रांची। गाड़ियों को इंधन नहीं मुहैया कराने पर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार परेशान कर रही है। वह नहीं चाहती कि सरकार का विरोध हो, लेकिन जब तक एक कतरा खून भी शरीर में रहेगा, तब तक जनता के लिए आवाज उठाऊंगा। बाबूलाल ने कहा कि इस तरह की परेशानियों से वह हारनेवाले नहीं हैं। 1983 के बाद से पिता और बेटे की मृत्यु के दौरान ही सिर्फ 10 से 15 दिनों तक घर में रहा हूं। इसके अलावा हमेशा जनता की सेवा के लिए यात्रा करता रहा हूं। ऐसे में अगर सरकार…
Author: azad sipahi
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को अरगोड़ा तालाब में स्थापित सूर्य मंदिर का उद्घाटन किया। यह पहला तालाब है जहां गोल्डन कलर का रथनुमा सूर्य मंदिर बनाया गया है। भगवान भुवन भास्कर की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। मंदिर का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में अरगोड़ा तालाब को राज्य का मॉडल तालाब बनाएंगे। रांची के सभी जलाशयों का जीर्णोद्धार कराने पर काम कर रही सरकार मुख्यमंत्री ने कहा कि हटिया विधायक और नगर निगम के सहयोग से तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। चारों ओर छठ…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान किसी नक्सली के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। संयुक्त कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने एक डीबीबीएल गन, एके-47, 180 जिंदा कारतूस, एके 47 की एक मैगजीन, 12 बोर बंदूक का गोली, 46 पीस कपड़ा, जूता, पिट्ठू बैग, वर्दी, कंबल और दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तु को बरामद किया है। साथ ही दूरबीन, वायरलेस सेट, लैपटॉप, 2 मोबाइल और नगद 735 रुपया बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक को मिली थी गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक क्रांति…
रांची। महापर्व छठ का शुभारंभ रविवार से हो गया। इस दिन छठ व्रतियाें ने नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत की। रविवार को छठ बाजार सज चुका है, जिसमें अर्घ्य और पूजन सामान की खरीदारी हो रही है। नहाय खाय के दिन व्रतियां स्नान कर पूजा-अर्चना कीं। इसके बाद अरवा चावल, चना दाल व कद्दू की सब्जी का सेवन किया। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य शनिवार को बाजार में कद्दू की खरीदारी खूब हुई। सोमवार को खरना पर्व है। इस दिन व्रतियां दिन भर निर्जला उपवास करेंगी। शाम में स्नान के बाद अरवा चावल, गुड़ और दूध…
रांची। झारखंड के धालभूमगढ़ हवाई अड्डे को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नयी दिल्ली के केंद्रीय नागरिक उण्डेय सचिव आरएन चौबे ने निरीक्षण में हरी झंडी दे दी। निरीक्षण में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेन्ट सुनील भास्कर , सांसद विद्युत वरण महतो , पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार शामिल रहे। इस दौरान धालभूमगढ़ की बीडीओ और सीओ भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहीं। उड्डयन सचिव आरएन चौबे हवाई पट्टी पर हैलीकॉप्टर से उतरे और पूरी जानकारी ली। इस दौरान केन्द्रीय नागरिक उण्डेय सचिव आरएन चौबे ने हवाई पट्टी का नक्शा देखा और निरीक्षण के बाद उन्होंने पूरब-पश्चिम के रुख वाले…
नयी दिल्ली। प्रथम विश्व युद्ध के अंत के 100 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान वर्ल्ड वॉर मेमोरियल जाने की तस्वीरें सांझा कीं। बता दें कि मोदी अपने फ्रांस दौरे के दौरान नव शैपल में प्रथम विश्व युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, यह स्मारक प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और बेल्जियम में हुई लड़ाइयों में प्राण न्यौछावर करने वाले करीब 4700 भारतीय सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है। इसके साथ ही मोदी ने तीन मूर्ति चौक की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी…
आलोक वर्मा के खिलाफ जांच पूरी करने के लिए CVC संघर्षरत
गिरिडीह। बेंगाबाद के छोटकी खरगडिया मुख्य मार्ग पर मुंडराडीह के पास रविवार सुबह यात्री बस पलट गयी। बस में ड्राइवर, कंडक्टर समेत आठ यात्री सवार थे। घटना में एक महिला को गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज बेंगाबाद के प्राइवेट क्लिनिक में किया जा रहा है। मामूली रुप से घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। चतरा से धनबाद जा रही थी बस दुर्घटना की शिकार बस चतरा से धनबाद जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। इस दौरान मुंडराडीह के पास सड़क पर लगे ब्रेकर को चालक देख नहीं…
बीजापुर। छतीसगढ़ राज्य में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के बीच नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया है। राज्य के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बीएसएफ की एक सर्च टीम पर आईईडी के जरिए हमला किया है। इस घटना में बीएसएफ के कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। कांकेर की यह घटना उस वक्त हुई है, जबकि 12 नवंबर को यहां पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कराई जानी है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हुई इस वारदात में बीएसएफ का एक जवान जख्मी हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ की एक पट्रोलिंग टीम…