Author: azad sipahi

रांची। दिशोम गुरु ने कांग्रेस पार्टी को करारा झटका दिया है। ऐसा झटका, जिसकी उम्मीद कांग्रेस सहित महागठबंधन को लेकर उत्साहित झाविमो, राजद और वामपंथी पार्टियों ने नहीं की थी। महागठबंधन को लेकर कांग्रेस के ढुलमुल रवैये के कारण छत्तीसगढ़ चुनाव का बिगुल बजते ही मायावती और अजीत जोगी ने कांग्रेस से अपनी-अपनी राह अलग कर ली। ममता बनर्जी तो कभी भी कांग्रेस में महागठबंधन के झांसे में ही नहीं आयीं। अब झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेता शिबू सोरेन ने गठबंधन नहीं करने की बात कर कांग्रेस का बाजा बजा दिया है। देश में अभी पांच…

Read More

रांची। नक्सलियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ाने की साजिश रची है। उनके अलावा राज्य के डीजीपी डीके पांडेय और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी मारने की साजिश रची गयी है। झारखंड पुलिस ने नक्सलियों की इस साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुख्यालय को नक्सलियों द्वारा रची गयी इस साजिश से संबंधित पत्र मिला है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह साजिश माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने रची है। नक्सलियों ने इस साजिश को यूनीफाइड मिशन 2018 नाम दिया है। कमेटी ने साजिश संबंधी पत्र…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य से बेरोजगारी समाप्त करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर चलते हुए कौशल विकास पर काफी जोर दिया जा रहा है। लोगों को हुनरमंद बनाकर हम रोजगार या स्वरोजगार से जोड़कर गरीबी समाप्त कर सकते हैं। हमारे 24 में से 19 आकांक्षी जिले हैं। इनमें भी छह जिले अति पिछड़े जिलों की श्रेणी में आते हैं। इन क्षेत्रों में काफी गरीबी है। नक्सल के कारण जो जिले विकास नहीं कर पाये थे, अब उन जिलों पर विशेष फोकस करना है। यहां मेगा ट्रेनिंग सेंटर…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बेलवाटिका मोहल्ले के नवकेतन सिनेमा हॉल के पास जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार रोशन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। सुधीर डीआरडीए के जल छाजन विभाग में कार्यरत थे। बच्चों को छोड़ने गए थे स्कूल जूनियर इंजीनियर सुधीर कुमार शुक्रवार सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए हुए थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स…

Read More

बोकारो। बोकारो जिले के धनतरी गांव में इन दिनों अजीब किस्म का डर ग्रामीणों में समाया हुआ है। पिछले एक महीने में इस गांव के दो लोगों की मौत सांप काटने से हो गयी। गांव में यह चर्चा फैली हुई है कि यहां आॅस्ट्रेलियाई सांप पहुंच गये हैं, जो बेहद विषैले हैं। इनका काटा हुआ पानी भी नहीं मांगता और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि भारत में पाया जानेवाला कोई भी सांप इतना अधिक जहरीला नहीं होता कि उससे  काटे हुए व्यक्ति की तत्काल मौत हो जाये। लेकिन जिन दो लोगों…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से चाइनीज लाइट की जगह मिट्टी के दीये जलाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में हम पारंपरिकता को कहीं पीछे छोड़ते जा रहे हैं। प्लास्टिक की प्रतिमाएं और साज-सज्जा की वस्तुओं का क्रय करते हैं, जबकि सदियों से परंपरा मिट्टी के दीयों और प्रतिमाओं की रही है। आधुनिकता भी जरूरी है, लेकिन परंपरा को साथ लेकर चलना उससे भी जरूरी। दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार कुम्हार भाई और बहनों को पूरे साल रहता है।…

Read More

मांडर। दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों हुआ। जतरा-स्थल पहुंचने के बाद उन्होंने धर्मगुरु बंधन तिग्गा के साथ आदिवासियों की शक्ति पीठ माने जानेवाले शक्ति खूंटा की पूजा-अर्चना की। दीप जला कर जतरा का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आशीर्वाद देने नहीं आया हूं, बल्कि शक्ति खूंटा से यह आशीर्वाद लेने आया हूं कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता खुशहाल रहे। राज्य के विकास की जो गति है, उसमें निरंतरता बनी रहे। राज्य में जो भी मेला, जतरा, हाट लगते हैं, वे आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक जीवन का आधार…

Read More

जमशेदपुर। अलकायदा के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद सामी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज है। उसकी पेशी इसी मामले में हुई। मामले की अगली सुनवाई आठ नवंबर को होगी। धातकीडीह इलाके का रहनेवाला मोहम्मद सामी जनवरी 2016 में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा था। उसे दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही वह तिहाड़ जेल में बंद है। कोर्ट में पेशी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम उसे लेकर सुबह यहां पहुंची। कड़ी सुरक्षा में उसे अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद…

Read More

नयी दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस केस में यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम पर शिकंजा और कस गया है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट में पूरक चार्जशीट फाइल कर दी। इस मामले में कुल मिला कर नौ आरोपी बनाये गये हैं। खास बात यह है कि लिस्ट में चिदंबरम का नाम सबसे ऊपर है। पटियाला हाउस कोर्ट ने इसके साथ ही इस मामले की सुनवाई की तारीख तय कर दी। चार्जशीट पर सुनवाई 26 नवंबर को होगी। इससे पहले गुरुवार को ही सुबह चिदंबरम को आइएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली हाइकोर्ट से थोड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने…

Read More

रांची। राजधानी समेत पूरे राज्य में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने निशाना साधा है। कहा कि ऐसा लग रहा है मानो झारखंड में जंगलराज स्थापित हो गया है। पुलिस अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजधानी रांची में लगातार हत्या, लूट, दुष्कर्म, डकैती, छिनतई की वारदातों को लेकर प्रदेश कांग्रेस सवाल खड़ा करती रही है। राजधानी का जब यह आलम है, तो झारखंड की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि पुलिसिया तंत्र और कानून व्यवस्था…

Read More

रांची। भाजपा के खिलाफ 2019 के आम चुनाव को लेकर विपक्षी खेमा एक वर्ष से महागठबंधन की कवायद कर रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक इसे मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है। महागठबंधन की बातें तो सभी दल कर रहे हैं, जैसे ही सीट बंटवारे की बात आती है मामला उलझ जा रहा है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में सात सीटों पर महागठबंधन में झकझूमर चल रही है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है और दो सीटें झामुमो के पास हैं। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस, झाविमो और…

Read More