धनबाद। झारखंड में बंद पड़े धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर फिर से ट्रेनें दौड़ने की संभावना बढ़ गयी है। एक साल से भी अधिक समय से बंद इस रेल लाइन का डीआरएम ने निरीक्षण किया है। आने वाले 15 नवंबर को अब सीआरएस इसका ऩिरीक्षण करेंगे। कतरास-निचितपुर के बीच रेल मंत्रालय ने मेमो ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिसके बाद लिंक ट्रेनों के जरिए लोग रांची तक यात्रा कर सकेंगे। कतरास पहुंचे धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अनिल मिश्रा ने निचितपुर से कतरास तक रेल लाइन का ट्रॉली से निरीक्षण करने के बाद स्थानीय पत्रकारों एवं डीसी रेल लाइन को…
Author: azad sipahi
, मुख्यमंत्री और रतन टाटा रखेंगे नींव
रांची। दीपावली को रात आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखा फोड़ने की अनुमति रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में रांची जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारियों, बीडीओ, एसडीओ, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक और रांची डीएसपी और थाना प्रभारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए सुनिश्चित करने को कहा है। अपर जिला दंडाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने रात दस बजे के बाद पटाखों की बिक्री पर लगा दी है। साथ…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। उनमें से एक पहले सेना में था, जो बाद में आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा के सफानगरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने आज तड़के घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि जब सर्च ऑपरेशन चल रहा था, तब छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी और दो आतंकी…
नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। आज भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 9 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.07 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। मुंबई में यह 83.92 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 80.33 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 77.24 रुपए प्रति लीटर,…
वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से भारत, चीन और जापान सहित आठ देशों को फिलहाल मोहलत दे दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका ने यह रियायत इस आधार पर दी है, क्योंकि इन देशों ने ईरान से तेल खरीद में पहले ही भारी कटौती कर दी है। अमेरिका की ओर से ईरान के साथ परमाणु समझौते से अपने को अलग कर उसके तेल और वित्तीय क्षेत्र के विरुद्ध काफी सख्त प्रतिबंध लगाए दिए हैं। ये प्रतिबंध आज से लागू हो गये हैं। पोम्पियो ने आठ देशों की सूची…
रांची। देश में आम चुनाव से पहले का सेमीफाइनल चल रहा है। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का परिणाम अगले वर्ष होनेवाले लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा तय करेगा। सभी राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। खासकर देश की दो सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस के लिए पांच राज्यों का चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। दोनों दलों के रणनीतिकार कैंप किये हुए हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से लगातार भाजपा का शासन है। भाजपा जहां इस राज्य को किसी भी हाल में अपने हाथ से नहीं जाने…
रांची। सोमवार को धनतेरस है। आयुर्वेद के जनक श्री धन्वन्तरि के पूजन का दिन। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से श्री धन्वन्तरि की बहन लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साल भर सुख-समृद्धि और खुशी देती हैं। इसे देखते हुए बाजार सजकर तैयार है। ग्राहकों में भी खरीदारी के प्रति खास उत्साह है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, गाड़ियां, मकान, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और बर्तन अादि खरीदने को शुभ माना जाता है। लोग झाड़ू की खरीदारी को भी शुभ मानते हैं। धनतेरस पर सिर्फ रांची में करीब 175 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। कहां कितने के…
भुवनेश्वर। ओडिशा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। नक्सल प्रभावित मलकानगिरी जिले में एक मुठभेड़ के दौरान पांच नक्सलियों को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह राज्य के मलकानगिरी जिले के कलिमेदा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। दंतेवाड़ा में हुई थी मुठभेड़ पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गये…
ओटावा। कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और एक अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। हादसे में छोटे विमान के पायलट की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि ओटावा से तकरीबन 30 किलोमीटर पश्चिम में ओंटारियो के कार्प में रविवार तड़के हुई दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सेसना विमान का पायलट अकेले विमान उड़ा रहा था। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट कनाडा के प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे विमान टर्बोप्रॉप पाइपर पीए-42 को ओटावा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भेजा गया, जहां वह सुरक्षित उतर गया।…
उत्तराखंड। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 30 साल के हो गये हैं। ये दिन भारतीय क्रिकेट कप्तान और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए बेहद ही खास है। अब सवाल ये है कि आखिर विराट कोहली का जन्मदिन कहां और कैसे मनाया जायेगा। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के टिहरी में होटल आनंदा में ठहरी है, जो कि बॉलीवुड और कॉरपोरेट वर्ल्ड के लोगों की पसंदीदा जगह है। ये वही होटल है जहां विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले भी काफी समय बिताया था। सूत्रों की मानें तो विराट अपना जन्मदिन हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम…