300 करोड़ मामले में भाजपा ने हेमंत सरकार से मांगा इस्तीफा रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आइटी रेड के दौरान बरामद 300 करोड़ नकद मामले में भाजपा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के इस्तीफे की मांग की। जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जमुआ विधायक केदार हाजरा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने धीरज साहू और कांग्रेस पर हमला बोला। इस दौरान नेताओं ने कहा कि रविवार को स्थानीय भाजपा इकाई शहर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेगी,…

Read More