Author: azad sipahi
नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस समय अजब संकट से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। सीबीआई ने अपने विभाग के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना तथा यहां मुख्यालय में तैनात अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रताडऩा और करोड़ों रुपए की वसूली करने की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इस संदर्भ में 15 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी की प्रति रविवार को मीडिया में उपलब्ध कराई गयी। प्राथमिकी के अनुसार अस्थाना, सीबीआई के उपाधीक्षक विशेष जांच दल देवेंद्र कुमार, दो निजी व्यक्ति मनोज प्रसाद और सोमेश प्रसाद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक…
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाने से इनकार करने के विरोध में आज राष्ट्रीय राजधानी के 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहेंगे। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने एक बयान में यह बात कही है। डीपीडीए ने बयान में कहा कि दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप ऐसे हैं, इनमें कइयों से सीएनजी स्टेशन भी जुड़े हुये हैं, यह सभी दिल्ली सरकार के फैसले के विरोध में आज 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। ये सभी पंप 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लेकर 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक बंद…
रामगढ़। भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन ब्लॉक स्थित कार्यालय में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के तहत पंजाब के अमृतसर में रावण दहन के दौरान रेल हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रख कर मृतको को श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी। मौके पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि इस घटना से देश मर्माहत है। इस घटना की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों पर…
इचाक। बाजार स्थित पुराना दुर्गा मंडप प्रांगण में जिला प्रशासन की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ मेघा भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि डीएसपी विवेकानंद ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में दुर्गापूजा के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने पर नया दुर्गा मंडप पूजा समिति के सदस्यों को बड़ा शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भक्तिमय वातावरण में पूजा मनाने पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगूरा, साज-सज्जा एवं विद्युतीकरण में दुर्गानगर पूजा समिति इचाक मोड़, जबकि स्वच्छता व अनुशासन के लिए चंपानगर तिलरा…
रामगढ़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को शहर के थाना चौक में स्थित रामगढ़ पुलिस लाइन में जिला पुलिस द्वारा पुलिस स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। जिला की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जिला की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पुलिस स्मरणोत्सव दिवस मनाया गया। इस दिवस को उन बहादुर पुलिस शहीदों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान जान गंवायी है। जनवरी 1960 में हुए राज्य और केंद्र शासित…
नयी दिल्ली। एक अप्रत्याशित कदम के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने दूसरे नंबर के शीर्ष अधिकारी राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है। खुद सीबीआइ की तरफ से लेटर जारी कर इस खबर की पुष्टि की गयी है। अस्थाना पर आरोप है कि जिस मांस कारोबारी मोइन कुरैशी के खिलाफ एक मामले में जांच कर रहे थे, उससे उन्होंने रिश्वत ली। दो महीने पहले अस्थाना ने कैबिनेट सचिव से सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ यही शिकायत की थी। सीबीआइ ने सतीश साना की शिकायत के आधार पर 15 अक्टूबर को अपने विशेष निदेशक अस्थाना के खिलाफ प्राथमिकी…
नयी दिल्ली। पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर रविवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मारक का उद्घाटन किया। मौके पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री बेहद भावुक हो गये। उनकी आवाज भर्रा गयी और वाक्य पूरा करने के लिए वह कई बार रुक गये। प्रधानमंत्री मोदी का यह भावुक रूप पूरे देश ने देखा। इसमें कहीं कोई मिलावट या राजनीतिक सोच नहीं थी, बल्कि यह दिल से निकली भावना थी। मोदी की भावना वोट की राजनीति से कोसों दूर एक सच्चे भारतीय की थी, जिसे अपनी पुलिस पर अटूट विश्वास है। प्रधानमंत्री…
रांची। भाजपा अपने वर्तमान सांसदों का रिपोर्ट कार्ड बना रही है। झारखंड और बिहार के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए पार्टी तीन स्तरीय सर्वे करा रही है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण थर्ड पार्टी सर्वे को माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक नौ सीटों का सर्वे पूरा हो चुका है। सात बिंदुओं पर सांसदों का मूल्यांकन हो रहा है। पहला बिंदु है सांसदों की उम्र। दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु है उनका स्वास्थ्य। मूल्यांकन इस बात का भी हो रहा है कि चार वर्षों में आम लोगों के साथ उनकी कनेक्टिविटी कैसी रही। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और…
रांची। स्टैच्यू आॅफ यूनिटी के अनावरण स्थल के पास गुजरात सरकार सभी राज्यों को अपना भवन बनाने के लिए जमीन देगी। उक्त बातें गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक भाई पटेल ने कहीं। वह रविवार को चैंबर भवन में आयोजित परिचय सह संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। 31 अक्टूबर को भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू आॅफ यूनिटी का उद्घाटन होगा। इसमें शामिल होने का निमंत्रण देने गुजरात से एक शिष्टमंडल राजस्व मंत्री कौशिक भाई पटेल के नेतृत्व में झारखंड पहुंचा है। मंत्री ने गुजरात में होनेवाले इस समारोह में…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को टाटा मोटर्स के प्रतिनिधियों के साथ आयुष्मान भारत योजना को लेकर समीक्षा बैठक की। टाटा मेन अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज हो, इस पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी फंडिंग सरकार द्वारा की जायेगी। 50 प्रतिशत नॉन इंप्लाई अभी भी एडमिट हो रहे हैं, उनका पैसा सरकार द्वारा भुगतान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी का दंश झेल रहे परिवारों के लिए बीमारी की पीड़ा असहनीय होती है। रोगों से निजात पाने के लिए गरीब को अपना घर, गहने, खेत-खलिहान तक बंधक…