Author: azad sipahi

हजारीबाग। शौर्य दिवस पर विहिप और बजरंग दल द्वारा निकाले गये जुलूस सुबह से लेकर शाम चार बजे तक सबकुछ ठीक-ठाक था। शांतिपूर्ण तरीके से शहर के हरेक चौंक चौराहों से जुलूस गुजर रही थी। हुडहुडू और सिरसी का जुलूस जैसे ही झंडाचौंक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। बुचडटोली के सरारती तत्वों ने जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जुलूस के नियंत्रण में जुटे पुलिस प्रशासन के लोग जबतक पत्थरबाजी को समझे बुझते तबतक पुलिस सहित कई लोग पत्थर का शिकार होकर घायल हो चुके थे। इसमें चार पुलिसकर्मी सहित दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिली…

Read More

रांची। अनुसूचित जनजाति महिला से शादी कर अब उसके नाम पर गैर आदिवासी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकते। यह कानूनन गलत होगा। ऐसी महिला के नाम पर खरीदी गयी आदिवासी जमीन विक्रेता को वापस हो जायेगी। राज्य मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव एसकेजी रहाटे और भू-राजस्व विभाग के सचिव केके सोन ने बताया कि वैसी अनुसूचित जनजाति महिला, जिसने किसी गैर जनजातीय से शादी कर ली है, अब उसके नाम से आदिवासी जमीन नहीं खरीदी जा…

Read More

रांची। पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रांची की दीपिका कुमारी और अंतराष्ट्रीय तीरंदाज अतानु दास की सगाई 10 दिसंबर को रात में होगी। यह सगाई दीपिका के पैतृक गांव रातू चट्टी में ही संपन्न होगी। अतानु मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। दीपिका की मां गीता देवी ने बताया कि सगाई 10 दिसंबर को जबकि शादी अगले साल 2019 में नवंबर में होगी। सगाई समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे। इसके अलावा आसपास के करीब 100 लोगों को निमंत्रण दिया गया है। ऐसी है दीपिका की तीरंदाज बनने की कहानी तीरंदाज दीपिका कुमारी को पूर्व…

Read More

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज भी कम हो रही हैं। आईओसी की वेबसाइट पर दिये गये भाव के अनुसार, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम 40 पैसे और 43 पैसे नीचे गिरा है। दिल्ली में पेट्रोल 71.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे से ज्यादा बने हुए हैं, यहां पेट्रोल 76.90 और डीजल 69.02 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल जल्दी ही उत्तर प्रदेश के मुकाबले फिर से सस्ता हो जायेगा। इसका कारण वैट ढांचा है जिसकी वजह…

Read More

लंदन। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बैंकों से लिया गया पैसा चुकाने के अपने प्रस्ताव का अपने या मिशेल के प्रत्यर्पण से किसी तरह का कोई लिंक होने से इनकार किया है। माल्या ने कहा है कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि पैसे वापस ले लिए जायें और उन्हें पैसा चुराने वाला न कहा जाये। बता दें कि ब्रिटेन की अदालत में माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई चल रही है। भारत कोशिश कर रहा है कि बैंकों से करीब 9 हजार करोड़ रुपये लेकर भागे माल्या को देश वापस लाने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को अगुस्टा…

Read More

बुलंदशहर। बुलंदशहर हिंसा में मारे गये इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान परिवार से सुबोध की पत्नी रजनी सिंह के साथ उनके बेटे एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह के साथ प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग भी पहुंचे हैं। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी पहुंची। यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि परिवार को 50 लाख की मदद दी जायेगी। इसके अलावा एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है।…

Read More

बोकारो। बोकारो डीसी के स्टेनो मुकेश कुमार को एसीबी ने गुरुवार को 70 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें धनबाद ले जाया गया। मुकेश की गिरफ्तारी सेक्टर चार स्थित डीसी आवास के सामने सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार डीसी आवास के सामने ही शिकायतकर्ता से घूस ले रहा था। उस समय डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल अपने आवास के भीतर लॉन में टहल रहे थे। मुकेश ने शिकायतकर्ता के घूस की रकम के साथ बुलाया था। शिकायतकर्ता ने जैसे ही उसे रकम थमायी, मुकेश को शक हो गया। वह वहां से भागने लगे। तब…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट को शीघ्र ही दो नये जज मिलेंगे। हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपक रौशन और संजय कुमार द्विवेदी के नामों की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जज बनाये जाने के लिए की है। अनुशंसा भारत सरकार के पास भेज दी गयी है। झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने बताया कि दोनों झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं और इनके नामों की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की है। केन्द्र सरकार से अनुमति मिलते ही दोनों जज के रूप में नियुक्त किये जायेंगे। वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट में 19 जज हैं। दो नये जज मिलने से हाईकोर्ट…

Read More

कतरास/ गोमो। कतरास-निचितपुर लिंक लाइन बनकर तैयार है। अब इस पर मेमू ट्रेन दौड़ाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे ने साल 2019 के तैयार नए प्रोजेक्ट में मेमू ट्रेन को शामिल किया है। प्रोजेक्ट में मेमू ट्रेन का परिचालन जनवरी माह में शुरू करने की बात कही गयी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार कतरास-रांची मेमू ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दिखाने रेल मंत्री कतरासगढ़ स्टेशन आ सकते हैं। मेमू ट्रेन के चलने की सूचना से खुश हैं कतरासवासी स्थानीय लोगों ने रेलवे से मांग की है कि मेमू ट्रेन दिन के 10 बजे रांची…

Read More

लातेहार। झारखंड के लातेहार में बालूमाथ स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मृदा दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर महेश चंद्र राय ने की। जिसमें बालूमाथ और लातेहार जिले के करीब डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया। जिसमें किसानों को मृदा दिवस के अवसर पर खेती के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही कार्यशाला में नये तरीके से खेती करने के तरीका बताये। कार्यशाला में कृषि एक्सपर्ट ने किसानों को बताया कि कि उन्हें मिट्टी की जांच कैसे करनी चाहिए और मिट्टी उपयुक्त पर उसमें कैसे फसल लगेगी। कार्यशाला में कहा गया कि…

Read More

रांची। टीपीसी उग्रवादियों को टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह के बैंक खाते में 17 करोड़ रुपये मिले हैं। एनआईए ने खाता फ्रीज करा दिया है। हालांकि एनआईए ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एनआईए ने सुधांशु को चतरा के सिमरिया से 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर छोटू सिंह टोरी रेलवे साइडिंग तक जाता था। उसने मां वैष्णो इंटरप्राइजेज नाम से कंपनी बना रखी थी। इसी के जरिए वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था। एनआईए को जानकारी मिली थी कि…

Read More