नयी दिल्ली। दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। सर्वोच्च अदालत ने देश में कुछ शर्तों के साथ पटाखा बिक्री को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि कोशिश की जाये कि कम प्रदूषण वाले पटाखों का इस्तेमाल हो ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान ना पहुंच पाये। यानी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद साफ है कि इस दिवाली पर देश में पटाखों की गूंज जरूर सुनाई देगी और लोग धमाकेदार अंदाज में दिवाली मना पायेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखा फोड़ने के लिए समयसारिणी जारी कर दी है। सुप्रीम…
Author: azad sipahi
नयी दिल्ली। सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देनेवाले राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र टॉप पर है। अकेले इस राज्य का योगदान लिस्ट में शामिल अगले चार राज्यों के कुल योगदान से ज्यादा है। वहीं, महाराष्ट्र के साथ दिल्ली मिलकर देश का आधा इनकम टैक्स देते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से जारी इनकम टैक्स के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। इस खुलासे से इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि जिस राज्य में जितनी ज्यादा कंपनियां हैं, वहां से सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन होता है। सीबीडीटी के आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2017-18 में इनकम…
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को जहां तोगड़िया जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए सरयू तट पर सभा करने पहुंच गए थे, वहीं मंगलवार को रामकोट परिक्रमा और सरयू तट पर संकल्प सभा की तैयारी को देखते हुए अयोध्या में हाई अलर्ट है। हालांकि बाद में प्रशासन के मान मनौवल के बाद तोगड़िया ने रामकोट की परिक्रमा का प्रोग्राम रद्द कर दिया। अब तोगड़िया सरयू तट पर संकल्प सभा करने जा रहे हैं। इस बीच जबरन राम जन्मभूमि की…
रांची। बकोरिया कांड पर हाइकोर्ट का फैसला आने के बाद अब पुलिस एक बार फिर कठघरे में दिखायी पड़ रही है। सीबीआइ जांच के आदेश के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांड की जांच सही दिशा में नहीं चल रही थी और लीपापोती की कोशिशें की जा रही थीं। आठ जून 2015 की रात पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में हुई तथाकथित मुठभेड़ में 12 लोगों के मारे जाने की घटना की सीआइडी जांच पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी सवाल खड़ा किया था। डीजीपी को पत्र लिख कर अनुसंधानकर्ता और सुपरविजन करनेवाले पुलिस अफसर…
हुसैनाबाद। जपला छतरपुर मुख्य पथ के सिद्धनाथ पैट्रोल पंप के समीप एक अपराधियों ने एक होटल में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दिया। बिदित हो कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव निवासी सह भाजपा नेता दुर्गेश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह छतरपुर रॉड स्थित भरदुल चौधरी के होटल में बैठा हुआ था। इस बीच एक बाइक पर तीन अपराधी नकाब पहने हुए आये और माथा में सटाकर दो गोली मार कर फरार हो गया। मृतक डीलर था। गोली के घटना के उपरांत रास्ते मे अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो…
रांची। स्वच्छता के प्रति समर्पित स्वच्छ भारत अभिायान के राष्टीय प्रचारक बिंदु भूषण दुबे ने ढोरी माता चर्च जारंगडीह बोकारो के संत अंथोनी विद्यालय में सोमवार को स्वच्छता अभियान जनजागरण का 280वां कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बिंदु भूषण का कहना है कि स्वच्छ भारत का सपना राष्ट पिता महात्मा गांधी ने देखा था और उनके सपने को पूरा करने का संकल्प हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। स्वच्छता के महत्व को कौन नहीं जानता। जब से देश आजाद हुआ तब से कई सरकारें आयीं और गयीं लेकिन स्वच्छता का महत्व बस…
रांची। दो दिन के दौरे पर झारखंड आये गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक पटेल ने कहा कि स्टैच्यू आॅफ यूनिटी में देश के सभी प्रदेशों का योगदान है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी ने सभी राज्यों में मंत्री के नेतृत्व में न्योता देने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सभी संगठनों, गुजराती समाज के प्रतिनिधियों को मिल कर स्टैच्यू आॅफ यूनिटी देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह सूचना भवन में सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि झारखंड की सड़कें काफी अच्छी हैं।…
रांची। तीन साल से विवाद में घिरे बकोरिया मुठभेड़ कांड के मामले में हाइकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया है। हाइकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने का आदेश दे दिया। यह आदेश पुलिस के लिए बड़ा झटका है। बकोरिया कांड को पुलिस के कई अधिकारी फर्जी बता रहे थे, जबकि एक वर्ग इसे सही ठहरा रहा था। सीबीआइ जांच के आदेश के बाद पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पलामू के चर्चित बकोरिया मुठभेड़ कांड झारखंड हाइकोर्ट ने सीबीआइ जांच के आदेश दे दिये हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंजन…
गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली स्थित एक पत्थर खदान में रविवार रात एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी। महिला की पहचान डाड़टोली निवासी करमा कुजूर की पत्नी रुनिया कुजूर (35) के रूप में की गयी। रुनिया स्वास्थ्य सहिया का भी काम करती थी। पति को खाना पहुंचाने गई थी खेत लोगों को शव पड़े होने की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका के पति करमा कुजूर ने बताया कि वो रविवार रात करीब 9…
नयी दिल्ली। दिल्ली में डीजल और पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटाने के विरोध में आज दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध बुलाया है। राष्ट्रीय राजधानी में 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं, इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हड़ताल के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट किया कि पेट्रोल पंप के मालिकों ने हमें निजी तौर पर बताया है कि ये भाजपा प्रायोजित हड़ताल है, जो सक्रिय रूप से तेल कंपनियों द्वारा समर्थित हैै। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पेट्रोल वालों को धमकी…