कोडरमा। जीआरपी थाना ने मुंबई से लगभग 50 लाख के जेवरात तथा 33 हजार रुपये नगद चोरी कर भाग रहे एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी सूचना मुंबई पुलिस के द्वारा पूर्व में मिल चुकी थी। पुलिस द्वारा ट्रेन से आ रहे युवक का इंतजार किया जा रहा था। कोडरमा स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रूकी उसे बोगी में चढ़कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार युवक अपने एक सहयोगी के साथ मुंबई हावड़ा मेल से अपने घर जाने के लिए कोडरमा स्टेशन पर उतरने ही वाला था। युवक संतोष यादव पिता भुवनेश्वर…
Author: azad sipahi
रांची। रिम्स में भर्ती लालू यादव से तेजप्रताप ने शनिवार को मुलाकात की। तेजप्रताप ने कहा कि ऐश्वर्या के बंधन में बंध कर नहीं रह सकता हूं। घुटन में अब नहीं जी सकता हूं। अब बहुत आगे बढ़ गये हैं। पीछे लौटना मुश्किल है। तलाक की जो याचिका दायर की है, उसमें कहा है कि उनकी पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है। साथ ही वह हाइ-सोसाइटी की लड़की है, इसलिए मेल नहीं खा रहा है। इधर, शाम को तेजप्रताप की तबीयत बिगड़ गयी। डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। ने के कारण तेजप्रताप शनिवार को पटना नहीं लौट सके।
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कैलाशपति मिश्र झारखंड भाजपा के आधार स्तंभ रहे। ऐसे महापुरुषों के परिश्रम और प्रयास का ही परिणाम है कि पार्टी आज जनजन में लोकप्रिय है। सीएम ने शनिवार को स्व कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ये बातें कहीं। सीएम ने एचइसी गेट के समीप स्व मिश्र के लिए निर्धारित प्रतिमा स्थल चबूतरा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने जनसंघ काल से ही झारखंड क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को बढ़ाया। सेवा के नाम पर वनवासी समाज को उनकी संस्कृति से काटनेवालों को करारा…
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। जनता से झूठे वादे करके भाजपा सत्ता में आयी। एक बार फिर झूठे वादे करके भाजपा सत्ता में आना चाह रही है, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी भाजपा की नाकामियों को जनता को बतायेगी। सुबोधकांत शनिवार को कांके रोड के रॉक गार्डेन में रांची संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओंं के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ का पुलिंदा बना कर लोगों के सामने मीडिया के माध्यम से गलत प्रचार-प्रसार कर रहे हैं,…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि जल, जंगल और जमीन नहीं, बल्कि परिवार की राजनीति बचाने के लिए झामुमो संघर्ष कर रहा है। झामुमो की यात्रा के दौरान जनता कहीं नहीं दिख रही है। गिलुवा शनिवार को पार्टी कार्यालय में आजसू के पूर्व मांडर विधानसभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद बोल रहे थे। शिवनाथ तिग्गा के साथ मांडर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओंं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में ही केवल लोकतंत्र है, बाकी सभी पार्टियों में परिवारतंत्र है। कोई पिता-पुत्र की पार्टी…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व है। अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है। कुछ देशतोड़क शक्तियां अभी भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति गुमराह होने से बचाना जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। जनसंपर्क नकारात्मक शक्तियों को परास्त करने का एक उचित और…
रांची। कांग्रेस के अचानक मधु कोड़ा के प्रति दिल पसीजने के दो ही कारण हो सकते हैं। पहला यह कि तमाम राजनीतिक झंझावातों को झेलने के बाद भी कोल्हान में मधु कोड़ा की राजनीतिक धरातल कमजोर नहीं हुई है। वह आज भी वहां की जनता के दिलों में राज कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण ही कांग्रेस कोल्हान से जमींदोज हो गयी है। दूसरा 4000 करोड़ के घोटाले का आरोप आहिस्ता-आहिस्ता कमजोर पड़ रहा है। उस आरोप की सच्चाई पर से परदा उठने लगा है। लोगों को लगने लगा है कि उस आरोप में मधु कोड़ा को अकेले बलि…
रांची। सीएम रघुवर दास ने राज्य के किसानों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। प्रोजेक्ट भवन में कृषि समागम में शनिवार को सीएम रघुवर दास ने राज्य के 28 लाख किसानों को मोबाइल देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ तकनीक में परिवर्तन आया है। हम डिजिटल युग में हैं। प्रधानमंत्री भी डिजिटल इंडिया की कल्पना कर कार्य कर रहे हैं, तो क्यों नहीं हम डिजिटल झारखंड की कल्पना करें। किसान भाइयों को कृषि से संबंधित नयी जानकारियों से आच्छादित करने के उद्देश्य से आगामी बजट में किसानों को मोबाइल देने की व्यवस्था की जायेगी। सीएम…
रांची चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली में शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी एक नवविवाहिता की लाश मिली। घटना की सूचना के बाद मृतका के ससुराल पहुंचे उसके परिजनों ने लड़के वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। नवविवाहिता को था तीन महीने का गर्भ चुटिया के भट्ठी टोली निवासी मृतका 25 वर्षीय रिया की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। वो पति के साथ मकचुंद टोली में किराए के मकान में…
गुमला। शहर में एक मोटरसाइकिल की तेज रफतार राइडिंग ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की जान ले ली। यह घटना शुक्रवार की शाम पौने छह बजे घटी। इस तेज रफतार राइडिंग में जहां दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई वहीं एक युवक अबतक की स्थिति में है। घायल को रांची रेफर कर दिया गया है। घटना गुमला शहर से सटे रामनगर एफसीआइ गोदाम के पास घटी है। इस हादसे में बाइक सवार लांजी गांव के छोटू साव (25 वर्ष) और सिलाफारी निवासी रमेश साहू (20 वर्ष) की मौत हो गयी। जबकि तीसरा युवक घायल है। उसे रांची भेज दिया…
कोडरमा। दिल में छेद वाले बच्चों के लिए रोटरी कोडरमा की संवेदनशील पहल हुई है। मानवता की सेवा का प्रोजेक्ट के तहत रोटरी क्लब से 31 बच्चों के स्क्रीनिंग शहर के दो प्रतिष्ठित नरेश पंडित एवं अजय सेठ के द्वारा किया गया। जिसकी अंतिम स्क्रीनिंग अमृता इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज कोच्चि केरला से आये डक्टरों की टीम के द्वारा किया गया। इसमें 10 बच्चों का चयन अंतिम रूप से नि:शुल्क आॅपरेशन के लिए किया गया। शुक्रवार को रोटरी कोडरमा से सात बच्चों को नि:शुल्क आॅपरेशन के लिए कोच्चि रवाना किया गया। इस परियोजना के परियोजना निर्देशक रो अशोक कुमार ने…