कराची। दशहरे के दिन अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आने वाले लोगों की माैत के बाद पूरा देश सहम उठा है। हादसे में 60 से ज्यादा लोगों ने जान गंवायी। राजनेताओं से लेकर बाॅलीवुड जगत तक ने शोक व्यक्त किया। इस खबर से पाकिस्तान की जनता भी दुखी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। अफरीदी ने इस घटना को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “यह घटना वास्तव में बेहद दुखद है, पीड़ित परिवारों को अल्लाह शांति प्रदान करे।” वहीं, क्रिकेटर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान ने भी…
Author: azad sipahi
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने को सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को एक बार फिर पीएम को मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। जिसे देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई है। इससे पहले भी एक मेल भेजकर मोदी को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। सूत्रों के अनुसार यह मेल एक सप्ताह पूर्व आया था। दो लाइन में भेजे गये इस मेल में कहा गया है कि पाक खुफिया एजेंसी ने पीएम मोदी की हत्या कराने के लिए कुछ संदिग्ध लोगों…
रांची। राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार रात आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। यहां उन्होंने तीर चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन किया। इससे पहले उन्होंने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह भी उनके साथ रहे। दशहरा और विजयादशमी पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रांची के मोहराबादी मैदान में रावण दहन कर प्रभु श्री राम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। आज के दिन प्रण लें कि हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चलेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी…
रांची। भगवान बिरसा मुंडा की पड़पोती असरीता टूटी का निधन हो गया। असरीता कुछ दिनों पहले एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थी। हादसे के बाद बइलाज के लिए उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के बाद असरीता कोमा में चली गई थी। 11 अक्टूबर को हुआ था हादसा असरीता क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग की सहायक अध्यापिका थी। 11 अक्टूबर को असरीता शाम छह बजे हिंदी विभाग के डीन के ऑफिस से होते हुए अपने आवास जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।…
मुंबई। पंजाब के शहर अमृतसर में हुए रेल हादसे ने सबको हिला कर रख दिया है। इससे चारों ओर गम का माहौल बन गया है। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि इस हादसे का प्रभाव बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। हादसे के बाद बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे है। इसके साथ वो हेल्पलाइन नंबर भी शेयर कर रहे हैं और ब्लड डोनेट करने की अपील भी कर रेह हैं। दरअसल, अमृतसर के जौड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ जहां दशहरा का मेला लगा हुआ था और बड़ी तादाद में लोग वहां जुटे हुए…
नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर शनिवार को तेल कंपनियों ने आम जनता को लगातार तीसरे दिन राहत दी है। आज पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 81.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। मुंबई में यह 87.46 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 83.83 रुपये प्रति लीटर, हरियाणा में 80.65 रुपये…
नयी दिल्ली। मी टू के आरोपों के चलते विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मी टू के तहत एमजे अकबर पर 16 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाये थे, जबकि 20 महिलाएं इन आरोपों के समर्थन में आयी हैं। पिछले रविवार को विदेश दौरे से लौटने के बाद अकबर ने इस्तीफा देने से इनकार किया था, बल्कि अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था। इस्तीफा देने के बाद एमजे अकबर ने मीडिया में अपना लिखित बयान जारी कर अपनी बात कही है। अकबर ने कहा कि उन्होंने…
रांची। किशोरगंज स्थित प्रगति प्रतीक क्लब का पूजा पंडाल बुधवार की सुबह जलकर राख हो गया। सुबह अचानक पंडाल में आग की लपटें उठने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक पूजा पंडाल जलने लगा। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तबतक पंडाल का काफी हिस्सा जल चुका था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसी पूजा पंडाल में शनिवार देर रात लगभग दो बजे आग लग गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 23 घंटे के श्रमदान…