नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 82.66 रुपये हो गयी है। वहीं, डीजल में 29 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है और दिल्ली में डीजल 75.19 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। मुंबई में यह 88.12 रुपये प्रति…
Author: azad sipahi
हैदराबाद। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच उप्पल स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में कथित रूप से सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले प्रशंसक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर पी वेंकटेश्वरलू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कदापा जिले में रहने वाले 19 वर्षीय मोहम्मद खान के खिलाफ गैर कानूनी रूप से स्टेडियम में प्रवेश करने का मामला दर्ज कराया गया जिसने सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के नजदीक जाने की कोशिश की थी। यह घटना सुबह के सत्र में हुई। एक घंटे का खेल होने पर…
रांची। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामचंद्र अठावले ने आर्थिक आधार पर आरक्षण दिये जाने की वकालत की है। उन्होंने एससी/ एसटी/ओबीसी के लिए देय 50 फीसदी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरक्षण की मांग कर रहीं ऐसी विभिन्न जातियां, जिनकी वार्षिक आय आठ लाख से कम हो, उन्हें अलग से 25 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए में इस पर चर्चा हो रही है। सहमति बनी, तो 75 फीसदी अरक्षण का प्रावधान किया जायेगा। इसमें 25 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक अधार पर पिछड़ों के लिए होगा। उन्होंने…
रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने निजी स्कूलों पर नकेल कसने वाले विधेयक ‘झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन विधेयक’ पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने उसकी अधिसूचना जारी करने एवं गजट में प्रकाशन के लिए विधि विभाग को भेज दिया है। गजट में प्रकाशित होते ही यह कानून लागू हो जायेगा। विस के मानसून सत्र में पारित हुआ था विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र में यह विधेयक पास हुआ था। अब निजी स्कूलों के फीस तय करने के लिए स्कूल व जिलास्तर पर कमेटी गठित होगी। स्कूलस्तरीय कमेटी में अभिभावक…
कोडरमा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमील वाणन के कार्यालय कक्ष में दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए बैठक की गयी। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से बनाये रखने के लिए बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिये। बेलाटांड एवं अड्डी बंगला एरिया में विशेष गश्ती दल, पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया। आॅटो संघ के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि एरिया के आधार पर सभी आॅटो का नंबरिंग करें। सभी पूजा पंडाल का भौतिक सत्यापन करते हुए वोलेंटियर को पंडालों के आस-पास रखने का निर्देश दिया गया। मेला…
रांची। दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी पहनाकर दुर्गोत्सव की बधाई दी। सदस्यों ने मुख्यमंत्री से पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। साथ ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने का भी आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए रांची नगर निगम को सरकार की तरफ से निर्देश जारी किया जाये। सप्तमी से पूर्व शराब बंदी की भी मांग की गयी। मुख्यमंत्री से…
नयी दिल्ली। सरकार ने मीटु अभियान के तहत सामने आ रहे मामलों की जांच कराने का फैसला लिया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि रिटायर्ड जज के नेतृत्व के एक कमिटी का गठन किया जाएगा, जो मीटु के तहत आने वाले मामलों की जांच करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह ऐसी हर शिकायत के पीछे के दर्द पर भरोसा करती हैं और उन सभी मामलों पर भरोसा करती हैं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मीटु अभियान के तहत आने वाले सभी मामलों की जांच के लिए मैंने एक कमिटी…
कंपाला। पूर्वी युगांडा में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी। आपदा प्रबंधन के आयुक्त मार्टिन ओवोर ने बताया कि फिलहाल, 31 लोगों की मौत की पुष्टि की जाती है। भारी बारिश के बाद गुरुवार को तबाही हुई। बुडुडा जिले के बुकालसी नगर में एक नदी में उफान के कारण बाजारों तथा अन्य जगहों पर पानी भर गया। प्राकृतिक आपदा और संघर्ष में समुदाय की मदद करने वाले एक संगठन के निदेशक नथान तुमुहमये ने बताया कि चार से पांच गांव और एक प्राथमिक विद्यालय के प्रभावित होने की आशंका है।…
रांची। झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। पूर्व सीएम मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गयीं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से पहले गीता कोड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के कई नेता वहां मौजूद थे। गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी हैं। वह वर्तमान में झारखंड के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं, मधु कोड़ा की पार्टी नाम जय भारत विकास पार्टी है। गौरतलब है कि सितंबर 2006 में गीता कोड़ा के पति मधु कोड़ा झारखंड के सीएम बने थे।…
मुंबई। एयर इंडिया का विमान IX-611 बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। त्रिची से दुबई जा रहे एयर इंडिया के विमान की मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल विमान ने रात करीब डेढ़ बजे तमिलनाडु के त्रिची से दुबई के लिए उड़ान भरी। उड़ान के दौरान विमान एयरपोर्ट की सेफ्टी वाल से टकराया था जिस वजह से इसका संपर्क एटीसी से टूट गया। जिसके चलते विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान में मौजूद सभी क्रू मैंबर्स और यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान मुंबई के पार्किंग बे में है। DGCA ने इस मामले में…
नयी दिल्ली। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 290.77 अंक यानि 0.86 फीसदी बढ़कर 34,291.92 पर और निफ्टी 96.90 अंक यानि 0.95 फीसदी बढ़कर 10,331.55 पर खुला। कारोबार रे दौरान सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 34,501.95 और निफ्टी 139.25 अंक चढ़कर 10,373.90 के स्तर पर पहुंच गया। स्मॉल-मिडकैप शेयरों में बढ़त आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 1.61 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा…