Author: azad sipahi

रांची। झारखंड का 18वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को मनाया जा रहा है। मोरहाबादी मैदान में दोपहर 12 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कई कार्यक्रम होंगे। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर उनकी समाधि स्थल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। झारखंड को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जायेगा राज्य गठन के 18 वर्ष होने के मौके पर झारखंड को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जायेगा। मौके पर दो हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। भवन निर्माण निगम,…

Read More

रांची। 67000 पारा शिक्षकों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर पारा शिक्षक 15 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के निर्णय पर अडिग हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में विरोध या व्यवधान डालने वाले पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इसकी परवाह नहीं करते हुए पारा शिक्षक समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को ही रांची पहुंच गये। झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बजरंग प्रसाद, संजय दुबे ने यह जानकारी दी। घोषणा नहीं होने की स्थिति में काला झंडा दिखाएंगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पारा शिक्षकों को नियमित करने की…

Read More

नयी दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर कम होकर 77.28 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर घटकर 72.09 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गयी जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 82.20 रुपये वहीं डीजल के दाम 11 पैसे घटकर 75.53 रुपए प्रति हो गये। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड को नक्सल मुक्त करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है। मात्र 20 प्रतिशत ही नक्सल झारखंड में बचा है। ये ग्रामीणों की आड़ में मुखौटा पहन कर काम कर रहे हैं। ये नक्सली नहीं, बल्कि गुंडे हैं। पुलिस नक्सल फ्रंट पर बेहद अच्छा काम कर रही है और वह समय दूर नहीं, जब झारखंड पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जायेगा। सीएम बुधवार को झारखंड स्थापना दिवस परेड एवं पुलिस अलंकरण समारोह 2018 के अवसर पर जैप वन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। झारखंड स्थापना दिवस पर स्थायी न किये जाने पर पारा शिक्षकों ने विरोध-प्रदर्शन करने और स्कूलों में तालाबंदी करने की धमकी दी है। इसे देखते हुए पुलिस ने पारा शिक्षकों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को अलग-अलग जगहों से 28 पारा शिक्षकों को हिरासत में लिया गया। गढ़वा में भी सात पारा शिक्षक हिरासत में कोडरमा एसपी एम तमील वाणन ने बताया कि डोमचांच व सतगांवा से पांच-पांच, जयनगर व मरकच्चो से एक-एक, कोडरमा से दो और चंदवारा व तिलैया से तीन-तीन पारा शिक्षकों को 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं,…

Read More

रांची। झारखंड का 18वां स्थापना दिवस समारोह 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। मोरहाबादी मैदान में दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कई कार्यक्रम होंगे। राज्य गठन के 18 वर्ष होने के मौके पर झारखंड को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जाएगा। मौके पर 2 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। राज्य का 18वां स्थापना दिवस समारोह आज, करोड़ों की योजनाओं का होगा शुभारंभ भवन निर्माण निगम, नगर विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग से जुड़ी करीब 1100 करोड़ रुपए की दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास और…

Read More

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ यहां से करीब 470 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में स्थित है और गुरुवार को कुड्डलूर तथा पम्बान के बीच दस्तक दे सकता है जिससे तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है। यहां मौसम कार्यालय ने बताया कि ‘गाजा’ गुरुवार शाम या रात को पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु सरकार पहले ही 30,500 बचावकर्मी तैनात करने की घोषणा कर चुकी है, वहीं तंजौर, तिरुवरुर, पुडुकोट्टई, नागपट्टिनम, कुड्डलूर और रामनाथपुरम के…

Read More

धनबाद। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए झारखंड के सांसद, मंत्री और विधायक अपने समर्थकों के साथ चुनाव अभियान चला रहे हैं। झारखंड के ज्यादातार भाजपा नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में डेरा डाल रखा है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर को हो चुका है। जबकि झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ के सरगुजा प्रमंडल में 20 नंवबर को चुनाव होना है। इस प्रमंडल में पांच जिले कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जसपुर और सरगुजा है। इन जिलों के चुनाव प्रभारी झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख…

Read More

गिरिडीह। झारखंड में गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया। थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि भलपहरी गांव के पास की है. युवक का नाम मुकेश यादव है और वह भाषपुर का रहने वाला है. सोमवार की देर शाम दो बाइक सवार अपराधियों ने युवक के साथ लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी.…

Read More

रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूरे राज्य में उत्साह चरम पर रहा। बुधवार को उदीयमान भगवान भास्‍कर को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों का छठ पर्व संपन्न हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ छठ घाटों पर जुट गयी थी। वहीं, छठ घाट पर रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक सजावट के साथ-साथ रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गयी थी। तीन बजे से ही जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह तीन बजे के बाद से ही सभी घाटों पर व्रती…

Read More