Author: azad sipahi

नयी दिल्‍ली। आज भी दिल्ली में को पेट्रोल के भाव 15 पैसे गिर गये। वहीं इस दौरान डीज़ल की कीमतों में 21 पैसे की गिरावट हुई है। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल के भाव 15 पैसे गिर गये। वहीं इस दौरान डीज़ल की कीमतों में 21 पैसे की गिरावट दर्ज हुई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 70.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.09 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया। हालांकि, माना जा रहा है कि सरकार अगले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा सकती है। ऐसे में कीमतें बढ़ सकती है।…

Read More

जम्‍मू कश्‍मीर। जम्‍मू कश्‍मीर में बीते 160 दिनों के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 136 आतंकी मारे गये हैं। घाटी में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि 25 जून से 5 दिसंबर के दौरान 136 आतंकी मारे गये हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 25 जून से 14 सितंबर के दौरान 80 दिनों में 51 आतंकी मारे गये हैं। वहीं अगले 80 दिनों में 85 अन्य आतंकी मारे गये। इसके साथ ही पत्थरबाजी की घटनाओं में भी भारी कमी दर्ज की गयी। सूत्रों के अनुसार 25 जून से 14 सितंबर के दौरान हुई…

Read More

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिला में पुलिस ने एक बार नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त करने में सफलता पाई हैं। यह सफलता पुलिस को सर्च अभियान के दौरान मिली। दरअससल किस्को थाना क्षेत्र के भूसाखाड़ जंगल में पुलिस ने नक्सलियों के कैंप पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया। इस मुठभेड़ में पुलिस प्रशासन के द्वारा करीब तीन सौ राउंड गोलियां चलायी गयीं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली भी लगी है। इस सर्च अभियान में एसपी प्रियदर्शी आलोक, एएसपी, कोबरा, जिला पुलिस बल और जगुआर के जवान शामिल थे। बता दें कि माओवादी रवीन्द्र गंझू के…

Read More

घाटशिला। झारखंड के घाटशिला में एक छात्रा को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल गालूडीह थाना क्षेत्र की दसवीं की छात्रा ने बीते शुक्रवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पूर्व उसने एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा था, जिसमें आत्महत्या के लिए उसने अपने प्रेमी कुलदीप महतो को जिम्मेदार ठहराया था। उसने पत्र में बताया कि वह कुलदीप से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके प्रेमी कुलदीप ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया था। जब उसने शादी…

Read More

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले दिनों हुई हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोपी फौजी को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जीतेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी ने शुक्रवार रात सोपोर में अपनी यूनिट ज्वाइन की थी। जिसके बाद उसे उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के हवाले कर दिया गया। सेना ने इस बाबत एक बयान जारी कर बताया कि आरोपी सैनिक की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने सेना के उत्तरी कमान से मदद मांगी गयी थी और हमने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है।…

Read More

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कोराम्बे जंगल से माओवादियों ने दो वनरक्षी सहित कई मजदूरों को बंधक बनाए रखा। हालांकि घंटों तक बंधक बनाए रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा कि कि पीरी वन क्षेत्र के दो वनरक्षी शत्रुघ्न कुमार चौबे और मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों को बंधक बनाया गया था। दिन-भर रखने के बाद उन्हें देर रात जंगल में छोड़ दिया गया। माओवादियों की इस कार्रवाई से लोगों में दहशत बना हुआ है। माओवादियों ने वन कर्मियों से मोटरसाइकिल और मोबाइल भी छीन लिया और क्षेत्र में…

Read More

राजस्थान। राजस्थान के बारां जिले स्थित किशनगंज विधानसभा सीट के शाहाबाद इलाके में एक बैलेट यूनिट सड़क किनारे लावारिस पड़ा मिला। इस मामले में दो अधिकारियों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आने हैं। वहीं शुक्रवार को सभी पांच राज्यों के मतदान संपन्न होने के बाद बीजेपी शासित तीन राज्यों सहित कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आये एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। विभिन्न एग्जिट पोल्स के मुताबिक मध्य…

Read More

रांची। लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव शनिवार को लालू यादव से मुलाकात कर की। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती लालू यादव से मिलकर महागठबंधन पर चर्चा की। वहीं, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर भी बात करेंगे। पिछले महीने शरद यादव का रांची आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। सांझी विरासत कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा झारखंड प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि फरवरी में एक समाजिक संगठन द्वारा सांझी विरासत कार्यक्रम आयोजित है। इसमें शरद यादव हिस्सा लेंगे।…

Read More

जम्‍मू-कश्‍मीर। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। पुंछ से मंडी की तरफ जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गयी जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बस से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Read More

नयी दिल्ली। देश में हर 8 में से एक शख्स की मौत हवा में घुले जहर के कारण हो रही है। बाहर ही नहीं, घर के अंदर का प्रदूषण भी जानलेवा हो रहा है। मेडिकल रिसर्च करने वाली सरकारी संस्था आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की नई स्टडी में यह दावा किया गया है। यह भारत में हुई पहली स्टडी है, जिसमें हवा में प्रदूषण की वजह से मौत, बीमारियों और उम्र पर पड़ने वाले असर को आंका गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदूषण लोगों की औसत उम्र भी घटा रहा है। अगर हवा शुद्ध मिलती तो लोग औसतन…

Read More

कोडरमा। समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक कर सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला का सभी प्रखंड सुखाड़ घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से यह टीम आज जिला के सभी प्रखंडों के गांवों में भ्रमण कर सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करेगी। मुखिया ने बताया कि लगभग 25 प्रतिशत हीं धान हो पाया है। बीडीओ एवं मुखिया को अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से सुखाग्रस्त गांवों का दौरा कर लोगों से जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जो मुखिया अपने क्षेत्र में बेहतर…

Read More