नयी दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। रविवार को पेट्रोल के दामों में 16 पैसे और डीजल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गयी है। नयी कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल 72.46 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 83.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों…
Author: azad sipahi
रांची। रांची को जल्द ही विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल की सौगात मिलनेवाली है। अब यहां भी मुम्बई की तर्ज पर कैंसर का इलाज होगा। हॉस्पिटल निर्माण की आधारशिला शनिवार को सीएम रघुवर दास और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने रखी। अस्पताल निर्माण के लिए सरकार ने टाटा ट्रस्ट को 23.5 एकड़ जमीन कांके के कदमा मैदान में दी गयी है। मौके पर ही स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी एवं टाटा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आर वेंकटरमण की ओर से एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए आनेवाले समय में बाहर नहीं…
रांची। संविधान विशेषज्ञ पद्म भूषण डॉ सुभाष कश्यप ने कहा कि देशतोड़क पत्थलगड़ी की इजाजत संविधान नहीं देता है। यह विधिसम्मत नहीं है। आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को वह पांचवीं अनुसूची विषयक सेमिनार में बोल रहे थे। कहा कि पत्थलगड़ी आंदोलन को मैनेज किया गया, लेकिन यह समस्याओं का समाधान नहीं है। पत्थलगड़ी आंदोलन के बारे में कहा कि अगर ग्रामसभा कहती है कि वह राज्य और केंद्र सरकार की परवाह नहीं करती है, तो यह गलत है। आदिवासियों की परंपरा पत्थलगड़ी है, लेकिन अगर इसमें आजादी की बात होती है, तो राष्ट्रविरोधी होगा। भारत के लोग एक है, इसकी…
बालूमाथ। अम्रपाली कुंडी से कोयला लेकर चलने वाले सैकड़ों हाईवा से उड़ते धुलकन एवं प्रदूषण से परेशान आम जनता परेशान है। बालूमाथ मेन रोड मुरपा रोडवासियों ने सड़कों पर एक सप्ताह से टेंकर के द्वारा पानी से नहीं पटाया गया। अम्रपाली, कुंडी, तेतरियाखाड़ सीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताया। रांची चतरा बालूमाथ मुख्य मार्ग को सुबह से ही रोड जाम कर दिया है। जिससे सड़क पर लंबी लाइन लग गयी। जाम से छोटे एवं यात्री वाहनों को मुक्त रखा है।
चतरा। झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल होनेवाले झाविमो के छह विधायकों की विधायकी जायेगी। भाजपा में शामिल होनेवाले सभी विधायकों ने संविधान के खिलाफ जाकर पैसा लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बिकनेवाले विधायकों की विधायकी हर हाल में जायेगी। मरांडी ने उक्त बातें शनिवार को चतरा जिला के लमटा, लावालौंग, सिमरिया और टंडवा में हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। मरांडी ने कहा कि संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता है कि किसी पार्टी…
रांची। आस्था का महापर्व छठ पूजा रविवार से शुरू हो जायेगी। रांची नगर निगम के दावे के मुताबिक 10 नवंबर तक सभी तालाबों की साफ सफाई हो जानी चाहिए थी, लेकिन शहर के सभी प्रमुख छठ तालाबों की सफाई अभी भी पूरी नहीं हुई है। जबकि, दीपावली से पूर्व ही शहर के तालाबों और डैमों का निरीक्षण मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त सहित निगम की टीम कर चुकी है। इसके बाद भी तालाब में दीपावली और काली पूजा के विसर्जित अवशेष अभी तक नहीं हटे हैं। छठ को लेकर तालाब के पानी की गहराई को चिह्नित कर डेंजर जोन…
हजारीबाग/इटखोरी। झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को हजारीबाग में थे। यहां हजारीबाग परिसदन में उन्होंने दलित मोर्चा के बुद्धिजीवी वर्ग की बैठक की। इसके बाद इटखोरी में पार्टी द्वारा आयोजित पोल खोल-हल्ला बोल कार्यक्रम में सरकार पर सीधा प्रहार किया। यहां जनसभा में उन्होंने कहा कि विधायकों को खरीद कर बनी यह सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है। जितनी घोषणाएं हुईं, एक भी धरातल पर नहीं उतरी। कहा कि ऐसे विधायकों की पोल अब खुलने लगी है। दलित समाज को अधिकार से वंचित कर रही है सरकार इससे पहले हजारीबाग में हुई बैठक में बाबूलाल मरांडी ने…
विधायक ढुल्लू महतो का करीबी है भाजपा नेता धनबाद। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली 39 वर्षीय महिला ने शहर के एक भाजपा नेता अयोध्या ठाकुर पर शारीरिक शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है। अयोध्या ठाकुर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के करीबी बताये जाते हैं। पीड़िता का आरोप है कि पिछले एक साल से आरोपी उसका मानसिक शोषण कर रहा था। इस संबंध में उसने पहले 30 अक्टूबर को आॅनलाइन केस दर्ज कराया था। कोई कार्रवाई न होता देख पीड़िता ने सात नवंबर को कतरास थाने में केस दर्ज कराया। उसने अयोध्या ठाकुर पर पति को जान से मार देने की…
सिमडेगा/रांची। ह्यूमन ट्रैफिकिंग समेत गोड्डा की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांटेड रोहित मुनि को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस भागलपुर के कहलगांव से सिमडेगा पहुंच चुकी है। शुक्रवार को एसपी संजीव कुमार ने रोहित से घंटों पूछताछ की। वहीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उससे दर्ज मामलों के बारे में लगातार पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को ट्रांजिट रिमांड की अवधि पूरी हो जायेगी। उसके बाद रोहित को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। रोहित को कहलगांव स्थित उसके पैतृक गांव त्रिमुहान से गुरुवार को गिरफ्तार किया…
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए। सुरक्षाबलों को तिक्केन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीमों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। मारे गए आतंकियों की पहचान लियाकत अहमद और वाजिद के रूप में हुई है। दोनों आतंकी पुलवामा के आसपास के ही रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान इलाके में इटरनेट सेवा को बंद कर…
नयी दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। शनिवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे और डीजल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गयी है। नयी कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.89 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल 72.58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आर्थिक शहर मुंबई की बात करें तो यहां 17 पैसे कमी के साथ पेट्रोल 83.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे कमी के साथ 76.05 रुपये प्रति लीटर हो…