Author: azad sipahi

नगर उंटारी। स्थानीय विधायक भानू प्रताप शाही ने शुक्रवार को धमनी पुल के निकट समाज कल्याण विभाग से निर्मित वृद्धाश्रम का उद्घाटन फीता काटकर एवं शिलापट् का अनावरण कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पलामू प्रमंडल का इकलौता वृद्धाश्रम जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि समाज में वैसे लोग जिनका करने वाला कोई नहीं है और वे लाचार हैं, वैसे लोग वृद्धाश्रम में रहकर अपना सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उन्हें सभी तरह की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए ब्रॉड सोच होना जरूरी है। किंतु यहां नाकारात्म राजनीति के…

Read More

बोकारो। मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा शनिवार को बोकारो हवाई अड्डा के विस्तारीकरण का शिलान्यास करेंगे। 38.50 करोड़ की लागत से बोकारो एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जायेगा, जिसके तहत रनवे की लंबाई बढ़ाने और बाउंड्री बनाने के काम की शुरुआत की जायेगी। शुक्रवार को डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, एसपी कार्तिक एस समेत जिले के अधिकारी और रांची से आये एयरपोर्ट के अधिकारियों ने स्थल का जायजा लिया और यहां सुरक्षा के संदर्भ में चर्चा की। बताते चलें कि पिछले सप्ताह भी कोलकाता से एयरपोर्ट आॅथोरिटी के रिजनल डॉयरेक्टर केएल शर्मा ने बोकारो हवाई अड्डे का…

Read More

हजारीबाग। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में जिले के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एसएसजी-18 मोबाइल एप के माध्यम से फीडबैक दिया जाना है। राष्ट्य स्तर पर चयनित स्वतंत्र एजेंसी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य 31 अगस्त तक किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में लोगों द्वारा दिये गये फीडबैक के आधार पर…

Read More

झुमरीतिलैया। भारत मिशन के तहत शिक्षा विभाग और पेयजल स्वच्छता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शिव वाटिका में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों के अभिभावक और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीईओ शिवनारायण साह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ मिथलेश चौधरी, नगर पर्षद के उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एडीपीओ देवेश कुमार सिन्हा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंडीचरण राय, पेयजल स्वच्छता विभाग की अनुबाला कुमारी, राजा कुमार, प्रीति कुमारी और शिवदानी यादव मौजूद थे। सेक्रेड हार्ट स्कूल के…

Read More

मुंबई। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आगे आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान सहित अन्य सेलेब्स ने पीड़ितों की मदद के लिए दान किया है। अब सनी लियोनी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सनी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अनाज दान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट : सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा- ‘आज डेनियल और मैं उम्मीद करते हैं कि केरल के लोगों को भोजन कराने में सक्षम होंगे। 1200…

Read More

नई दिल्ली। 18वें एशियाई खेलों में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने फाइनल में कजाकिस्तान के एलेक्सांद्र बुबलिक डेनिस येवसेयेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिताबी मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। कजाकिस्तानी जोड़ी भारतीय खिलाड़ियों को कभी टक्कर देते नहीं दिखी। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पहला सेट 6-3 से जीता। यह मुकाबला 25 मिनट तक चला, जबकि दूसरा गेम 27 मिट में खत्म हुआ। जिसमें भारतीय जोड़ी ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इससे पहले बोपन्ना-शरण ने…

Read More

रांची. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार को चार बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे राजेंद्र मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है। टाटा मोटर्स में करता था जॉब : युवक की पहचान पलामू के डाल्टनगंज पाटन थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई। वो रांची में रहकर टाटा मोटर्स में जॉब करता था। सुबह दो बाइक पर चार लोग आए और नजदीक से उसे…

Read More

रांची.  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में बिना बिजली के रह रहे 38 लाख परिवारों में से 19 लाख परिवारों तक पिछले चार साल में बिजली पहुंचा दी गई है। बाकी बचे घरों में दिसंबर तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। बिजली आने के साथ ही लोगों के जीवन में गुणात्मक सुधार आएगा। 2022 तक झारखंड में 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इससे राज्य की जरूरत की पूर्ति के साथ ही दूसरे राज्यों को भी झारखंड रोशन करेगा। इसके लिए आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने का काम चल रहा है। उक्त बातें उन्होंने विद्युत नियामक आयोग…

Read More

खूंटी. पुलिस ने शुक्रवार को कोटांगेर और गोहारोम के बीच जंगली क्षेत्रों सघन तलाशी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप द्वारा संचालित थी। पुलिस ने मौके से 30 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल समेत काफी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया। इस संबंध में रनिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। दिनेश गोप के मौजूद होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी गुज्जू और दिनेश गोप दस्ता सदस्यों के साथ रनिया और गुमला के…

Read More

चतरा। झारखंड में चतरा के पांडेयडीह में रिश्ते को ताक पर रखकर आपस में प्रेम करने वालों को पंचायत ने सजा दी है। सिर मुंडवाकर 25 वर्षीय युवक और नाबालिग लड़की को गांव से बाहर निकाल दिया गया है। युवक और नाबालिग आपस में भाई-बहन हैं। घटना बुधवार की बताई रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी युगल का सिर मुंडवाकर घुमाने के मामले में पांडेयडीह के पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि पांडेयडीह गांव के भुइयां परिवार के युवक का अपनी चचेरी बहन से एक वर्ष से संबंध था। इसकी जानकारी…

Read More